ADVERTISEMENT
Monday, July 20, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

फीफा विश्व कप 2026 अपने सबसे बड़े मुकाबले तक पहुंचा , स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल आज, कौन बनेगा विश्व चैंपियन?

UB India News by UB India News
July 20, 2026
in फूटबाल
0
फीफा विश्व कप 2026 अपने सबसे बड़े मुकाबले तक पहुंचा , स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल आज, कौन बनेगा विश्व चैंपियन?

RELATED POSTS

स्पेन बना फीफा वर्ल्ड कप 2026 का चैंपियन….

स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

39 दिनों तक चले रोमांच, 103 मुकाबलों, रिकॉर्डों, उलटफेरों और यादगार प्रदर्शनों के बाद फीफा विश्व कप 2026 अपने सबसे आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। अब सिर्फ एक मैच बाकी है, जो तय करेगा कि फुटबॉल की सबसे प्रतिष्ठित ट्रॉफी पर किसका कब्जा होगा। न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में रविवार को मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना और यूरोपीय चैंपियन स्पेन आमने-सामने होंगे। यह मुकाबला सिर्फ विश्व चैंपियन तय करने के लिए नहीं, बल्कि दो अलग-अलग फुटबॉल दर्शन, दो महाद्वीपों की बादशाहत और दो पीढ़ियों के टकराव का भी गवाह बनेगा।

एक ओर लियोनल मेसी की अगुआई वाली अर्जेंटीना है, जिसने कठिन मुकाबलों में जुझारूपन और अनुभव के दम पर लगातार दूसरी बार फाइनल का टिकट कटाया। दूसरी ओर स्पेन है, जिसने पूरे टूर्नामेंट में अनुशासित, संतुलित और आक्रामक फुटबॉल खेलते हुए बेहद प्रभावशाली अंदाज में फाइनल तक का सफर तय किया। यही वजह है कि यह मुकाबला टूर्नामेंट के सबसे मजबूत आक्रमण और सबसे मजबूत रक्षा के बीच जंग भी माना जा रहा है। अर्जेंटीना ने अब तक सबसे ज्यादा 19 गोल किए हैं, जबकि स्पेन ने पूरे विश्व कप में सिर्फ एक गोल खाया है।

Spain vs Argentina FIFA World Cup 2026 Final Explainer All You need to Know Stats Head to Head Records Preview
मेसी और यमाल

इस फाइनल की एक और खास बात है कि विश्व कप में 60 साल बाद दक्षिण अमेरिका और यूरोप के मौजूदा चैंपियन खिताबी मुकाबले में आमने-सामने होंगे। साथ ही यह मुकाबला दो पीढ़ियों के प्रतीक खिलाड़ियों के बीच भी होगा। 39 वर्षीय लियोनल मेसी के सामने 19 वर्षीय स्पेनिश सनसनी लामिन यमाल होंगे। ऐसे में दुनिया भर के फुटबॉल फैंस की निगाहें इस महामुकाबले पर टिकी हैं। आइए इस मुकाबले के बारे में और जानते हैं…

1. फाइनल कब और कहां खेला जाएगा? 

  • मैच: स्पेन बनाम अर्जेंटीना
  • तारीख: 19 जुलाई (भारत में 20 जुलाई)
  • समय: रात 12:30 बजे (IST)
  • स्थान: मेटलाइफ स्टेडियम (न्यूयॉर्क-न्यू जर्सी स्टेडियम), ईस्ट रदरफोर्ड, अमेरिका
  • रेफरी: स्लावको विनचिच (स्लोवेनिया)
Spain vs Argentina FIFA World Cup 2026 Final Explainer All You need to Know Stats Head to Head Records Preview
स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल मेटलाइफ स्टेडियम में होगा

2. फाइनल मुकाबला भारत में कहां देख सकेंगे?

भारत में इस मुकाबले का सीधा प्रसारण यूनाइट8 स्पोर्ट्स नेटवर्क (हिंदी और अंग्रेजी) में होगा। ओटीटी पर आप इसे जी5 एप या वेबसाइट पर देख सकते हैं। इसके अलावा डीडी स्पोर्ट्स पर किया जाएगा। डीडी फ्री डिश पर भी इसे मुफ्त में देखा जा सकेगा।

Spain vs Argentina FIFA World Cup 2026 Final Explainer All You need to Know Stats Head to Head Records Preview
स्पेन टीम

3. किस टीम का पलड़ा भारी माना जा रहा है?

ऑप्टा सुपरकंप्यूटर के अनुसार स्पेन खिताब जीतने का प्रबल दावेदार है।

टीम खिताब जीतने की संभावना
स्पेन 59.46%
अर्जेंटीना 40.54%

स्पेन पूरे टूर्नामेंट में बेहद संतुलित और अनुशासित फुटबॉल खेलता नजर आया है, जबकि अर्जेंटीना ने कई मुश्किल मुकाबलों में वापसी करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया।

Spain vs Argentina FIFA World Cup 2026 Final Explainer All You need to Know Stats Head to Head Records Preview
अर्जेंटीना टीम

4. दोनों टीमों का इस विश्व कप में प्रदर्शन कैसा रहा?

फाइनल में टूर्नामेंट की सबसे खतरनाक आक्रमण पंक्ति और सबसे मजबूत रक्षा आमने-सामने होगी।

टीम गोल किए गोल खाए
अर्जेंटीना 19 7
स्पेन 13 1

अर्जेंटीना ने सबसे ज्यादा 19 गोल किए हैं, जबकि स्पेन ने पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ एक गोल खाया है।

5. दोनों टीमों का हेड-टू-हेड रिकॉर्ड क्या कहता है?

कुल मैच स्पेन जीता अर्जेंटीना जीता ड्रॉ
14 6 6 2

दोनों टीमें अब तक विश्व कप में सिर्फ एक बार भिड़ी हैं। 1966 विश्व कप के ग्रुप चरण में अर्जेंटीना ने स्पेन को 2-1 से हराया था।

Spain vs Argentina FIFA World Cup 2026 Final Explainer All You need to Know Stats Head to Head Records Preview
स्पेन टीम

6. दोनों के बीच पिछले पांच मुकाबलों में क्या हुआ?

साल परिणाम
2018 स्पेन 6-1 अर्जेंटीना
2010 अर्जेंटीना 4-1 स्पेन
2009 स्पेन 2-1 अर्जेंटीना
2006 स्पेन 2-1 अर्जेंटीना
1999 स्पेन 0-2 अर्जेंटीना
Spain vs Argentina FIFA World Cup 2026 Final Explainer All You need to Know Stats Head to Head Records Preview
लियोनल मेसी

7. स्पेन और अर्जेंटीना की ट्रॉफी कैबिनेट कितनी मजबूत है?

दोनों टीमें अपने-अपने महाद्वीप की सबसे सफल फुटबॉल शक्तियों में गिनी जाती हैं। विश्व कप में अर्जेंटीना का पलड़ा भारी है, जबकि यूरोपीय चैंपियनशिप में स्पेन का दबदबा रहा है। विश्व कप की बात करें तो स्पेन ने 2010 में पहली और अब तक की इकलौती बार खिताब जीता था। वहीं, अर्जेंटीना तीन बार विश्व चैंपियन बन चुका है। उसने 1978, 1986 और 2022 में ट्रॉफी अपने नाम की थी। अब लियोनेल मेसी की अगुआई में अर्जेंटीना लगातार दूसरी और कुल चौथी विश्व कप ट्रॉफी जीतने की कोशिश करेगा, जबकि स्पेन 16 साल बाद दूसरी बार चैंपियन बनने के इरादे से उतरेगा।

महाद्वीपीय टूर्नामेंटों में भी दोनों टीमों का शानदार रिकॉर्ड है। स्पेन यूरो कप का सबसे सफल देश है और उसने 1964, 2008, 2012 और 2024 में कुल चार बार यूरोपीय चैंपियनशिप जीती है। दूसरी ओर, अर्जेंटीना कोपा अमेरिका का सबसे सफल देश है। उसने रिकॉर्ड 16 बार दक्षिण अमेरिकी चैंपियनशिप अपने नाम की है, जिसमें उसका सबसे हालिया खिताब 2024 में आया था।

विश्व कप और महाद्वीपीय खिताब

टीम विश्व कप महाद्वीपीय चैंपियनशिप
स्पेन 1 (2010) 4 यूरो कप (1964, 2008, 2012, 2024)
अर्जेंटीना 3 (1978, 1986, 2022) 16 कोपा अमेरिका (सबसे हालिया 2024)
Spain vs Argentina FIFA World Cup 2026 Final Explainer All You need to Know Stats Head to Head Records Preview
स्पेन बनाम अर्जेंटीना फाइनल

8. क्या स्पेन और अर्जेंटीना की विश्व कप में पहले भी भिड़ंत हुई है?

हां, लेकिन विश्व कप इतिहास में दोनों टीमें अब तक सिर्फ एक बार आमने-सामने आई हैं। यह मुकाबला 1966 विश्व कप में इंग्लैंड में खेले गए ग्रुप चरण में हुआ था, जिसमें अर्जेंटीना ने स्पेन को 2-1 से हराया था। उस मैच के हीरो अर्जेंटीना के स्ट्राइकर लुइस आर्टिमे रहे थे। उन्होंने दूसरे हाफ में 13 मिनट के भीतर दो गोल कर अपनी टीम को अहम जीत दिलाई। स्पेन की ओर से पिर्री ने बराबरी का गोल जरूर किया, लेकिन आर्टिमे के दूसरे गोल ने अर्जेंटीना की जीत पक्की कर दी।

उस विश्व कप में स्पेन ने दूसरे ग्रुप मैच में स्विट्जरलैंड को हराया, लेकिन आखिरी मुकाबले में जर्मनी से हारने के कारण ग्रुप चरण से ही बाहर हो गया। वहीं, अर्जेंटीना अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहते हुए क्वार्टर फाइनल में पहुंचा, जहां मेजबान और बाद में चैंपियन बनी इंग्लैंड ने उसे बाहर कर दिया।

विश्व कप के अलावा स्पेन और अर्जेंटीना के बीच बाकी सभी मुकाबले फ्रेंडली मैच रहे हैं। दोनों देशों के बीच पहली भिड़ंत 1952 में हुई थी। अब तक खेले गए 14 मुकाबलों में दोनों टीमों ने 6-6 मैच जीते हैं, जबकि 2 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं। यह रिकॉर्ड बताता है कि दोनों के बीच मुकाबला हमेशा बेहद कड़ा और संतुलित रहा है।

Spain vs Argentina FIFA World Cup 2026 Final Explainer All You need to Know Stats Head to Head Records Preview
मेसी और यमाल

9. किन खिलाड़ियों पर रहेंगी निगाहें?

स्पेन 

  • मिकेल ओयारजाबाल: 5 गोल
  • रोड्री: टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 648 सफल पास
  • लामिन यमाल: 19 वर्षीय युवा स्टार

अर्जेंटीना 

  • लियोनल मेसी: 8 गोल, 4 असिस्ट
  • लौटारो मार्टिनेज: 3 गोल
  • एंजो फर्नांडीज: 2 गोल

मेसी लगातार नॉकआउट मुकाबलों में निर्णायक साबित हुए हैं और उनकी कप्तानी में अर्जेंटीना लगातार दूसरे विश्व कप खिताब की उम्मीद कर रहा है।

Spain vs Argentina FIFA World Cup 2026 Final Explainer All You need to Know Stats Head to Head Records Preview
मैकएलिस्टर और मेसी

10. स्टार्टिंग प्लेइंग-11 क्या हो सकती है?

स्पेन (4-2-3-1): सिमोन; पोरो, कुबार्सी, लापोर्टे, कुकुरेला; रोड्री, फाबियान रुइज; लामिन यमाल, डानी ओल्मो, एलेक्स बैएना; मिकेल ओयारजाबाल।

अर्जेंटीना (4-4-2): एमिलियानो मार्टिनेज; मोलिना, रोमेरो, लिसांद्रो मार्टिनेज, टैग्लियाफिको; डी पॉल, परेडेस, एंजो फर्नांडीज, मैक एलिस्टर; लियोनल मेसी, जूलियन अल्वारेज।

Spain vs Argentina FIFA World Cup 2026 Final Explainer All You need to Know Stats Head to Head Records Preview
लियोनल मेसी

11. स्पेन और अर्जेंटीना के मुकाबलों में सबसे ज्यादा गोल किसने किए हैं?

स्पेन और अर्जेंटीना के बीच अब तक खेले गए मुकाबलों में सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड स्पेन के इस्को के नाम है। उन्होंने दोनों टीमों के बीच मैचों में तीन गोल किए हैं। वहीं, अर्जेंटीना के लुइस आर्टिमे और होसे सैनफिलिप्पो ने दो-दो गोल किए हैं। स्पेन के जाबी अलोंसो और पिर्री ने भी दो-दो गोल दागे हैं।

खिलाड़ी देश गोल
इस्को स्पेन 3
लुइस आर्टिमे अर्जेंटीना 2
होसे सैनफिलिप्पो अर्जेंटीना 2
जाबी अलोंसो स्पेन 2
पिर्री स्पेन 2
12. फाइनल में किस टीम की ताकत और कमजोरी क्या है?

विश्व कप 2026 के फाइनल में पहुंचने वाली स्पेन और अर्जेंटीना दोनों ही टीमें पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही हैं। हालांकि, दोनों का खेलने का अंदाज एक-दूसरे से बिल्कुल अलग है। जहां स्पेन गेंद पर कब्जा बनाए रखकर विपक्षी टीम को थकाने में विश्वास रखता है, वहीं अर्जेंटीना तेज काउंटर अटैक और लियोनेल मेसी की रचनात्मकता के दम पर मैच का रुख बदलने में माहिर है। ऐसे में फाइनल में दोनों टीमों की ताकत और कमजोरियां निर्णायक साबित हो सकती हैं।

अर्जेंटीना की ताकत

  • मेसी का अनुभव और शानदार फॉर्म: 39 वर्षीय लियोनेल मेसी इस विश्व कप में आठ गोल और चार असिस्ट के साथ टीम के सबसे बड़े मैच विनर रहे हैं। बड़े मुकाबलों का उनका अनुभव अर्जेंटीना की सबसे बड़ी ताकत है।
  • घातक आक्रमण: अर्जेंटीना ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 19 गोल किए हैं। टीम लगातार 13 मैचों से हर मुकाबले में कम से कम दो गोल करने में सफल रही है।
  • मुश्किल हालात से वापसी की क्षमता: मिस्र और इंग्लैंड जैसे मुकाबलों में पिछड़ने के बावजूद टीम ने वापसी कर जीत हासिल की। यह उसकी मजबूत मानसिकता को दर्शाता है।

अर्जेंटीना की कमजोरी

  • मेसी पर अधिक निर्भरता: यदि विपक्षी टीम मेसी को प्रभावी ढंग से रोकने में सफल रहती है तो अर्जेंटीना के आक्रमण की धार कुछ कमजोर पड़ सकती है।
  • मिडफील्ड की अस्थिरता: इंग्लैंड और केप वर्डे जैसी टीमों ने कई मौकों पर अर्जेंटीना के मिडफील्ड पर दबाव बनाकर उसे परेशान किया।
  • रक्षापंक्ति में खामियां: मजबूत आक्रमण के बावजूद अर्जेंटीना इस विश्व कप में सात गोल खा चुका है, जो उसकी डिफेंसिव कमजोरी को दिखाता है।

स्पेन की ताकत

  • मजबूत डिफेंस: स्पेन ने पूरे टूर्नामेंट में सात मैचों में सिर्फ एक गोल खाया है। उसकी संगठित रक्षापंक्ति विरोधी टीमों को आसान मौके नहीं देती।
  • मिडफील्ड पर शानदार नियंत्रण: रोड्री, पेड्री और डानी ओल्मो की मौजूदगी में स्पेन ने औसतन 66 प्रतिशत गेंद अपने कब्जे में रखी है। यही उसकी सबसे बड़ी पहचान रही है।
  • विंग्स से तेज हमला: लामिन यमाल और निको विलियम्स की रफ्तार स्पेन के आक्रमण को अलग आयाम देती है। यमाल टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 30 सफल ड्रिबल करने वाले खिलाड़ी रहे हैं।

स्पेन की कमजोरी

  • धीमी गति से खेलना: गेंद पर नियंत्रण बनाए रखने की कोशिश में स्पेन कई बार खेल की रफ्तार धीमी कर देता है। इसका असर केप वर्डे जैसे मुकाबलों में भी देखने को मिला, जहां टीम को शुरुआती दौर में संघर्ष करना पड़ा।
  • फिनिशिंग में निरंतरता की कमी: मिकेल ओयारजाबाल के पांच गोलों को छोड़ दें तो स्पेन के अन्य फॉरवर्ड बड़े मौकों को गोल में बदलने में लगातार सफल नहीं रहे हैं।

फाइनल का सबसे बड़ा टैक्टिकल मुकाबला

यह फाइनल स्पेन की पजेशन आधारित फुटबॉल और अर्जेंटीना के तेज काउंटर अटैक के बीच रणनीतिक जंग होगी। अगर स्पेन गेंद पर अपना नियंत्रण बनाए रखने में सफल रहा तो वह मैच की गति तय करेगा। वहीं, यदि मेसी और उनके साथी खिलाड़ियों को काउंटर अटैक में जगह मिली तो अर्जेंटीना किसी भी पल मैच का रुख बदल सकता है। यही टकराव इस खिताबी मुकाबले को और भी रोमांचक बनाता है।

Spain vs Argentina FIFA World Cup 2026 Final Explainer All You need to Know Stats Head to Head Records Preview
स्कालोनी और फुएंते

13. दोनों टीमों के कोच और खिलाड़ियों ने क्या कहा? 

  • स्पेन के मुख्य कोच लुइस डे ला फुएंते ने कहा, ‘मेरा मानना है कि स्पेन और अर्जेंटीना दोनों ऐसी रणनीति के साथ उतरेंगे, जिसमें प्रतिभा और खूबसूरत फुटबॉल सबसे ऊपर रहेगा।’
  • स्पेन के कप्तान रोड्री ने कहा, ‘इस टीम और इस पीढ़ी ने अपनी पहचान बना ली है। विश्व कप फाइनल तक पहुंचना हमारे सफर का बड़ा पड़ाव है, लेकिन हमारी मंजिल अभी बाकी है। हमारी महत्वाकांक्षा इससे भी बड़ी है।’
  • अर्जेंटीना के मुख्य कोच लियोनल स्कालोनी ने मेसी की तारीफ करते हुए कहा, ‘मुझे गर्व है क्योंकि वह फुटबॉल इतिहास के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हैं। 39 साल की उम्र में जिस तरह उन्होंने टीम को फाइनल तक पहुंचाया, वह अविश्वसनीय है।’
  • गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज ने कहा, ‘कभी-कभी मैं अकेले में यह सोचकर भावुक हो जाता हूं कि हमने क्या हासिल किया है। हमें इस पल का आनंद लेना चाहिए। मुस्कुराते हुए तैयारी करें, क्योंकि यह ऐसा अनुभव है जिसे हम जिंदगी भर याद रखेंगे।’
Spain vs Argentina FIFA World Cup 2026 Final Explainer All You need to Know Stats Head to Head Records Preview
पेनल्टी लेते मेसी

14. अगर मैच ड्रॉ रहा तो क्या होगा?

यदि 90 मिनट के बाद स्कोर बराबर रहता है तो मैच 30 मिनट के एक्स्ट्रा टाइम में जाएगा। इसमें 15-15 मिनट के दो ब्रेक होंगे। इसके बाद भी फैसला नहीं हुआ तो विजेता का निर्णय पेनल्टी शूटआउट से होगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

स्पेन बना फीफा वर्ल्ड कप 2026 का चैंपियन….

स्पेन बना फीफा वर्ल्ड कप 2026 का चैंपियन….

by UB India News
July 20, 2026
0

स्पेन ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतकर एक बार फिर दुनिया की सबसे बड़ी फुटबॉल ट्रॉफी अपने नाम...

स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज?

स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज?

by UB India News
July 17, 2026
0

फीफा वर्ल्ड कप 2026 जो 48 टीमों के साथ शुरू हुआ था, अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है....

फीफा विश्वकप में 24 साल बाद इंग्लैंड-अर्जेंटीना आमने-सामने…..

फीफा विश्वकप में 24 साल बाद इंग्लैंड-अर्जेंटीना आमने-सामने…..

by UB India News
July 16, 2026
0

फीफा विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में फुटबॉल जगत की सबसे चर्चित प्रतिद्वंद्विताओं में से एक फिर देखने को...

फीफा विश्व कप 2026 :सेमीफाइनल में इंग्लैंड और अर्जेंटीना का आज मुकाबला?

फीफा विश्व कप 2026 :सेमीफाइनल में इंग्लैंड और अर्जेंटीना का आज मुकाबला?

by UB India News
July 16, 2026
0

फीफा वर्ल्ड कप 2026 की दूसरी फाइनलिस्ट का फैसला आज रात को हो जाएगा, दूसरे सेमीफाइनल में लियोनल मेसी की...

फीफा वर्ल्ड कप: फ्रांस लगातार तीसरी बार पहुंचा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में…………..

फीफा वर्ल्ड कप: फ्रांस लगातार तीसरी बार पहुंचा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में…………..

by UB India News
July 11, 2026
0

फ्रांस ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लिया है. क्वार्टर फाइनल मुकाबले में फ्रांस ने...

Next Post
सर्वदलीय बैठक में हाईवोल्टेज ड्रामा , विपक्षी सांसदों ने बैठक से सांकेतिक रूप से वॉकआउट……………..

सर्वदलीय बैठक में हाईवोल्टेज ड्रामा , विपक्षी सांसदों ने बैठक से सांकेतिक रूप से वॉकआउट.................

भारत ने पहले वनडे में इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया …………..

आज भारत-इंग्लैंड के बीच होगी कांटे की टक्कर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend