ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

रामगढ़ विधानसभा सीट से BSP की जीत की कहानी है रोचक, मायावती के कैंडिडेट का दुख कैसे कम हुआ?

UB India News by UB India News
November 15, 2025
in अन्य विपक्ष, कैमूर
0

RELATED POSTS

समृद्धि यात्रा : CM नीतीश कुमार अपनी यात्रा के पांचवें चरण के दूसरे दिन आज कैमूर और रोहतास में ……………….

बिहार में नई पार्टी बनाएंगी तेजस्वी यादव की पार्टी की बागी नेता रितु जायसवाल, कर दिया बड़ा ऐलान

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के कैमूर जिले की रामगढ़ विधानसभा सीट के नतीजे आ गए. रामगढ़ सीट पर बसपा यानी बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की जीत हुई है. बसपा की यहां जीत की कहानी राजनीतिक संघर्ष और दृढ़ता से भरी हुई है. बसपा का पांच साल पुराना दुख इस चुनाव में खत्म हो गया. बसपा प्रत्याशी सतीश कुमार ने 30 वोटों से जीत दर्ज की है.
रामगढ़ में BSP की जीत की कहानी है रोचक, मायावती के कैंडिडेट का दुख कैसे कम हुआ
मायावती को बिहार में एक सीट मिल गई है.
बिहार चुनाव के नतीजे आ गए. बिहार में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिला है. नीतीश-मोदी की आंधी में राजद की लालटेन नहीं जल पाई. तिरहुत हो सीमांचल, मिथिला हो या मगध…हर तरफ एनडीए की आंधी थी. एनडीए की इस आंधी में भी मायावती बसपा एक सीट जीतने में कामयाब रही. जी हां, कैमूर में रामगढ़ सीट का रिजल्ट बसपा के पक्ष में गया है. रामगढ़ विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी सतीश कुमार उर्फ पिंटू यादव की जीत हो गई है. बसपा कैंडिडेट की जीत की कहानी भी काफी रोचक है. इस बार भी इस सीट पर बसपा हारती-हारती जीती है. बसपा के सतीश कुमार उर्फ पिंटू यादव महज 30 वोटों से जीत दर्ज करने में कामयाब हुए.
जी हां, बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सबसे रोचक और भावुक कहानी कैमूर की रामगढ़ सीट की है. यहां बसपा यानी बहुजन समाज पार्टी के सतीश कुमार उर्फ पिंटू यादव ने महज 30 वोटों के अंतर से जीत हासिल कर न सिर्फ बिहार में बसपा का खाता खोला, बल्कि पार्टी का पांच साल पुराना गहरा दुख भी मिटा दिया. बसपा के सतीश कुमार सिंह यादव ने 2025 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के अशोक कुमार सिंह को महज 30 वोटों से हरा दिया. इस सीट पर राजद तीसरे नंबर की पार्टी बनी. 2020 के चुनाव में भी बसपा इस सीट पर जीतते-जीतते हारी थी.
2020 की क्या है कहानी
2020 का चुनाव बसपा और उसके कैंडिडेट के लिए काफी दुखद था. उस वक्त बसपा मंजिल के करीब जाकर मात खा गई थी. उस समय बसपा के टिकट पर अंबिका सिंह चुनाव लड़े थे. रामगढ़ में कांटे की टक्कर में साल 2020 में बसपा महज 189 वोटों से हार गई थी. तब राजद के सुधाकर सिंह ने बसपा को दुख दिया था. बसपा को 57,894 वोट मिले थे, जबकि राजद को 58,083. तीसरे नंबर पर भाजपा के अशोक कुमार सिंह थे. वह हार इतनी करीबी थी कि बसपा को गहरा दुख लगा था. बसपा कैंडिडेट और उनके समर्थकों की आंखों में आंसू आ गए थे. मगर बसपा ने यहां हार नहीं मानी.
बसपा का दुख कैसे कम हुआ
बसपा को पता चल गया था कि इस सीट पर उसकी एक न एक दिन जीत होगी. आखिरकार 2025 में वह घड़ी आ गई. 2020 में महज 189 वोट से रामगढ़ सीट हारने वाली बीएसपी ने आज महज 30 वोटों से जीत कर बिहार में अपना खाता खोल लिया. रामगढ़ की इस कहानी ने साबित कर दिया कि सियासत में धैर्य और संघर्ष रखो तो सबसे छोटा अंतर भी सबसे बड़ी जीत में बदल जाता है. इस तरह रामगढ़ सीट पर पांच साल पहले 189 का दुख, अब 30 की खुशी में बदल गया.
बिहार चुनाव में किसे कितनी सीटें मिलीं

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

समृद्धि यात्रा : CM नीतीश कुमार अपनी यात्रा के पांचवें चरण के दूसरे दिन आज कैमूर और रोहतास में ……………….

समृद्धि यात्रा : CM नीतीश कुमार अपनी यात्रा के पांचवें चरण के दूसरे दिन आज कैमूर और रोहतास में ……………….

by UB India News
March 25, 2026
0

CM नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के पांचवें चरण के दूसरे दिन कैमूर और रोहतास का दौरा करेंगे. वे कैमूर के...

बिहार में नई पार्टी बनाएंगी तेजस्वी यादव की पार्टी की बागी नेता रितु जायसवाल, कर दिया बड़ा ऐलान

by UB India News
December 9, 2025
0

बिहार में एक और नई पार्टी बन सकती है। राजद की बागी नेता रितु जायसवाल ने ऐलान कर दिया है...

आरजेडी के विरोधियों की पनाहस्थली बन चुके तेजप्रताप यादव !……………

तेज प्रताप यादव के सामने इंग्लिश बोलने लगी लड़की तो लालू के लाल ने दे दिया भगवत गीता वाला ‘ज्ञान’

by UB India News
December 9, 2025
0

तेज प्रताप यादव पटना के गांधी मैदान में लगे पुस्तक मेले में पहुंचे। उन्होंने वहां कई स्टॉल देखे और धर्म-अध्यात्म...

निजी जीवन को लेकर विवाओं में आए तेज प्रताप यादव को राजद ने छह साल के लिए किया निष्कासित………

महादेव आते हैं मदद के लिए’, तेज प्रताप यादव ने नया वीडियो पोस्ट कर किसे क्या सुनाया, समझिए

by UB India News
December 3, 2025
0

पटना: बिहार की राजनीति में तेज प्रताप यादव भले ही निर्वासन झेल रहे हों, उनका सरकारी बंगला छिन गया हो,...

विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार 11 बजे तक स्थगित, आज नए विधायकों ने ली शपथ………

AIMIM के मुस्लिम विधायक ने बढ़ाया हिंदी का मान, जानिए उनके बारे में

by UB India News
December 1, 2025
0

पटना: बिहार विधानसभा भवन में 18 वीं विधानसभा का आगाज सोमवार को शीतकालीन सत्र से हुआ। सत्र की शुरुआत के...

Next Post

बिहार की हार पर कांग्रेस में हाहाकार, रिजल्ट के 12 घंटे बाद ही खरगे के घर क्यों पहुंचे राहुल गांधी?

AIMIM का सीमांचल में दबदबा, चार में दो सीटें जीतीं, कांग्रेस-JDU ने एक-एक पर दर्ज की जीत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend