ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू होने के बाद लोकसभा में विपक्ष की नारेबाजी ,

UB India News by UB India News
March 13, 2026
in सांसद
0
संसद के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन आज विपक्षी नेताओं ने दिल्ली के एयर पॉल्यूशन को लेकर किया विरोध प्रदर्शन ……….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोकसभा में गुरुवार को विपक्ष के सांसदों ने देश में सिलेंडर संकट के मुद्दे पर हंगामा किया। सुबह 11 बजे जैसे ही कार्यवाही शुरू हुई सांसदों ने नारेबाजी शुरू कर दी। स्पीकर ओम बिरला ने सांसदों से सदन की कार्यवाही शुरू करने का आग्रह किया, लेकिन विपक्ष नहीं माना तो कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी।

लोकसभा में विपक्ष द्वारा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव बुधवार को खारिज कर दिया गया। इसके बाद गुरुवार को स्पीकर ओम बिरला दोबारा सदन की अध्यक्षता करने के लिए कुर्सी पर लौटे। उधर, संसद परिसर में राहुल समेत विपक्ष के सांसदों ने सिलेंडर संकट पर प्रदर्शन किया। सांसदों ने ‘नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब’ के नारे लगाए।

RELATED POSTS

आज संसद के मानसून सत्र का नौवां दिन , दोनों सदनों में विपक्ष का हंगामा …………..

दो दिन की मैराथन चर्चा के बाद लोकसभा से पास हुआ परीक्षा संशोधन बिल

राहुल गांधी ने कहा- “प्रधानमंत्री कहते हैं कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है। लेकिन वह खुद घबराए हुए लग रहे हैं, बिल्कुल अलग वजहों से। वे एप्स्टीन अदाणी केस की वजह से पैनिक हैं। आपने कल देखा कि सदन के अंदर प्रधानमंत्री की कुर्सी खाली थी। वह देश से कह रहे हैं कि घबराएं नहीं, जबकि वह खुद परेशान लग रहे हैं।’ उधर, राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला पर हमले का मुद्दा उठाया।

संसद में आज क्या खास?

इसी बीच संसद में राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है. लोकसभा स्पीकर के खिलाफ प्रस्ताव पर चर्चा के बाद अब पूरा विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी में जुट गया है. तृणमूल कांग्रेस की अगुवाई में विपक्ष गुरुवार को नोटिस देने की तैयारी कर रहा है, जिस पर लोकसभा के 120 और राज्यसभा के 60 सदस्यों के हस्ताक्षर जुट चुके हैं. विपक्ष का आरोप है कि पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में भारी अनियमितताएं हुई हैं और यह मुद्दा आगामी विधानसभा चुनावों को प्रभावित कर सकता है. यदि यह प्रस्ताव स्वीकार होता है, तो यह देश में पहली बार होगा जब किसी कार्यरत मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग की कार्यवाही शुरू होगी.

LPG के मुद्दे पर विपक्ष का संसद में प्रदर्शन

देशभर में बढ़ती रसोई गैस की कमी और सिलेंडर की किल्लत को लेकर आज विपक्षी दल संसद परिसर में जोरदार प्रदर्शन कर रहे हैं. विभिन्न राज्यों में LPG उपलब्धता की समस्या और बढ़ती कीमतों को मुद्दा बनाते हुए विपक्ष ने सरकार पर आम लोगों की रसोई पर सीधा प्रहार करने का आरोप लगाया. संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही विपक्षी सांसद हाथों में पोस्टर और सिलेंडर के प्रतीक लेकर परिसर में एकत्र हुए. नेताओं ने कहा कि रसोई गैस की आपूर्ति प्रभावित होने से लाखों परिवार परेशान हैं और सरकार स्थिति को हल्के में ले रही है. विपक्ष का कहना है कि महंगाई पहले ही लोगों को तोड़ रही है और अब गैस संकट ने रोजमर्रा की जिंदगी को और मुश्किल बना दिया है. उन्होंने सरकार से तुरंत हस्तक्षेप और देशभर में LPG की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है.

पेट्रोलियम मंत्रालय की स्टैंडिंग कमेटी की अहम बैठक आज

गैस संकट के बीच पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की स्टैंडिंग कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आज दोपहर 4:30 बजे होगी. बैठक का मुख्य एजेंडा डिमांड फॉर ग्रांट्स पर ड्राफ्ट रिपोर्ट को मंज़ूरी देना है, लेकिन मौजूदा LPG‑गैस संकट पर चर्चा होने की भी पूरी संभावना है. आज विपक्ष ने संसद के भीतर और बाहर दोनों जगह गैस संकट को प्रमुखता से उठाने का फैसला किया है, जिससे बैठक का माहौल और भी गर्म रहने की उम्मीद है.

जेपी नड्डा ने कहा- फारूक पर हमले की निष्पक्ष जांच होगी

भाजपा सांसद जेपी नड्डा ने राज्यसभा में कहा कि फारूक अब्दुल्ला पर जो हमला हुआ। वह बहुत गंभीर है। मैं सरकार की ओर से विश्वास दिलाता हूं कि जितनी भी जांच की जरूरत होगी पूरी की जाएगी। लेकिन विपक्ष ने जो कहा कि सरकार उनकी जान लेना चाहती है। यह विपक्ष का काम है। इनकी सरकार के वक्त जम्मू-कश्मीर में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की संदेहास्पद मौत हुई थी। उस पर कांग्रेस ने आज तक जवाब नहीं दिया।

मल्लू रवि ने कहा- स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव विरोध दर्ज कराने के लिए लाए थे

कांग्रेस सांसद मल्लू रवि ने कहा कि लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव विपक्ष ने केवल अपना विरोध दर्ज कराने के लिए लाया था और उन्हें पहले से पता था कि यह प्रस्ताव पारित नहीं होगा। मल्लू रवि ने कहा, ‘मैं उन लोगों में से एक हूं जिन्होंने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था। हमने यह प्रस्ताव सिर्फ स्पीकर के खिलाफ अपना असंतोष जताने के लिए लाया था। हमें हमेशा पता था कि यह प्रस्ताव हार जाएगा।’

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आज संसद के मानसून सत्र का नौवां दिन , दोनों सदनों में विपक्ष का हंगामा …………..

आज संसद के मानसून सत्र का नौवां दिन , दोनों सदनों में विपक्ष का हंगामा …………..

by UB India News
July 30, 2026
0

संसद के मानसून सत्र में गुरुवार को दोनों सदनों में कई महत्वपूर्ण काम होने हैं. लोकसभा में जहां सुप्रीम कोर्ट...

दो दिन की मैराथन चर्चा के बाद लोकसभा से पास हुआ परीक्षा संशोधन बिल

दो दिन की मैराथन चर्चा के बाद लोकसभा से पास हुआ परीक्षा संशोधन बिल

by UB India News
July 30, 2026
0

लोकसभा में लंबी चर्चा के बाद एंटी पेपर लीक बिल को पास कर दिया गया है. दरअसल दो दिन तक...

नेता विपक्ष ऐसे कैसे बोल सकते हैं, माफी मांगिए ,अपने शब्द को वापस लीजिए, आपने गंभीर झूठा आरोप लगाया है. 

नेता विपक्ष ऐसे कैसे बोल सकते हैं, माफी मांगिए ,अपने शब्द को वापस लीजिए, आपने गंभीर झूठा आरोप लगाया है. 

by UB India News
July 30, 2026
0

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान आज राहुल गांधी और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के...

संसद का मानसून सत्र: राहुल गांधी के भाषण में ‘अंधभक्त’ शब्द पर बवाल ,संसदीय कार्य मंत्री ने जताई आपत्ति

संसद का मानसून सत्र: राहुल गांधी के भाषण में ‘अंधभक्त’ शब्द पर बवाल ,संसदीय कार्य मंत्री ने जताई आपत्ति

by UB India News
July 30, 2026
0

लोकसभा में आज भी एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा जारी है। लोकसभा में बुधवार को बिल पर बोलते हुए...

लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण बिल ,चाहिए थे 352 वोट मिले 298,

संसद के मॉनसून सत्र में आज एंटी पेपर लीक कानून को लेकर बहस , आज होगा काम या फ‍िर महासंग्राम?

by UB India News
July 29, 2026
0

आज संसद के मॉनसून सत्र का सातवां दिन है. कई दिनों से नीट पेपर लीक मुद्दे पर चल रहे घमासान...

Next Post
घरेलू सिलेंडर के दाम 60 रुपए बढ़े

देशभर की गैस एजेंसियों में आज भी लगी लंबी कतारें, लोगों में डर और चिंता ,

बाजार खुलते ही निवेशकों के ₹5 लाख करोड़ स्वाहा, सेंसेक्स 900 और निफ्टी 264 अंक टूटे……….

बाजार खुलते ही निवेशकों के ₹5 लाख करोड़ स्वाहा, सेंसेक्स 900 और निफ्टी 264 अंक टूटे..........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend