ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में जीविका कर्मियों का वेतन बढ़ाने का फैसला……

UB India News by UB India News
January 3, 2026
in पटना, बिहार, महिला युग
0
बिहार में जीविका कर्मियों का वेतन बढ़ाने का फैसला……

RELATED POSTS

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
बिहार सरकार ने ग्रामीण आजीविका मिशन ‘जीविका’ से जुड़े कर्मचारियों और अधिकारियों को बड़ी राहत दी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई वाली सरकार ने अलग-अलग स्तरों पर 10 से 30 प्रतिशत तक की वेतन वृद्धि की घोषणा की है. यह बढ़ा हुआ वेतन 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा. नीतीश सरकार के इस निर्णय से हजारों कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और ग्रामीण विकास के कामों में तेजी आएगी. सरकार के आदेश के मुताबिक, राज्य और जिला स्तर पर काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के वेतन में 10 से 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी, जबकि ब्लॉक स्तर पर कार्यरत कर्मियों को सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा. इनके लिए 20 से 30 प्रतिशत तक की वृद्धि तय की गई है. लंबे समय से वेतन बढ़ोतरी की मांग कर रहे इन कर्मियों के लिए यह निर्णय नये साल के तोहफे जैसा है.

जारी आदेश के अनुसार, जीविका परियोजना से जुड़े सभी यंग प्रोफेशनल्स को हर महीने 5,000 रुपये की अतिरिक्त राशि दी जाएगी, जो उनकी मासिक आय में स्थायी बढ़ोतरी करेगी. विस्तृत सूची में निदेशक, उद्यम निदेशक, विशेष कार्यपालक अधिकारी, कार्यक्रम समन्वयक, राज्य परियोजना प्रबंधक और राज्य वित्त प्रबंधक जैसे पदों पर 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी है. जिला प्रोजेक्ट मैनेजर, प्रोग्रामर और तकनीकी पदों पर 15 प्रतिशत वृद्धि मिलेगी. ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर और थीमैटिक मैनेजर को 20 प्रतिशत का लाभ होगा. वहीं, क्षेत्र समन्वयक, सामुदायिक समन्वयक, कार्यालय सहायक, लेखाकार, स्टेनो, आईटी कर्मी और अन्य कर्मचारियों के वेतन में 30 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई है. यह ब्लॉक स्तर के कर्मियों को सबसे बड़ा फायदा देगा.

कार्य संरचना में बदलाव

वेतन बढ़ोतरी के साथ सरकार ने जीविका परियोजना के संचालन को और प्रभावी बनाने के लिए कार्य ढांचे में बदलाव किए हैं. अब एक सामुदायिक समन्वयक को एक ब्लॉक में तीन ग्राम पंचायतों की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। हर ब्लॉक में दो क्षेत्र समन्वयक तैनात किए जाएंगे. अतिरिक्त मानव संसाधन को आजीविका संवर्धन और जीविका निधि के कामों में लगाया जाएगा. शहरी क्षेत्रों में इन कर्मियों को संस्थान निर्माण, प्रशिक्षण, वित्तीय समावेशन और रोजगार सृजन की जिम्मेदारी मिलेग.

स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए मेडिक्लेम

नीतीश सरकार ने कर्मचारियों की सेहत का भी ख्याल रखा है. सभी जीविका कर्मियों को 5 लाख रुपये तक का मेडिक्लेम बीमा दिया जाएगा. यह सुविधा सभी स्तरों पर लागू होगी और गंभीर बीमारी या इलाज के समय आर्थिक मदद प्रदान करेगी. इससे कर्मचारियों और उनके परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी.इस फैसले से जीविका से जुड़े कर्मचारियों में खुशी की लहर है.जानकारों का कहना है कि वेतन वृद्धि और बीमा से मनोबल बढ़ेगा, जिससे परियोजना के कामों की गुणवत्ता सुधरेगी.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

बदलाव प्रकृति का नियम है. पीढ़ियों के बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. पहनावा, खान-पान और भाषा यानी...

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

by UB India News
July 31, 2026
0

कभी बिहार की पहचान उसकी चीनी और पेपर मिलों से होती थी. इन फैक्ट्रियों की चिमनियों से उठता धुआं सिर्फ...

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

by UB India News
July 31, 2026
0

राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम) के अंतर्गत पटना के नवाब मंजिल में 50 बेड का पहला एकीकृत आयुष अस्पताल बनकर तैयार...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

नतीजों से पहले बसने लगा ‘दावों का संसार’……….

by UB India News
July 31, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख...

Next Post
80 वर्षीय बिजेंद्र प्रसाद पर पांच विभागों की बड़ी जिम्मेदारी ……………………..

80 वर्षीय बिजेंद्र प्रसाद पर पांच विभागों की बड़ी जिम्मेदारी ..........................

बिहार में नीतीश कुमार ने BJP के कई मंत्रियों के विभागों में किया फेरबदल

दही-चूड़ा भोज के बाद शपथ ग्रहण!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend