ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

रूसी राष्ट्रपति पुतिन 7 मंत्रियों के साथ भारत पहुंचे, PM मोदी के साथ आज करेंगे द्विपक्षीय वार्ता …….

UB India News by UB India News
December 6, 2025
in अन्तर्राष्ट्रीय
0
रूसी राष्ट्रपति पुतिन 7 मंत्रियों के साथ भारत पहुंचे, PM मोदी के साथ आज करेंगे द्विपक्षीय वार्ता …….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार शाम दो दिन के भारत दौरे पर पहुंचे। उनके साथ 7 मंत्रियों का बड़ा प्रतिनिधिमंडल भी आया है। मोदी और पुतिन के बीच आज दो अहम बैठकें होने वाली हैं। इनमें से एक बैठक बंद कमरे में होगी।

दोनों नेताओं की द्विपक्षीय मुलाकात के दौरान भारत और रूस के बीच 25 से ज्यादा समझौतों पर मुहर लग सकती है। पुतिन का आज सुबह 9 बजे राष्ट्रपति भवन में राजकीय स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वे राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देंगे।

RELATED POSTS

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

ट्रेड डील के बीच क्यों बौराये डोनाल्ड ट्रंप?

सुबह 11 बजे हैदराबाद हाउस में भारत-रूस की 23वीं सालाना समिट होगी। मोदी और पुतिन आज शाम बिजनेस फोरम को भी संबोधित करेंगे। रात में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पुतिन के सम्मान में स्टेट डिनर देंगी।

इससे पहले कल शाम प्रधानमंत्री मोदी खुद पुतिन को एयरपोर्ट पर रिसीव करने पहुंचे। दोनों नेताओं ने एक दूसरे को गले लगाया। मोदी और पुतिन एक ही गाड़ी में बैठकर एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री आवास पहुंचे।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन केवल 30 घंटों के लिए भारत में हैं. लेकिन इस एक यात्रा ने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से लेकर सात समंदर पार बैठे अमेरिका के रहनुमाओं की पेशानी पर बल ला दिया है. पुतिन का यह दौरा कूटनीतिक संकेत का दौरा है. जब पीएम मोदी ने गुरुवार, 4 दिसंबर को तमाम प्रोटोकॉल को परे रखकर खुद नई दिल्ली पालम एयरपोर्ट पर पुतिन का स्वागत किया तो यह संदेश था कि जब भी कोई बाहरी शक्ति जबरदस्ती भारत-रूस की दोस्ती में मट्ठा डालने की कोशिश करेगी, दोनों पहले से कहीं करीब आ जाएंगे. आज यानी शुक्रवार, 5 दिसंबर को पुतिन की भारत यात्रा का दूसरा दिन है और सबसे अहम भी. आज पुतिन 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे, जहां कई अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दे एजेंडे में होंगे. चलिए आपको बताते हैं कि पुतिन की इस यात्रा पर पूरी दुनिया बारीक नजर क्यों रखने वाली है.

पुतिन की यात्रा से क्या उम्मीद है?

नई दिल्ली और मॉस्को के बीच राजनयिक जुड़ाव भी बढ़ रहा है, कजान में भारत का नया वाणिज्य दूतावास पिछले सप्ताह ही शुरू हुआ है. येकातेरिनबर्ग में एक और वाणिज्य दूतावास जल्द ही खुलने वाला है. इस यात्रा के दौरान व्यापार, आर्थिक सहयोग, स्वास्थ्य सेवा और मीडिया में कई समझौतों पर हस्ताक्षर होने की भी उम्मीद है. रक्षा समझौतों की परंपरागत रूप से ऐसे शिखर सम्मेलनों के दौरान सार्वजनिक रूप से घोषणा नहीं की जाती है, लेकिन सूत्रों से संकेत मिलता है कि बातचीत महत्वपूर्ण होगी.

सरकारी अधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया कि लंबे समय से चला आ रहा आतंकवाद विरोधी सहयोग – जो 2002 से चला आ रहा है – दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय जुड़ाव की विशेषता है. दोनों पक्ष रूस-यूक्रेन संघर्ष सहित प्रमुख अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर भी चर्चा करेंगे, जिसमें भारत “संवाद और कूटनीति” के लिए अपना समर्थन दोहराएगा. इस बीच, सूत्रों ने एनडीटीवी को बताया कि इस साल मई में पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिन्दूर में उनके प्रदर्शन से प्रभावित होकर भारत अतिरिक्त एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम की खरीद पर विचार कर रहा है. साथ ही उससे भी एडवांस एस-500 प्लेटफॉर्म खरीदने पर भी विचार कर सकता है.

Su-57 स्टील्थ लड़ाकू विमान खरीदने और और लंबित पड़े S-400 एयर डिफेंस सिस्टम के बैच की डिलीवरी को मंजूरी देने पर भी बातचीत होने की उम्मीद है. ऊर्जा क्षेत्र में, रूस ने कथित तौर पर वैश्विक बाजार की बदलती गतिशीलता के बीच कच्चे तेल पर अतिरिक्त छूट की पेशकश की है.

पुतिन की यात्रा से पहले, मॉस्को ने भारत को नई पांचवीं पीढ़ी के Su-57 स्टील्थ फाइटर जेट के लिए टेक्नोलॉजी तक बिका किसी रोक पहुंच की पेशकश की थी. रूस का प्रस्ताव था कि शुरू में रूस में उत्पादित Su-57 लड़ाकू विमान सप्लाई किया जाएगा है और साथ ही, उत्पादन को चरणों में भारत में शिफ्ट किया जाएगा. रिपोर्टों में सुझाव दिया गया है कि मॉस्को भारत को अपना एकल इंजन वाला स्टील्थ लड़ाकू विमान, Su-75 चेकमेट भी पेश कर सकता है.

व्यापार के मोर्चे पर

भारत और रूस मौजूदा व्यापार घाटे को पाटने के लिए काम कर रहे हैं. नई दिल्ली की तरफ से समुद्री उत्पादों, आलू, अनार, प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थ, उपभोक्ता वस्तुओं और फार्मास्यूटिकल्स के निर्यात को बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है. साथ ही, भारत रूसी फर्टिलाइजर्स (उर्वरक) पर बहुत अधिक निर्भर है, जो सालाना तीन से पांच मिलियन टन के बीच आयात करता है, और सहयोग को और गहरा करने की उम्मीद करता है.

इस यात्रा का एक अहम भाग यह भी है कि भारत और रूस के बीच कुशल और अर्ध-कुशल श्रमिकों (वर्कर्स) के आने-जाने को सक्षम करने के लिए एक समझौता होने की उम्मीद है. सूत्रों ने कहा कि यूरेशियन इकोनॉमिक यूनियन के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर बातचीत भी आगे बढ़ी है, दोनों पक्षों ने जल्द ही चर्चा समाप्त करने का लक्ष्य रखा है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

by UB India News
July 31, 2026
0

जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरानी मिसाइल हमले के एक दिन बाद अमेरिका ने ईरान पर बड़े पैमाने पर...

ट्रंप के लिए गले की हड्डी बना ईरान युद्ध- नाटो ने छोड़ा साथ और अमेरिका में जनता खफा !

ट्रेड डील के बीच क्यों बौराये डोनाल्ड ट्रंप?

by UB India News
July 29, 2026
0

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है. कुछ मुद्दों पर सहमति न बन पाने...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

by UB India News
July 24, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने फोर्स्ड लेबर (जबरन मजदूरी) से जुड़े उत्पादों...

अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, ईरान ने अमेरिकी हमलों का लिया जोरदार बदला ,पीएम मोदीबोले – बातचीत और कूटनीति से ही शांति संभव……………

अमेरिका का ईरान में इराक बॉर्डर पर हमला:2 की मौत……………..

by UB India News
July 23, 2026
0

अमेरिका ने बुधवार को ईरान में इराक बॉर्डर पर स्थित शलमचेह बॉर्डर क्रॉसिंग पर हवाई हमला किया। खुजेस्तान प्रांत के...

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

by UB India News
July 22, 2026
0

चीन ने भारत की सेना को शुक्रिया अदा किया है. वह भी चीनी आर्मी की स्थापना दिवस पर. चीनी सेना...

Next Post
राष्ट्रपति भवन में पुतिन को गार्ड ऑफ ऑनर, राजघाट जाकर बापू को किये नमन , हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी और पुतिन की मीटिंग खत्म…………………..

राष्ट्रपति भवन में पुतिन को गार्ड ऑफ ऑनर, राजघाट जाकर बापू को किये नमन , हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी और पुतिन की मीटिंग खत्म.......................

गंभीर संकट से गुजर रही देश की बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो, 100 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल……..

इंडिगो की आज 600 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल, दिल्ली एयरपोर्ट से सभी घरेलू उड़ानें रद्द

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend