ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार कैबिनेट में नीतीश के बाद नंबर-2 नेता कौन?

UB India News by UB India News
January 5, 2026
in जदयू, पटना
0
बिहार कैबिनेट में नीतीश के बाद नंबर-2 नेता कौन?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार मंत्रिमंडल में नीतीश कुमार के बाद जदयू का नेता नम्बर-2 कौन है? इसका उत्तर है विजय कुमार चौधरी । नवम्बर 2025 में जब नीतीश कुमार ने दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, तब उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के बाद चौथे क्रम पर विजय कुमार चौधरी ने मंत्री पद की शपथ ली थी। यानी मंत्रिपरिषद में नीतीश कुमार के बाद जदयू नेता के रूप में उनकी रैंकिंग नम्बर दो है। इन्हें नीतीश कुमार का अत्यंत निकट सहयोगी और मित्रवत माना जाता है। निरीक्षण या अन्य सरकारी कार्यक्रमों के दौरान ये अक्सर नीतीश कुमार के साथ नजर आते हैं। इन्हें जदयू का थिंक टैंक माना जाता है। सरकार और संगठन की नीतियों को तैयार करने में इनकी अहम भूमिका होती है।

कैसे हुई नीतीश कुमार से दोस्ती ?

विजय कुमार चौधरी कैसे नीतीश कुमार के इतने विश्वसनीय और मित्रवत सहयोगी बने? इसका किस्सा भी नीतीश कुमार ने खुद बयान किया था। 2015 में जब नीतीश-लालू की सरकार बनी तो विजय कुमार चौधरी को निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष चुना गया था। इस मौके पर नीतीश कुमार ने सदन में कहा था, ‘मेरा इनसे (विजय चौधरी) 1985 से ही जुड़ाव रहा है। मैं उस समय लोक दल से विधायक था और ये कांग्रेस के विधायक थे। सदन में जब आम आदनी के मुद्दे पर बहस होती थी, तब विजय कुमार चौधरी हमारे जैसे विरोध दल के नेता का भी समर्थन कर देते थे। पार्टी लाइन से ऊपर उठ कर ये मानवीय मूल्यों के तहत अपनी बात रखते थे। इनमें कुछ अलग बात थी। मैं उन दिनों को कभी नहीं भूल सकता। एक दूसरे के विरोधी दलों में रहते हुए भी मेरी इनसे निकटता बन गयी थी।’

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

विधायक पिता के निधन के बाद आये राजनीति में

नीतीश कुमार की तरह ही विजय कुमार चौधरी भी पढ़ने में बहुत जहीन विद्यार्थी थे। 1979 में पटना विश्वविद्यालय से एमए करने के बाद इन्होंने बैंक पीओ का एक्जाम क्रैक किया था। तिरुवनंतपुरम स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में वे प्रोबेशनरी ऑफिसर के रूप में काम कर रहे थे। तभी उनके पिता जगदीश प्रसाद चौधरी का 1982 में आकस्मिक निधन हो गया। उनके पिता दलसिंहसराय से कांग्रेस के विधायक थे। पिता के निधन के बाद उन्होंने नौकरी से इस्तीफा दे दिया और घर लौट आये। इस दरम्यान जब दलसिंहसराय में उपचुनाव की घोषणा हुई तो कांग्रेस ने विजय कुमार चौधरी को उम्मीदवार बना दिया। यह उपचुनाव जीत कर वे विधायक बने। 1985 में फिर इस सीट से चुनाव जीता। इसी टर्म में उनकी दोस्ती नीतीश कुमार से हुई।

2005 में आये जदयू में, पहला चुनाव हार गये

2005 में जब नीतीश कुमार ने बिहार में ‘जंगल राज’ के खिलाफ जंग का एलान किया तो उन्होंने अपने मित्र विजय कुमार चौधरी को याद किया। वे कांग्रेस छोड़ कर जदयू में शामिल हो गये। नीतीश कुमार ने उन्हें अक्टूबर 2005 के विधानसभा चुनाव में सरायरंजन सीट से जदयू का उम्मीदवार बनाया। लेकिन इस चुनाव में वे राजद के रामचंद्र सिंह निषाद से हार गये। इस हार के बाद भी नीतीश कुमार को उनकी योग्यता पर पूरा भरोसा था। उन्हें 2008 में जदयू का महासचिव और मुख्य प्रवक्ता बनाया गया। 2010 के विधानसभा चुनाव में विजय कुमार चौधरी को कामयाबी मिली। नीतीश कुमार ने उन्हें मंत्री बनाया। इसके बाद वे नीतीश मंत्रिपरिषद का स्थायी चेहरा बन गये। निकटता धीरे-धीरे प्रगाढ़ दोस्ती में बदल गयी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार में बीजेपी की परंपरागत सीट रही बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव का ऐलान हो चुका है। इस सीट...

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

by UB India News
July 3, 2026
0

पर्यटन सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को मुख्य सचिवालय स्थित पर्यटन विभाग कार्यालय में 30 जुलाई-28 अगस्त के...

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार एक्शन मोड में आ गए. वह लगातार हॉस्पिटल्स की व्यवस्थाओं को जायजा लेते दिखाई...

चिराग ने घुटनों पर बैठकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी…………..

चिराग ने घुटनों पर बैठकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी…………..

by UB India News
July 3, 2026
0

भोजपुर में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी के परिवार से मुलाकात करने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय...

Next Post
तेजस्वी यादव की निजी विदेश को लेकर उठ रहे है कई सवाल……………

तेजस्वी यादव की निजी विदेश को लेकर उठ रहे है कई सवाल...............

अब उनलोगों का यहां गुजारा नहीं…………..

अब उनलोगों का यहां गुजारा नहीं..............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend