ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

फुलवारी शरीफ में कोचिंग छात्रा की संदिग्ध मौत , हत्या या हादसा?

UB India News by UB India News
February 14, 2026
in TAZA KHABR, अपराध, पटना, महिला युग
0
फुलवारी शरीफ में कोचिंग छात्रा की संदिग्ध मौत , हत्या या हादसा?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार की राजधानी पटना में एक और छात्रा मौत की गाल में समा गई। फुलवारीशरीफ स्थित हरिनगर में छात्रा की मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। 12वीं की छात्रा (16) सुमित्रा हाइट अपार्टमेंट में कोचिंग करने गई थी। उसकी चौथी मंजिल से गिरकर जान चली गई। शुरुआत में कोचिंग संचालक ने इसे सामान्य हादसा बताया था। फिर परिजन शव लेकर घर चले गए। लेकिन असली कहानी तब शुरू हुई, जब अंतिम संस्कार से पहले मृतका के शरीर पर मारपीट और घसीटे जाने के निशान मिले। इसके बाद परिजनों ने दाह-संस्कार रोक दिया गया। पुलिस अब इसे महज हादसा नहीं, बल्कि एक गहरी साजिश मानकर जांच कर रही है।

कोचिंग वाली बिल्डिंग से छात्रा की गिरकर मौत की मिस्ट्री उलझती जा रही है। पटना के फुलवारी शरीफ की घटना है। हरिनगर कॉलोनी में एक निजी कोचिंग संस्थान में पढ़ने गई छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 12वीं की छात्रा की अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर जान चली गई, लेकिन इस घटना के बाद जो तथ्य सामने आ रहे हैं, वे किसी बड़ी साजिश की ओर इशारा कर रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि उन्हें घटना की सही जानकारी नहीं दी गई और सबूतों के साथ छेड़छाड़ की कोशिश की गई। सबसे बड़ा सवाल सीसीटीवी फुटेज को लेकर उठ रहा है, जिसे देखने के लिए परिजनों को घंटों तक अपार्टमेंट के बाहर भारी हंगामा करना पड़ा। पुलिस अब इस गुत्थी को सुलझाने में जुटी है कि ये महज हादसा है या सोची-समझी हत्या।

RELATED POSTS

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

दो घंटे तक सीसीटीवी क्यों छिपाया गया?

घटना के बाद सबसे अधिक संदेह अपार्टमेंट और कोचिंग प्रबंधन की भूमिका पर उठ रहा है। परिजनों का गंभीर आरोप है कि जब उन्होंने सच्चाई जानने के लिए सीसीटीवी फुटेज की मांग की, तो उन्हें दो घंटे तक फुटेज नहीं दिखाया गया। अपार्टमेंट के बाहर काफी देर तक हंगामा और तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। अंत में जब पुलिस बल मौके पर पहुंचा और दबाव बनाया, तब जाकर परिजनों को फुटेज देखने की अनुमति मिली। सवाल ये उठता है कि आखिर वो कौन-सी संदिग्ध गतिविधि थी जिसे छिपाने की कोशिश की जा रही थी? फुटेज सामने आने के बाद कुछ संदिग्धों की मौजूदगी की बात भी कही जा रही है।

पहली मंजिल पर कोचिंग तो चौथी से कैसे गिरी छात्रा?

परिजनों ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद एक तार्किक सवाल उठाया है। कोचिंग सेंटर बिल्डिंग की पहली मंजिल (First Floor) पर चलता है, जबकि छात्रा के गिरने की बात चौथी मंजिल (Fourth Floor) से कही जा रही है। छात्रा के भाई का कहना है कि अगर उसे कोचिंग जाना था, तो वो ऊपर की मंजिल पर क्यों गई? घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए परिजनों का दावा है कि छात्रा खुद नहीं गिरी, बल्कि उसे ऊपर से फेंका गया है। परिजनों को अंदेशा है कि छात्रा के साथ ऊपर की मंजिल पर किसी ने गलत हरकत करने की कोशिश की और विरोध करने पर उसे मौत के घाट उतार दिया।

अंतिम संस्कार से पहले जख्मों ने खोली पोल

इस पूरे मामले में सबसे चौंकाने वाला खुलासा तब हुआ जब परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने की तैयारी कर रहे थे। उस वक्त छात्रा के शरीर पर गंभीर चोट और घसीटे जाने जैसे जख्म के निशान दिखाई दिए। इन निशानों को देख परिजनों के होश उड़ गए और वे दोबारा कोचिंग सेंटर पहुंचे। पुलिस ने अब आसपास के अन्य कैमरों को भी खंगालना शुरू कर दिया है। फिलहाल छात्रा की मौत एक मिस्ट्री बनी हुई है। क्या वो छत पर खुद गई या उसे ले जाया गया? क्या ये दुष्कर्म के प्रयास के बाद की गई हत्या है? इन सवालों के जवाब अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिसिया जांच पर टिके हैं। पटना पुलिस ने गुत्थी को सुलझाने के लिए एसआईटी का भी गठन किया है।

अंतिम संस्कार के वक्त खुला जख्मों का राज
छात्रा के भाई के अनुसार, कोचिंग शिक्षक ने बताया था कि छात्रा चक्कर आने की वजह से गिरी है। परिजन इस बात को सच मानकर शव घर ले गए थे, लेकिन अंतिम संस्कार की रस्मों के दौरान उन्होंने देखा कि छात्रा की पीठ, कमर और सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं। इन निशानों ने संदेह पैदा किया कि गिरने से पहले उसके साथ हाथापाई या कोई गलत हरकत करने की कोशिश की गई थी।

पटना छात्रा मौत मामला क्या है?
पटना में अपार्टमेंट के चौथे तल्ले की बालकनी से गिरकर संदिग्ध हालत में छात्रा की मौत
छात्रा की मौत मामले में परिजनों के दावे से पूरे मामले में रहस्य और गहराया
गुरुवार को फुलवारीशरीफ थाना क्षेत्र के हरिनगर स्थित सुमित्रा हाइट अपार्टमेंट की घटना
16 साल की छात्रा फुलवारीशरीफ के चकमुसा की रहनेवाली थी
12वीं की कोचिंग करने के लिए अपार्टमेंट के पहले तल्ले पर चल रहे कोचिंग में पढ़ने जाती थी

सीसीटीवी फुटेज के लिए अपार्टमेंट में हंगामा
लड़की के शरीर पर जख्मों को देख परिजन दोपहर में दोबारा अपार्टमेंट पहुंचे। आरोप है कि वहां उन्हें दो घंटे तक सीसीटीवी फुटेज दिखाने से रोका गया। काफी हंगामे और दबाव के बाद जब फुटेज सामने आया, तो परिजनों की आशंका और गहरा गई। परिजनों का दावा है कि वीडियो में कुछ युवक छात्रा का पीछा करते दिख रहे हैं, जिससे बचने के लिए वो शायद चौथी मंजिल तक भागती चली गई।

हत्या या हादसा? पुलिस की तफ्तीश जारी
छात्रा के परिजनों का सीधा आरोप है कि छात्रा के साथ गलत करने की कोशिश की गई और नाकाम होने पर उसे बालकनी से फेंक दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शव को वापस अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेजा। जिस फ्लैट से छात्रा गिरी, वहां काम चल रहा था और वो खाली था। एफएसएल और पुलिस की टीम साक्ष्य जुटा रही है ताकि सच्चाई सामने आ सके।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

by UB India News
August 2, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में काउंटिंग का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। उपचुनाव की मतगणना तीन अगस्त यानी सोमवार को एएन...

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

by UB India News
August 2, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना को भविष्य की जरूरतों के मुताबिक ढालने के लिए सम्राट सरकार ने एक बेहद महत्वाकांक्षी योजना...

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

by UB India News
August 2, 2026
0

रोहतास जिले के डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के मामले में पुलिस जांच ने बड़ा...

नेपाल से सटी सीमा पर सुरक्षा कड़ी,छठे दिन भी बॉर्डर सील ……….

नेपाल से सटी सीमा पर सुरक्षा कड़ी,छठे दिन भी बॉर्डर सील ……….

by UB India News
August 2, 2026
0

नेपाल के कई जिलों में सांप्रदायिक हिंसा के बाद भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई. बिहार से...

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

Next Post
बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज  9वाँ दिन , राबड़ी देवी ने कहा, सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में सक्षम नहीं

बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज 9वाँ दिन , राबड़ी देवी ने कहा, सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में सक्षम नहीं

नई का सरकार बनना बांग्लादेश के लिए कितनी बड़ी उपलब्धि ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend