ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में मौसम के दो रंग: बक्सर समेत 6 जिलों में हीटवेव का अलर्ट ,सीमांचल में बारिश की संभावना

UB India News by UB India News
June 5, 2026
in TAZA KHABR, पटना, पर्यावरण
0
बिहार के 4 जिलों में हीट वेव, 5 में बारिश का अलर्ट; 13 शहरों का तापमान 40°C के पार

RELATED POSTS

सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की तेजी………….

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के 6 जिलों में आज यानी गुरुवार को हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया है। इसमें बक्सर, भोजपुर, कैमूर, गयाजी, सासाराम आदि जिले शामिल हैं। इन जिलों अधिकतम तापमान 38 से 42 डिग्री के बीच रह सकता है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बिहार में फिलहाल पश्चिमी और दक्षिण-पश्चिमी दिशा से गर्म हवा चल रही है। इसके साथ ही चिलचिलाती धूप निकल रही है। इसकी वजह से दिन में तापमान लगातार बढ़ रहे हैं। हालांकि सीमांचल-कोसी में नमी युक्त हवा चलने से कहीं-कहीं आंधी-बारिश और बिजली गिरने की स्थिति बन रही है। पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा बक्सर गर्म रहा। यहां 40.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।

पिछले 24 घंटे में बक्सर सबसे गर्म रहा
  • मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बिहार के दक्षिणी और पश्चिमी भागों में फिलहाल पछुआ और दक्षिण-पश्चिमी दिशा से शुष्क व गर्म हवाएं चल रही हैं. इसके साथ ही आसमान साफ होने से चिलचिलाती धूप निकल रही है, जिसके कारण दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. पिछले 24 घंटों की बात करें तो बक्सर जिला राज्य में सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
  • दूसरी तरफ, सीमांचल और कोसी क्षेत्र के जिलों में मौसम बिल्कुल विपरीत बना हुआ है. इस इलाके में बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी युक्त हवाओं के कारण मौसम का मिजाज बदला हुआ है. मौसम विभाग ने यहाँ के कुछ जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश और बिजली गिरने (वज्रपात) की चेतावनी जारी की है. विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक बिहार में मौसम का यह मिला-जुला प्रभाव जारी रहेगा.
  • बात अगर राजधानी पटना की करें, तो यहां आज भी लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा. पटना में आज अधिकतम तापमान 39 से 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. दिन में तेज धूप के साथ गर्म हवाएं परेशान करेंगी, हालांकि मौसम विभाग ने उम्मीद जताई है कि शाम के समय आंशिक बादल छा सकते हैं, जिससे रात में लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है.

बिहार में 5-8 जून तक मौसम का डबल अटैक

5 जून: पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, अरवल, कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद समेत 11 जिलों में हीट वेव

सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा और पूर्णिया में आंधी-बारिश।

6 जून: दक्षिण-पश्चिम बिहार के बक्सर, भोजपुर, अरवल, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और गया में लू चलेगी

पटना, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और भागलपुर समेत कई जिलों में आंधी-बारिश की संभावना।

7 जून: पटना, गया, नवादा, बक्सर, भोजपुर, बेगूसराय, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद समेत 14 जिलों में हीट वेव

सीमांचल-कोसी क्षेत्र के जिलों में धूल भरी आंधी, गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना।

8 जून: पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, पटना, बेगूसराय, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा समेत 18 जिलों में भीषण हीट वेव का अलर्ट

सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार में आंधी, बारिश की चेतावनी।

विभाग की माने तो 8 जून इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 45 डिग्री तक पहुंच सकता है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की तेजी………….

by UB India News
July 27, 2026
0

शेयर बाजार में आज यानी 27 जुलाई को बढ़त है। सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 76,700...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

by UB India News
July 27, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के पहले 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। अब सरकार...

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी शीर्ष नेतृत्व ने अपने सभी दिग्गज प्रचारकों को मैदान में उतारा है। ये चुनाव सम्राट चौधरी...

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर की जंग की चिंता अब नीतीश कुमार को भी सताने लगी है। उन्होंने अपने सीनियर नेताओं को बुला लिया।...

Next Post
बिहार की अरबों रुपये की कोचिंग इंडस्ट्री के स्याह चेहरे बेनकाब !

बिहार की अरबों रुपये की कोचिंग इंडस्ट्री के स्याह चेहरे बेनकाब !

परिवार वालों की आंखों के सामने जल गया मरीज ………..

परिवार वालों की आंखों के सामने जल गया मरीज ...........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend