ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री ने पटना स्थित बुद्ध स्मृति पार्क में भगवान बुद्ध की पूजा-अर्चना की

UB India News by UB India News
May 1, 2026
in अध्यात्म, पटना, बिहार
0
बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री ने पटना स्थित बुद्ध स्मृति पार्क में भगवान बुद्ध की पूजा-अर्चना की
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भगवान बुद्ध की जयंती ( बुद्ध पूर्णिमा ) के अवसर पर आज पूरा बिहार तथागत की शिक्षाओं और शांति के संदेशों से सराबोर दिखा। इसी कड़ी में प्रदेश के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पटना के ऐतिहासिक ‘बुद्ध स्मृति पार्क’ पहुंचे, जहां उन्होंने विशेष धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया। मुख्यमंत्री ने यहां स्थापित भगवान बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष शीश नवाया और बोधगया और श्रीलंका से लाए गए पवित्र बोधि वृक्षों की विधि-विधान से पूजा की। ये आयोजन न केवल धार्मिक महत्ता का प्रतीक रहा, बल्कि मुख्यमंत्री ने इसके माध्यम से विश्व शांति और देश-प्रदेश में अमन-चैन बनाए रखने का संदेश भी दिया। इससे पहले के सालों में बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर अक्सर नीतीश कुमार बतौर सीएम मौजूद रहते थे।

पवित्र अस्थि अवशेषों के सामने किया ध्यान

RELATED POSTS

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुद्ध स्मृति पार्क के भीतर स्थित ‘पाटलिपुत्र करुणा स्तूप’ में प्रवेश किया। वहां उन्होंने भगवान बुद्ध के अत्यंत पवित्र अस्थि अवशेषों की पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने स्तूप की परिक्रमा की और कुछ समय मौन रहकर भगवान बुद्ध की शिक्षाओं का स्मरण करते हुए ध्यान लगाया। उन्होंने बौद्ध भिक्षुओं के साथ बैठकर मंगल कामना की और प्रार्थना की कि बिहार विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर रहे।

  • मुख्यमंत्री को बौद्ध भंते द्वारा बोधगया के बोधिवृक्ष और आनंद बोधि वृक्ष की पूजा कराई गई।
  • श्रीलंका के अनुराधापुरम से लाए गए ऐतिहासिक बोधि वृक्ष की भी विशेष अर्चना की गई।
  • मुख्यमंत्री ने करुणा स्तूप में भगवान बुद्ध के पवित्र अस्थि अवशेषों को नमन किया।
  • बौद्ध भिक्षुओं के साथ बैठकर विश्व शांति के लिए मंगल पाठ और सामूहिक ध्यान किया गया।

मंत्रियों और अधिकारियों की मौजूदगी दिखी

बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ सरकार के कई वरिष्ठ सहयोगी और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, विधायक रामकृपाल यादव और महापौर सीता साहू ने भी भगवान बुद्ध की वंदना की। शासन-प्रशासन के स्तर पर नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव, पटना प्रमंडल के आयुक्त और जिलाधिकारी सहित वरीय पुलिस अधीक्षक ने भी बुद्ध स्मृति पार्क पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

विश्व शांति के साथ अमन-चैन की कामना

पूजा-अर्चना के उपरांत मुख्यमंत्री ने बौद्ध भिक्षुओं के साथ संवाद किया। उन्होंने कहा कि बुद्ध की शिक्षाएं आज के समय में पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक हैं। सत्य, अहिंसा और करुणा का मार्ग ही मानवता के कल्याण का एकमात्र रास्ता है। मुख्यमंत्री ने भगवान बुद्ध से प्रार्थना की कि देश में सुख, समृद्धि और भाईचारा बना रहे। कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री को बौद्ध परंपरा के अनुसार अंगवस्त्र और प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बिहार बंद बुलाया गया था. इस...

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 26, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठन आइसा (AISA) की ओर से बुलाए...

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार कई जिलों में फैलता जा रहा है।...

Next Post
बिहार के 6 जिलों में मई के तीसरे हफ्ते में ब्लैक आउट और बजेंगे सायरन

बिहार के 6 जिलों में मई के तीसरे हफ्ते में ब्लैक आउट और बजेंगे सायरन

अपराधियों की तस्वीर पर माला चढेगी माला ……………..

अपराधियों की तस्वीर पर माला चढेगी माला .................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend