ADVERTISEMENT
UB India News
Wednesday, June 3, 2026
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ललित मोदी ने सुनंदा पुष्कर की मौत को लेकर पुराने विवादों पर आज क्यों दी हवा ………………….

UB India News by UB India News
June 3, 2026
in खेल
0
ललित मोदी ने सुनंदा पुष्कर की मौत को लेकर पुराने विवादों पर आज क्यों दी हवा ………………….

RELATED POSTS

रॉयल चैलेंजर्स दूसरी बार बना आईपीएल का सिकन्दर , सूर्यवंशी के सिर सजा ऑरेंज कैप का ताज…………

IPL में जल्द ही दिखेगी बिहार टीम?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
आईपीएल के संस्थापक और पहले चेयरमैन ललित मोदी ने कई बड़े खुलासे किए हैं। ह्यूमैन्स ऑफ बॉम्बे शो में एंकर करिश्मा मेहता के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने कई विवादित और चर्चित मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी है। उन्होंने दावा किया कि शशि थरूर के खिलाफ आवाज उठाने और उन्हें चुनौती देने की वजह से उन्हें भारी कीमत चुकानी पड़ी।

मोदी ने कहा, ‘लोग मुझसे पूछते हैं कि मैं भारत वापस क्यों नहीं आता। इसकी वजह यह है कि वहां की मीडिया सच जानना ही नहीं चाहती। उसे सिर्फ स्कैंडल चाहिए। हमारे यहां एक ‘क्रैब मेंटैलिटी’ है, जहां अगर कोई ऊपर उठता है तो लोग उसे नीचे खींचने लगते हैं। भारत में मानहानि के मामलों को लेकर भी स्थिति अलग है। कोई मीडिया संस्थान आपके बारे में गलत बातें कह दे तो उसके खिलाफ कार्रवाई करना आसान नहीं है, जबकि ब्रिटेन में ऐसा करने पर भारी कीमत चुकानी पड़ती है।’
Lalit Modi Revives Shashi Tharoor-Sunanda Pushkar Controversy, Makes Explosive Claims on congress
राहुल गांधी और कांग्रेस पर क्या बोले?
ललित मोदी ने दावा किया कि कुछ राजनेता आज भी उनके खिलाफ हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ राजनेता, सभी नहीं, लेकिन कुछ लोग आज भी मेरे पीछे पड़े हुए हैं। राहुल गांधी आज भी मेरे खिलाफ हैं। उस समय कुछ विपक्षी नेताओं के साथ मेरे संबंध थे और शायद उन्हें यह पसंद नहीं था।’ मोदी ने आगे कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, ‘कांग्रेस सरकार मेरे पीछे पड़ी रही। उन्होंने ब्रिटेन की सरकार को भी मेरे खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा। मुझे निर्वासित कराने की कोशिश की गई क्योंकि भारत में मेरे खिलाफ कोई मामला नहीं मिल रहा था। अगर कोई मामला होता तो क्या 16 साल में वह सामने नहीं आ जाता?’
Lalit Modi Revives Shashi Tharoor-Sunanda Pushkar Controversy, Makes Explosive Claims on congress
कांग्रेस पर ललित मोदी का निशाना?
ललित मोदी ने कहा, ‘मैंने आपको दुनिया का सबसे बड़ा प्रोडक्ट दिया और आप मुझ पर दो करोड़ डॉलर जैसी बेतुकी रकम लेने का आरोप लगाते हैं। जब यह लीग अरबों डॉलर कमा रही थी, तब मैं चाहूं तो इसे अपने लिए रख सकता था। मैं इसके बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) अपने नाम पर दर्ज करा सकता था। मैं सब कुछ अपने लिए कर सकता था। लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया। मैंने भारतीय क्रिकेट बोर्ड को मजबूत और सुरक्षित बनाया।’

‘मुझे भगोड़ा कैसे कहा जा सकता है?’
करिश्मा मेहता ने पूछा कि क्या आप उस दिन के बारे में बता सकते हैं, जब आपने भारत छोड़ा था? इसके जवाब में ललित मोदी ने कहा, ‘मैं भारत से वैध पासपोर्ट पर गया था। मीडिया कहती है कि मैं भगोड़ा हूं और भारत छोड़कर भाग गया। ऐसा बिल्कुल नहीं है। मैंने भारत और ब्रिटेन, दोनों जगह अपने सभी मामले जीते हैं। मुझे समझ नहीं आता कि जब आपके खिलाफ कोई मामला ही नहीं है तो आपको भगोड़ा कैसे कहा जा सकता है?’

‘मेरे खिलाफ कोई मामला साबित नहीं हो पाया’
मोदी ने कहा, ‘आज तक मेरे खिलाफ कोई मामला साबित नहीं हो पाया है। इंटरपोल ने आपके नोटिस खारिज कर दिए। ब्रिटेन की सरकार ने आपके नोटिस खारिज कर दिए। दूसरी सरकारों ने भी आपके नोटिस खारिज कर दिए। किसी व्यक्ति को अपराधी साबित करने के लिए पहले उसके अपने देश में उसके खिलाफ मुकदमा चलना चाहिए, जहां कथित अपराध हुआ हो। अगर कोई अपराध हुआ है तो सामने आइए और बताइए कि वह कहां है। मैं चाहता हूं कि मुझे मेरा पासपोर्ट वापस मिले, जिसे कांग्रेस सरकार ने मुझसे ले लिया था। क्या इतने वर्षों में भी आप किसी कथित अपराध की जांच पूरी नहीं कर पाए, जबकि आपके पास सारे दस्तावेज मौजूद हैं?’

Lalit Modi Revives Shashi Tharoor-Sunanda Pushkar Controversy, Makes Explosive Claims on congress
शशि थरूर को लेकर बड़ा दावा
पूर्व आईपीएल कमिश्नर ने दावा किया कि उन्होंने शशि थरूर को इसलिए चुनौती दी क्योंकि वह खेल के हित में सही नहीं थे। मोदी ने कहा, ‘मैंने शशि थरूर को नीचे लाया क्योंकि वह खेल के लिए सही व्यक्ति नहीं थे। उन्होंने झूठ बोला था। अगर कोई मेरी निगरानी में झूठ बोलकर पूरे सिस्टम को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा तो मैं उसे उजागर करूंगा। मैंने वही किया और इसकी कीमत मुझे चुकानी पड़ी।’ उन्होंने आगे कहा, ‘मैंने उस व्यक्ति को चुनौती दी जो कांग्रेस पार्टी का चहेता था और भारत का विदेश राज्य मंत्री था। पहले उन्होंने झूठ बोला, फिर अपनी बात स्वीकार की और उसके बाद उन्हें पद छोड़ना पड़ा।’
सुनंदा पुष्कर को लेकर भी किया दावा
ललित मोदी ने थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत से पहले की सोशल मीडिया गतिविधियों का भी जिक्र किया। उन्होंने दावा किया कि सुनंदा पुष्कर आईपीएल और शशि थरूर से जुड़े कुछ तथ्यों का खुलासा करने वाली थीं। मोदी ने कहा, ‘जिस दिन सुनंदा पुष्कर की मौत हुई, उससे पहले उन्होंने ट्विटर पर लिखा था कि वह आईपीएल और शशि थरूर के बारे में सब कुछ बताएंगी। मैंने भी अपने ट्विटर अकाउंट से उन्हें ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित किया था। वह पोस्ट आज भी सार्वजनिक रूप से मौजूद हैं। फिर अचानक वह नहीं रहीं।’ मोदी ने यह भी कहा कि उस समय सुनंदा पुष्कर भी सिस्टम का हिस्सा बन गई थीं।
आईपीएल और भ्रष्टाचार पर क्या बोले?
ललित मोदी ने कहा कि उन्होंने आईपीएल को एक मजबूत और पारदर्शी मॉडल के रूप में तैयार किया। उन्होंने दावा किया कि उनके कार्यकाल में आईपीएल में भ्रष्टाचार और फिक्सिंग के खिलाफ सख्त कदम उठाए गए। उन्होंने कहा, ‘क्रिकेट में सट्टेबाजी का एक माफिया था, लेकिन मैंने न तो सट्टेबाजी को बढ़ावा दिया और न ही फिक्सिंग को। तीन साल के मेरे कार्यकाल में आपको ऐसे भ्रष्टाचार के आरोप नहीं मिलेंगे। मैंने खिलाड़ियों के एजेंटों और मैनेजरों के स्टेडियम में प्रवेश पर रोक लगाई क्योंकि मुझे बुकियों से उनके संबंधों की जानकारी थी।’
‘आईपीएल एक मजबूत और टिकाऊ मॉडल’
ललित मोदी ने कहा, ‘आईपीएल एक मजबूत और टिकाऊ मॉडल है। इसलिए आज मुझे कम मत आंकिए और कल भी मत आंकिए। मैं यहां सिर्फ आईपीएल और भारत के हित के लिए हूं और यह लगातार आगे बढ़ता रहेगा। मुझे पूरा विश्वास है कि खेलों के क्षेत्र में भारत देर-सबेर एक महाशक्ति बनेगा और इसका सबसे बड़ा कारण आईपीएल होगा। भारत की लगभग हर दूसरी खेल लीग आज आईपीएल के मॉडल का अनुसरण कर रही है, क्योंकि यह ऐसा फॉर्मूला है जिसे मैंने तैयार किया था।’
‘भारत में गद्दी राज की भावना’
ललित मोदी ने कहा, ‘लेकिन हमारे देश में मीडिया और राजनेताओं के बीच एक क्रैब मेंटैलिटी है। जो लोग कुछ नया बनाते हैं, कुछ बड़ा करते हैं, उन्हें नीचे गिराने की कोशिश की जाती है। उन्हें सिर्फ सत्ता और कुर्सी की चिंता रहती है। सोच यही रहती है कि मुझे अपनी कुर्सी बचाए रखनी है, मैं इसे छोड़ना नहीं चाहता। आपने कुछ सप्ताह पहले पश्चिम बंगाल में चुनावों के दौरान भी ऐसा देखा। ममता बनर्जी को इस्तीफा देना था, लेकिन वह कुछ दिन और पद पर बनी रहना चाहती थीं। यह एक तरह की अधिकार भावना है।’ ललित मोदी के ये बयान एक बार फिर उन पुराने विवादों को चर्चा में ले आए हैं, जो वर्षों से भारतीय क्रिकेट और राजनीति के गलियारों में बहस का विषय रहे हैं।
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

रॉयल चैलेंजर्स दूसरी बार बना आईपीएल का सिकन्दर , सूर्यवंशी के सिर सजा ऑरेंज कैप का ताज…………

रॉयल चैलेंजर्स दूसरी बार बना आईपीएल का सिकन्दर , सूर्यवंशी के सिर सजा ऑरेंज कैप का ताज…………

by UB India News
June 2, 2026
0

करीब सवा लाख दर्शकों से खचाखच भरे नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर जब विराट कोहली...

IPL में जल्द ही दिखेगी बिहार टीम?

IPL में जल्द ही दिखेगी बिहार टीम?

by UB India News
May 23, 2026
0

सोच‍िए क्रि‍केट के व‍िशाल मंच IPL में ब‍िहार की अपनी टीम भी मुकाबला करते द‍िखे तो! जी हां, ये सपना...

ईशान किशन को 1 करोड़ का इनाम, सम्राट चौधरी ने दिया बड़ा सम्मान

by UB India News
May 16, 2026
0

भारतीय क्रिकेट में इन दिनों बिहार की प्रतिभाएं अपना जलवा बिखेर रही हैं। बिहार के क्रिकेटर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर...

डिप्लोमेसी के मैदान में क्रिकेट का तड़का………….

डिप्लोमेसी के मैदान में क्रिकेट का तड़का………….

by UB India News
May 9, 2026
0

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 31 जनवरी को त्रिनिदाद और टोबैगो में क्रिकेट के सर्वकालिक महान बल्लेबाजों में...

राजस्थान और दिल्ली के बीच भिड़ंत आज

राजस्थान और दिल्ली के बीच भिड़ंत आज

by UB India News
May 1, 2026
0

IPL 2026 का 43वां मैच आज राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाना है.ये मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा....

Next Post
वैश्विक तनाव और चरम मौसम ने भारत के सामने भोजन, ईंधन और पर्यावरण का खड़ा किया तिहरा संकट………….

वैश्विक तनाव और चरम मौसम ने भारत के सामने भोजन, ईंधन और पर्यावरण का खड़ा किया तिहरा संकट.............

शेयर बाजार में ‘AI’ का महायुद्ध: एंथ्रोपिक और ओपनएआई के मेगा आईपीओ से कैसे बदलेगी दुनिया?

शेयर बाजार में 'AI' का महायुद्ध: एंथ्रोपिक और ओपनएआई के मेगा आईपीओ से कैसे बदलेगी दुनिया?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend