ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दही-चूड़ा भोज के बाद शपथ ग्रहण!

UB India News by UB India News
January 3, 2026
in पटना, बिहार
0
बिहार में नीतीश कुमार ने BJP के कई मंत्रियों के विभागों में किया फेरबदल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मकर संक्रांति को दही-चूड़ा भोज के बाद नीतीश मंत्रिपरिषद के विस्तार की योजना है। मंत्री परिषद में अभी 10 मंत्रियों की जगह खाली है। 243 सदस्यों की बिहार विधानसभा में मंत्रिपरिषद में अधिकतम 36 सदस्य हो सकते हैं। अभी नीतीश कुमार समेत कुल 26 सदस्य हैं। जो 10 नये मंत्री बनाये जाएंगे उसमें 6 जदयू के और 4 भाजपा के सदस्य होंगे।

मंत्रिपरिषद विस्तार की जरूरत इसलिए भी है क्यों कि कई मंत्रियों का कार्यभार बढ़ गया है। जैसे जदयू के वरिष्ठ नेता बिजेन्द्र प्रसाद यादव के पास पांच विभाग हैं। उनकी उम्र करीब 80 साल है। उनके पास बड़ी जवाबदेही वाला वित्त विभाग तो है ही इसके अलावा ऊर्जा, योजना एवं विकास, वाणिज्य कर, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग भी है। जाहिर है इनके लिए वर्कलोड मैनेजमेंट जरूरी है। इसी तरह जदयू के विजय चौधरी चार विभाग के मंत्री हैं। दो-दो विभाग वाले भी चार मंत्री हैं। कुछ नाम चर्चा में हैं जिनको मंत्रिपरिषद विस्तार में जगह मिल सकती है।

RELATED POSTS

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

शीला मंडल- जदयू विधायक, फुलपरास

तीन कारणों से शीला मंडल के मंत्री बनने की संभावना ज्यादा है। महिला वोटरों ने नीतीश कुमार की जीत में बड़ा योगदान दिया है। जदयू कोटा से केवल एक मंत्री (लेसी सिंह) ही हैं। जब कि भाजपा की तरफ से दो हैं। नीतीश कुमार अपने कोर वोटर को ध्यान में रखते हुए एक और महिला मंत्री (शीला मंडल) बनाएंगे। दूसरा कारण ये कि वे धानुक जाति से आती हैं। धानुक जाति अति पिछड़े वर्ग में आती है। अति पिछड़ा समाज, नीतीश कुमार की राजनीति का मुख्य आधार है।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री की भतीजी

2020 में शीला मंडल के रूप में पहली बार किसी धानुक महिला को बिहार में मंत्री बनाया गया था। वे पहली बार विधायक बनीं और पहले टर्म में ही मंत्री बन गयीं। तीसरा, वे बिहार के बहुत बड़े समाजवादी नेता धनिक लाल मंडल की भतीजी हैं। धनिक लाल मंडल 1977 में झंझारपुर से सांसद चुने गये थे और मोरारजी सरकार में केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री रहे थे। वे हरियाणा के राज्यपाल भी रहे। धनिक लाल मंडल फुलपरास से विधायक भी रहे थे और बिहार विधानसभा के अध्यक्ष रहे थे। इस लिहाज से उनका दावा मजबूत माना जा रहा है।

संजय मयूख- भाजपा से बिहार विधान परिषद के सदस्य

संजय मयूख भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं। वे कायस्थ जाति से आते हैं। नितिन नवीन के मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद नीतीश मंत्रिपरिषद में कायस्थ जाति का प्रतिनिधित्व शून्य हो गया है। इसलिए विधान पार्षद संजय मयूख को मंत्री बना कर कायस्थ जाति के प्रतिनिधित्व को बरकरार रखने की बात चल रही है। संजय मयूख अमित शाह और राजनाथ सिंह के करीबी माने जाते हैं। वे 2016 से बिहार विधान परिषद के सदस्य हैं। बिहार भाजपा के लिए वे कितने अहम हैं, इस बात को मार्च 2023 की घटना से समझा जा सकता है।

जब नीतीश कुमार पहुंचे थे संजय मयूख के घर

उस समय नीतीश कुमार राजद के साथ मिल कर सरकार चला रहे थे। तेजस्वी यादव डिप्टी सीएम थे। 27 मार्च 2023 को चैती छठ पूजा का खरना था। संजय मयूख के पटना स्थित घर पर चैती छठ पूजा का आयोजन हुआ था। नीतीश कुमार भाजपा के खिलाफ थे। लेकिन इसके बाद भी वे खरना का प्रसाद खाने संजय मयूख के घर पहुंच गये थे। इस घटना ने सबको हैरान कर दिया था। कहा जाता है कि संजय मयूख के घर आने के बाद नीतीश की भाजपा से दूरियां कम होने लगीं थीं।

नीतीश मिश्र- भाजपा विधायक, झंझारपुर

नीतीश मंत्रिमंडल में केवल एक ब्राह्मण मंत्री हैं और वे हैं भाजपा के मंगल पांडेय। झंझारपुर के भाजपा विधायक नीतीश मिश्र को दूसरे ब्राह्मण मंत्री के रूप में शामिल किये जाने की संभावना है। 2025 के विधानसभा चुनाव में मिथिलांचल ने 37 में से 31 सीटें एनडीए को दी हैं और मंत्री पद मिला है केवल एक। मधुबनी के भाजपा विधायक अरुण शंकर प्रसाद पर्यटन के साथ-साथ कला, संस्कृति और युवा मंत्री भी हैं। नीतीश मिश्र 2020 में भी मंत्री थे। वे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र के पुत्र हैं।

रत्नेश सदा- जदयू विधायक, सोनबरसा

2025 के विधानसभा चुनाव में रत्नेश सदा का नाम बहुत चर्चा में आया था। टिकट बंटवारे के समय के समय जब उनकी सीट सोनबरसा पर चिराग पासवान ने दावा ठोक दिया था तब वे बहुत आहात हो गये थे। वे इतने दुखी हो गये थे कि उनकी आंखों में आंसू छलक आये थे। तब नीतीश कुमार ने उनके लिए सीधे हस्तक्षेप किया था। सोनबरसा जदयू की जीती हुई सीट थी और वहां से जीते विधायक रत्नेश सदा मंत्री भी थे। जब नीतीश कुमार ने सख्त रुख अपनाया तो यह सीट जदयू के पास बरकरार रही। रत्नेश सदा, महादलित मुसहर समुदाय से आते हैं।

2023 में जीतन राम मांझी की काट में बनाया था मंत्री

जून 2023 में जीतन राम मांझी के पुत्र संतोष कुमार सुमन (मुसहर समुदाय) ने नीतीश मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था। इससे मंत्रिपरिषद में इस समुदाय का प्रतिनिधित्व शून्य हो गया था। तब ऐसे मौके पर नीतीश कुमार के अपने विधायक रत्नेश सदा (सोनबरसा) को आगे किया। रत्नेश सदा को मंत्री बना कर नीतीश कुमार मुसहर समुदाय को संतुष्ट कर दिया। केवल रत्नेश सदा को मंत्री पद की शपथ लेनी थी। लेकिन नीतीश कुमार ने महादलित समुदाय में अपनी पैठ बनाने के लिए और जीतन राम मांझी को जवाब देने के लिए इस एकल शपथ ग्रहण समारोह को भी भव्य बना दिया।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में भी ओलंपिक जैसी सुविधा मिलेगी………..

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार सरकार ने ऐलान किया है कि वह 26 जुलाई को शाम 6:00 बजे से पहले बिहार में कहीं भी...

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

by UB India News
July 30, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में वोटिंग से ठीक पहले जन सुराज के मुखिया प्रशांत किशोर ने एक आपात बैठक बुलाई। जन सुराज...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के...

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार की सम्राट चौधरी सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को फटकार लगाई. दरअसल, मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में दरभंगा...

शिक्षा विभाग अपने कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जारी करेगा………..

सम्राट के पास शिक्षक भर्ती की लिस्ट जाएगी या मेरा इस्तीफा………

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार में TRE-4 शिक्षक भर्ती का इंतजार खत्म होता दिख रहा है। शिक्षा विभाग ने 32,388 शिक्षकों की बहाली की...

Next Post
बिहार में अबतक का सबसे घना कोहरा, 3 जिलों का तापमान 10°C से नीचे , 23 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट

बिहार में ठंड ने फिर ली करवट, 38 जिलों में घना कोहरा और कोल्ड डे को लेकर ऑरेंज अलर्ट............

बिहार विधानसभा चुनाव : सरकार बनी तो हर महीने देंगे 2500 रुपये’, प्रियंका ने बिहार की महिला वोटर्स पर डाले डोरे, कर दिए 3 बड़े वादे

असम स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्ष बना कर कांग्रेस प्रियंका गांधी के सहारे क्या भविष्य की राह देख रही है !

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend