ADVERTISEMENT
Thursday, July 23, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पीएम मोदी की ‘गोल्ड रीसाइक्लिंग’ अपील क्यों है गेमचेंजर

UB India News by UB India News
June 2, 2026
in कारोबार, केंद्रीय राजनीती, खास खबर
0
पीएम मोदी की ‘गोल्ड रीसाइक्लिंग’ अपील क्यों है गेमचेंजर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भारत में सोना सिर्फ निवेश के लिए नहीं बल्कि शादी-ब्याह के साथ त्योहार का एक हिस्सा होता है. देश में जितना सोना हर साल खरीदा जाता है, उससे कहीं ज्यादा सोना पहले से ही लोगों के घरों में बिना इस्तेमाल के पड़ा हुआ है. जी हां. भारतीय परिवारों और मंदिरों के पास मिलाकर करीब 30 हजार से 32 हजार टन तक सोना है, जिसकी कीमत करीब 3.8 ट्रिलियन डॉलर है. कुछ रिपोर्ट्स में तो ये आंकड़ा 35 हजार टन तक भी बताया जाता है. हैरानी की बात ये है कि इस सोने का बड़ा हिस्सा घरों के लॉकर, अलमारियों और तिजोरियों में बिना इस्तेमाल के पड़ा है. अगर इस सोने का थोड़ा सा हिस्सा भी फिर से अर्थव्यवस्था में इस्तेमाल होने लगे तो इससे देश को बड़ा फायदा हो सकता है.

मिडिल ईस्ट में जारी टेंशन के बीच पिछले महीने पीएम मोदी ने लोगों से अपील की कि नया सोना खरीदने के बजाय घरों में रखे पुराने और बिना इस्तेमाल होने वाले सोने का इस्तेमाल करें या उसे रीसायकल करें. उनका कहना है कि विदेश से नया सोना बाद में खरीदें, उससे पहले देश में मौजूद सोने का सही इस्तेमाल करें.

RELATED POSTS

पेपर लीक पर चर्चा के लिए सरकार और विपक्ष दोनों तैयार, फिर संसद ठप क्यों?

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

सोने की रीसाइक्लिंग क्या है?

सोने की रिसाइक्लिंग का मतलब बेकार पड़े सोने को दोबारा इस्तेमाल के लायक बनाने से है. इसमें पुराने गहने, टूटे हुए सिक्के, सोने की छड़ें, यहां तक कि इलेक्ट्रॉनिक सामान से निकाला गया सोना इकट्ठा किया जाता है. सबसे पहले सोने की प्योरिटी की जांच की जाती है, फिर उसे पिघलाकर साफ किया जाता है और उसे दोबारा प्योर सोने में बदला जाता है, जो आमतौर पर 99.9% तक शुद्ध हो सकता है. इसके बाद इस सोने का इस्तेमाल फिर से नए गहने, सिक्के बनाने में किया जाता है. मुथूट एक्जिम के सीईओ कीयूर शाह ने बताया कि इस प्रोसेस से ना सिर्फ सोने का दुबारा इस्तेमाल होता है, पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद है, क्योंकि नए सोने की खदानों से खनन करने की जरूरत कम हो जाती है, जिससे प्रदूषण के साथ ऊर्जा की खपत भी घटती है.

सरकार सोने की रीसाइक्लिंग के लिए क्यों कह रही है?

सोने की रीसाइक्लिंग का सीधा संबंध भारत के बढ़ते आयात बिल से है. साल 2025-26 में भारत ने अपनी सोने की मांग पूरी करने के लिए करीब 72.4 अरब डॉलर खर्च किए. भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा विदेशों से आयात करता है और हर आयात के लिए विदेशी मुद्रा खर्च करनी पड़ती है. स्वास्तिका इन्वेस्टमार्ट के संतोष मीना का कहना है कि अगर ठीक तरह से सोने की रीसाइक्लिंग की जाए तो आयात पर निर्भरता कम हो सकती है, विदेशी मुद्रा बचाई जा सकती है. आसान भाषा में बताएं तो जितना ज्यादा सोना हम रीसाइकल करेंगे, उतना ही कम सोना बाहर से मंगाना पड़ेगा. यही वजह है कि सरकार घरों में पड़े बेकार सोने को दुबारा इस्तेमाल में लाने के लिए कह रही है.

सोने की रीसाइक्लिंग से कितना होगा फायदा?

सोने की रीसाइक्लिंग के असर की बात करें तो संतोष मीना के अनुसार, अगर भारत के घरों और मंदिरों में जमा कुल सोने का सिर्फ 1% हिस्सा हर साल रीसाइकल किया जाए, तो सोने के आयात में करीब 25% से 30% तक की कमी लाई जा सकती है. इसका फायदा ज्वेलरी मार्केट के साथ-साथ देश की अर्थव्यवस्था को भी मिलेगा. एक चेन प्रोसेस में देश पर इसका असर देखने को मिलेगा. जैसे आयात बिल कम होने से विदेशों पर निर्भरता घटेगी, इसके जरिए चालू खाता बेहतर होगा और देश के अंदर सोने की रिफाइनिंग करने वाली इंडस्ट्री को भी बढ़ावा मिलेगा.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पेपर लीक पर चर्चा के लिए सरकार और विपक्ष दोनों तैयार, फिर संसद ठप क्यों?

पेपर लीक पर चर्चा के लिए सरकार और विपक्ष दोनों तैयार, फिर संसद ठप क्यों?

by UB India News
July 22, 2026
0

लोकसभा और राज्यसभा में पेपर लीक के मुद्दे पर प्रदर्शन और लाठीचार्ज को लेकर तीसरे दिन भी बहस नहीं हो...

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

by UB India News
July 22, 2026
0

चीन ने भारत की सेना को शुक्रिया अदा किया है. वह भी चीनी आर्मी की स्थापना दिवस पर. चीनी सेना...

आखिर क्यों भाजपा धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा नहीं ले रही  ………………….

आखिर क्यों भाजपा धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा नहीं ले रही ………………….

by UB India News
July 22, 2026
0

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल, कॉकरोच पार्टी का संसद मार्च, छात्रों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले, लाठियां,...

वांगचुक और CJP की ‘जमीन’ का हुआ ‘कांग्रेसीकरण’?

वांगचुक और CJP की ‘जमीन’ का हुआ ‘कांग्रेसीकरण’?

by UB India News
July 22, 2026
0

21 जुलाई 2026 को जब राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठे, तो...

अनंतनाग के लाल चौक पर आतंकी हमले की आशंका………………..

अनंतनाग के लाल चौक पर आतंकी हमले की आशंका………………..

by UB India News
July 22, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में बुधवार को सदिग्ध आतंकवादियों ने पुलिस दल पर हमला कर दिया। घटना को लेकर अधिकारियों ने...

Next Post
CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा अगले साल से 2 बार होगी

CBSE: बिना ट्रायल के नया सिस्टम क्यों लागू हुआ?

ललित मोदी ने सुनंदा पुष्कर की मौत को लेकर पुराने विवादों पर आज क्यों दी हवा ………………….

ललित मोदी ने सुनंदा पुष्कर की मौत को लेकर पुराने विवादों पर आज क्यों दी हवा ......................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend