ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अस्पताल के अंदर मौत का तांडव, बेड से लेकर मशीन तक राख , 5 की मौत, 20 से ज्यादा झुलसे

UB India News by UB India News
June 5, 2026
in दुर्घटना, मुजफ्फरपुर, स्वास्थ
0
अस्पताल के अंदर मौत का तांडव, बेड से लेकर मशीन तक राख , 5 की मौत, 20 से ज्यादा झुलसे
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुजफ्फरपुर के प्रसाद अस्पताल में हुए भीषण अग्निकांड ने पूरे बिहार को झकझोर कर रख दिया है. अस्पताल के आईसीयू में लगी आग और धुएं के कारण 5 मरीजों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं. घायलों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है. कई मरीज बेड से उठकर बाहर निकलने की स्थिति में भी नहीं थे. दम घुटने के कारण कुछ मरीजों की मौके पर ही मौत हो गई.घटना के बाद सामने आई तस्वीरें हादसे की भयावहता को बयां कर रही हैं. आईसीयू के अंदर लगे बेड, मेडिकल उपकरण और मशीनें पूरी तरह जलकर खाक हो गई हैं. कई जगहों पर शीशे तोड़े गए, ताकि धुआं बाहर निकल सके और अंदर फंसे लोगों को बचाया जा सके.जानकारी के अनुसार, आग लगने के समय आईसीयू और सीसीयू में 25 से ज्यादा मरीज भर्ती थे. अस्पताल कर्मियों और स्थानीय लोगों ने कई मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला, लेकिन चार लोगों की जान नहीं बचाई जा सकी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे. सिटी एसपी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी पूरे मामले की जांच कर रहे हैं. प्रशासन आग लगने के सही कारणों का पता लगाने में जुटा है. इस दर्दनाक हादसे के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं.

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में प्रसाद अस्पताल के आईसीयू में गुरुवार तड़के करीब दो बजे आग लग गई। सुबह 9:30 तक पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मरने वालों में औराई के 30 वर्षीय शशांक कुमार, कथैया की गीता देवी और तरियानी-शिवहर के 57 वर्षीय उदय कुमार, कृष्ण नंदन और चंचला कुमारी के शव की पहचान हो सकी है। करीब 20 लोगों के हताहत होने की जानकारी आई, लेकिन मौतों की संख्या पर औपचारिक पुष्टि नहीं हो रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग अस्पताल की ऊपरी मंजिल स्थित आईसीयू में लगी, जिसके बाद पूरे परिसर में धुआं फैल गया और मरीजों व उनके परिजनों के बीच भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का अभियान शुरू किया गया।

RELATED POSTS

गुजरात में बाढ़ का कहर!

सिक्किम में अबतक 10 की मौत; PM-शाह ने CM तमांग से की बात……

स्वास्थ्य मंत्री ने सवाल पूछने पर जोड़ लिए हाथ
वहीं, इस बड़े हादसे के बीच बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार पटना एयरपोर्ट से अचानक दिल्ली के लिए रवाना हो गए. एयरपोर्ट पर जब मीडियाकर्मियों ने इस दर्दनाक घटना को लेकर उनसे सवाल पूछने चाहे, तो स्वास्थ्य मंत्री ने कोई जवाब नहीं दिया. उन्होंने मीडिया के सामने सिर्फ हाथ जोड़े और बिना कुछ बोले आगे बढ़ते हुए दिल्ली की फ्लाइट पकड़ ली.
स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने मुजफ्फरपुर अस्पताल में हुए अग्निकांड पर चिंता जताई है. उन्होंने स्थानीय प्रशासन से पूरे मामले पर विस्तृत जानकारी की मांग की है. बता दें कि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग तेजी से राहत और बचाव कार्य में जुटा है.
सीएम सम्राट चौधरी ने की मुआवजे की घोषणा
सीएम सम्राट चौधरी ने इस हादसे पर दुख जता है. उन्होंने ने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और परिजनों को इस कठिन समय में संबल दें. साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया है कि मृतकों के परिजनों को अविलंब 4-4 लाख रुपये का मुआवजा प्रदान किया जाए.

घटना पर CM ने जताया दुख, 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान

मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में हुए भीषण अग्निकांड पर मुख्यमंत्री ने गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने इस हादसे में चार व्यक्तियों की मृत्यु को अत्यंत दुखद बताते हुए शोक-संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट की हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और परिजनों को इस कठिन समय में संबल दें. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने आपदा की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि मृतकों के परिजनों को अविलंब 4-4 लाख रुपये का अनुग्रह अनुदान (मुआवजा) प्रदान किया जाए. मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि स्थानीय प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और हादसे में घायल हुए लोगों के त्वरित व समुचित उपचार के लिए सदर अस्पतालों में पुख्ता व्यवस्था की गई है.

बेड पर लोग छटपटा रहे थे, स्टाफ भाग गया

स्थानीय निवासी धीरज गिरी ने बताया, ‘मैं अस्पताल की छत पर सो रहा था। अचानक चिल्लाने की आवाज आई। नीचे आकर देखा तो लोग जान बचाने के लिए छटपटा रहे थे। कुछ लोग अस्पताल के स्टाफ को डांट रहे थे। वार्ड में धुआं इतना ज्यादा था कि कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था।’ परिजन का ये भी आरोप है कि आग लगने के बाद अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारी मरीजों को तड़पता छोड़कर भाग गए। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने भी दावा किया कि जब हमारी टीम घटनास्थल पर पहुंची, तब अस्पताल का अधिकांश स्टाफ वहां मौजूद नहीं था।

DM बोले- ICU में 15 मरीज थे

मुजफ्फरपुर के DM सुब्रत कुमार के मुताबिक, हादसे के समय ICU में 15 मरीज थे। 4 की मौत की जानकारी मिली है। घायलों को जिले के दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा, ‘अस्पताल की लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी। कुछ परिजन आरोप लगा रहे हैं कि उनके मरीज वार्ड से गायब हैं। हर पहलू की जांच की जा रही है।’

3:50 बजे मिली आज की सूचना, 4:00 बजे मौके पर था- फायरमैन

मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में हुए भीषण अग्निकांड को लेकर राहत और बचाव कार्य में जुटे एक फायरमैन ने घटना की सिलसिलेवार जानकारी दी है. फायरमैन ने बताया कि उन्हें तड़के लगभग 3:50 बजे अस्पताल में आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद दमकल की टीम मुस्तैदी दिखाते हुए ठीक 4:00 बजे मौके पर पहुंच गई. वहां पहुंचने पर टीम ने देखा कि अस्पताल की चौथी मंजिल पर स्थित आईसीयू (ICU) वॉर्ड में भीषण आग लगी हुई थी. दमकल कर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभाला और सूझबूझ से रेस्क्यू अभियान चलाकर वॉर्ड के भीतर फंसे 15 से 20 मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला. रेस्क्यू किए गए इन सभी मरीजों को तुरंत इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है. फायरमैन के मुताबिक, कड़ी मशक्कत के बाद अब आग पर काबू पा लिया गया है और फिलहाल परिस्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है. इस हादसे में अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है.

हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भारी दल-बल के साथ तुरंत प्रसाद हॉस्पिटल पहुंचे और खुद मौके पर मौजूद रहकर राहत व बचाव कार्यों की कमान संभाली. अधिकारियों की देखरेख में मुस्तैदी दिखाते हुए झुलसे और गंभीर रूप से जख्मी सभी मरीजों को तुरंत एम्बुलेंस के जरिए शहर के विभिन्न अस्पतालों में शिफ्ट किया गया, जहाँ डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है.

हादसे के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि आग लगने के बाद अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारी मरीजों को तड़पता छोड़कर मौके से भाग खड़े हुए. वहीं, दमकल विभाग के एक अधिकारी ने भी इस बात की पुष्टि करते हुए दावा किया कि जब उनकी टीम राहत और बचाव कार्य के लिए घटनास्थल पर पहुंची, तब अस्पताल का अधिकांश स्टाफ वहां मौजूद नहीं था.

चश्मदीद धर्मेंद्र कुमार ने रोते हुए अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने बताया कि उनकी चाची गीता देवी आईसीयू में भर्ती थीं. आग रात के करीब 3 बजे लगी और उस वक्त आईसीयू में लगभग 20 मरीज थे. हैरान करने वाली बात यह है कि हादसे के समय वहां कोई अटेंडेंट मौजूद नहीं था. जब पूरा वार्ड धुएं से भर गया, तब जाकर अस्पताल का स्टाफ वहां पहुंचा. ऐसे में आप भला कितने लोगों को बचा पाएंगे. धर्मेंद्र ने आगे दिल दहला देने वाला दावा करते हुए कहा कि उनकी चाची की बॉडी को अस्पताल के बाहर फेंक दिया गया था, जिसे उन्होंने खुद ढूंढकर निकाला है. यह अस्पताल प्रशासन की घोर लापरवाही और असंवेदनशीलता की पराकाष्ठा है.

यह दर्दनाक हादसा बुधवार रात करीब 3 बजे हुआ, जहां पांचवीं मंजिल पर आईसीयू वार्ड होने के कारण बचाव कार्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और दमकलकर्मियों ने खिड़कियां व दरवाजे तोड़कर आईसीयू और अन्य वार्डों में फंसे मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन स्थानीय लोगों के अनुसार गंभीर स्थिति को देखते हुए मृतकों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है.

मुजफ्फरपुर से बीजेपी विधायक रंजन कुमार अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा, यह बेहद दुखद घटना है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी, जिसके बाद पूरे अस्पताल में धुआं फैल गया। इस हादसे में 4 मरीजों की मौत हुई है। 20 मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालकर शहर के अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। वहीं, जनरल वार्ड के मरीजों को भी दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया गया है। सरकार यहां भर्ती सभी मरीजों के इलाज की व्यवस्था करेगी। जरूरत पड़ने पर मरीजों को AIIMS भी भेजा जाएगा। मामले की जांच के लिए जिला प्रशासन ने टीम का गठन कर दिया है। जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मरीजों के परिजन ने बताया, बुधवार रात 3 बजे अस्पताल की ICU में धमाके की आवाज आई। उसके बाद वेंटिलेटर उपकरणों में आग लग गई। आग लगने के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। पूरा वार्ड धुएं से भर गया। परिजन और मरीज चिल्लाने लगे। जैसे-तैसे मरीजों को निकालने में जुट गए। उनका आरोप है कि आग बुझाने को लेकर अस्पताल के कर्मियों ने मदद नहीं की।

इस हादसे पर बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने दुख जताया है। उन्होंने X पर लिखा, मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में आग लगने से चार व्यक्तियों की मृत्यु अत्यंत दुःखद है। शोक-संतप्त परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा परिजनों को इस कठिन समय में संबल दें।मृतकों के परिजनों को अविलंब 4-4 लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया गया है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

सिक्किम में अबतक 10 की मौत; PM-शाह ने CM तमांग से की बात……

सिक्किम में अबतक 10 की मौत; PM-शाह ने CM तमांग से की बात……

by UB India News
July 22, 2026
0

सिक्किम के नामची जिले में निर्माणाधीन समरदुंग (झोलुंगे) सुरंग में हुए हादसे ने पूरे इलाके में चिंता बढ़ा दी है।...

यूक्रेन में जहाज पर मिसाइल हमले में 4 भारतीयों की मौत……

यूक्रेन में जहाज पर मिसाइल हमले में 4 भारतीयों की मौत……

by UB India News
July 22, 2026
0

यूक्रेन के ओडेसा पोर्ट से रवाना हुए कार्गो जहाज ‘MV गोल्डन लियो’ पर रविवार को हुए हमले में चार भारतीय...

मेडिकल के क्षेत्र में कॉपरेटिव व्यवस्था विकसित हो : प्रोफेसर रणवीर नंदन

मेडिकल के क्षेत्र में कॉपरेटिव व्यवस्था विकसित हो : प्रोफेसर रणवीर नंदन

by UB India News
July 19, 2026
0

पटना। बिहार राज्य धार्मिक न्यास परिषद के अध्यक्ष पूर्व विधान परिषद प्रोफेसर रणवीर नंदन ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र...

जम्मू के पुंछ-किश्तवाड़ में बादल फटे, 11 मौतें

जम्मू के पुंछ-किश्तवाड़ में बादल फटे, 11 मौतें

by UB India News
July 20, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में लगातार हो रही भारी बारिश, फ्लैश फ्लड और भूस्खलन ने व्यापक तबाही मचा दी है....

Next Post
बिहार के 4 जिलों में हीट वेव, 5 में बारिश का अलर्ट; 13 शहरों का तापमान 40°C के पार

बिहार में मौसम के दो रंग: बक्सर समेत 6 जिलों में हीटवेव का अलर्ट ,सीमांचल में बारिश की संभावना

बिहार की अरबों रुपये की कोचिंग इंडस्ट्री के स्याह चेहरे बेनकाब !

बिहार की अरबों रुपये की कोचिंग इंडस्ट्री के स्याह चेहरे बेनकाब !

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend