ADVERTISEMENT
Tuesday, August 18, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

AIMIM के मुस्लिम विधायक ने बढ़ाया हिंदी का मान, जानिए उनके बारे में

UB India News by UB India News
December 1, 2025
in अन्य विपक्ष, पटना, बिहार
0
विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार 11 बजे तक स्थगित, आज नए विधायकों ने ली शपथ………

RELATED POSTS

छात्रों को आंदोलन की जरूरत नहीं ………

बिहार में 17 IAS अफसरों का तबादला………….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पटना: बिहार विधानसभा भवन में 18 वीं विधानसभा का आगाज सोमवार को शीतकालीन सत्र से हुआ। सत्र की शुरुआत के साथ नवनिर्वाचित विधायकों के शपथ ग्रहण करने का सिलसिला शुरू हो गया। विधायकों को प्रोटेम स्पीकर नरेंद्र नारायण यादव ने शपथ दिलाई। विधायकों के शपथ ग्रहण का तरीका और इसके लिए इस्तेमाल की गई भाषा चर्चा का विषय बनी हुई है। बिहार विधानसभा चुनाव में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के पांच विधायक चुनकर आए हैं। इनमें से सिर्फ एक विधायक ने हिंदी में शपथ ली। चर्चा शुरू हो गई कि पार्टी के एक विधायक ने उर्दू की जगह हिंदी को क्यों चुना?
विधानसभा में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के एक विधायक का शपथ ग्रहण चर्चा का केंद्र रहा। पार्टी के चार मुस्लिम विधायकों ने जहां शपथ ग्रहण में उर्दू या अरबी का इस्तेमाल किया, वहीं एक एमएलए ने हिंदी में शपथ ली। बायसी विधानसभा सीट से चुने गए एमएलए गुलाम सरवर ने हिंदी में शपथ ली। उनके अलावा जोकीहाट सीट से मुर्शीद आलम, अमौर सीट से एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान, बहादुरगंज से तौसीफ आलम और कोचाधामन में सरवर आलम ने चुनाव जीता है।
एआईएमआईएम के गुलाम सरवर ने पूर्णिया की बायसी सीट पर दूसरी बार विजय हासिल की है। उन्होंने बीजेपी के उम्मीदवार विनोद कुमार को 27251 वोटों से पराजित किया है। आरजेडी के अब्दुस सुभान तीसरे नंबर पर रहे। गुलाम सरवर ने बीजेपी को काफी बड़े अंतर से पराजित किया। उनकी बड़ी जीत काफी चर्चा में रही।
बिहार की 18वीं विधानसभा का पहला शीतकालीन सत्र सोमवार, 1 दिसंबर को शुरू हुआ। इसके साथ ही नई सरकार के विधायी कामकाज की औपचारिक शुरुआत हो गई। यह सत्र 1 से 5 दिसंबर तक चलेगा। प्रोटेम स्पीकर नरेंद्र नारायण यादव ने नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई। बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, प्रेम कुमार, तेजस्वी यादव सहित कई विधायकों ने शपथ ग्रहण की।
क्षेत्रीय भाषाओं में भी ली शपथ
विधायकों ने हिंदी के अलावा मैथिली, भोजपुरी और मगही,उर्दू भाषा में शपथ ली। नवनिर्वाचित विधायक सुधांशू शेखर, विनोद नारायण झा, मीना कुमारी, माधव आनंद, सुजीत कुमार और नीतीश मिश्रा ने मैथिली में शपथ ली। वहीं आसिफ अहमद ने बिस्मिल्लाह रहमाने रहीम बोलकर शपथ ली। सिवान से आरजेडी के विधायक और शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब ने हिंदी में शपथ ग्रहण की। वहीं बीजेपी विधायक तारकिशोर प्रसाद और रत्नेश सदा ने संस्कृत में शपथ ली। अररिया से कांग्रेस के विधायक अबिदुर रहमान ने उर्दू में शपथ ली।
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के जोकीहाट से विधायक चुने गए मोहम्मद मुर्शीद आलम ने उर्दू में शपथ ली। किशनगंज मो कमरुल हुदा ने बिस्मिल्लाह कर शपथ शुरू की। शपथ उर्दू में ली और आखिर में जय संविधान, जय बिहार, जय किशनगंज का नारा लगाया। वहीं सरवर आलम, अख्तरुल ईमान ने भी उर्दू में शपथ ली।
शपथ के लिए भाषाओं के विकल्प
विधायकों को शपथ ग्रहण के लिए भाषा का चयन करने की स्वतंत्रता होती है। हिंदी भले ही राष्ट्रभाषा है, लेकिन विधायकों के सामने यह विकल्प होता है कि वे किसी भी भाषा में शपथ ग्रहण कर सकते हैं। इसके लिए क्षेत्रीय भाषाएं भी इस्तेमाल की जा सकती हैं। हालांकि संविधान में हिंदी को राष्ट्रभाषा स्वीकार किया गया है और इसलिए हिंदी को भारत में सबसे अधिक सम्मान प्राप्त है। एमएलए गुलाम सरवर ने हिंदी में शपथ लेकर राष्ट्रभाषा को वह सम्मान दिया जिसकी अपेक्षा की जाती है।
हिंदी भाषा का विकास संस्कृत, उर्दू, अरबी, फारसी और अंग्रेजी भाषाओं के समावेश के साथ हुआ है। इस भाषा को हिंदी के अलावा ‘हिंदुस्तानी’ भी कहा जाता है। पूर्व में उर्दू भारत में काफी प्रचलित रही इसलिए इसका हिंदी पर काफी प्रभाव है। जब देश का बंटवारा हुआ तो यह धारणा बनी ली गई कि उर्दू, जो कि मुख्य रूप से अरबी और फारसी से विकसित हुई थी, मुस्लिमों की भाषा है और हिंदी हिंदुओं की भाषा है। यह बड़ी ही अजीब धारणा है, क्योंकि भाषा का कोई मजहब नहीं होता है। यदि इस शपथ ग्रहण को भाषा और मजहब से जुड़ी आधारहीन धारणा से जोड़कर देखें तो गुलाम सरवर ही नहीं बल्कि ओसामा शहाब ने भी हिंदी में शपथ ली। इन दोनों ने उसी भाषा का इस्तेमाल किया जो बोलचाल की भाषा के साथ राष्ट्रभाषा भी है।
विधायकों की वेशभूषा भी चर्चा में
शपथ में सिर्फ भाषा का चयन ही नहीं, बल्कि वेशभूषा भी चर्चा में रही। सारण से आरजेडी विधायक सुरेंद्र राम ने शपथ ली। उनकी टोपी ने सबका ध्यान खींचा। सुरेंद्र राम हरे रंग की टोपी लगाकर शपथ ग्रहण करने पहुंचे थे। बिहार में कुल 243 विधायक हैं। सत्र के पहले दिन कई विधायकों को शपथ दिलाई गई। अगले कुछ दिनों में शेष विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

शिक्षकों पर AI आधारित निगरानी, बाहर जाने पर कटेगी हाजिरी ………………..

छात्रों को आंदोलन की जरूरत नहीं ………

by UB India News
August 18, 2026
0

शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया. बताया जा रहा है कि आज शाम तक BPSC की ओर से...

बिहार में नई सरकार बनने से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

बिहार में 17 IAS अफसरों का तबादला………….

by UB India News
August 18, 2026
0

सम्राट सरकार ने सोमवार देर रात बड़े स्तर पर IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। सीवान के DM विवेक रंजन...

पटना में छात्रों का प्रदर्शन, 24 घंटे का अल्टीमेटम

पटना में छात्रों का प्रदर्शन, 24 घंटे का अल्टीमेटम

by UB India News
August 18, 2026
0

पटना के गर्दनीबाग में राष्ट्रगान, वंदे मातरम और रघुपति राघव राजा राम के साथ छात्र न्याय सत्याग्रह की शुरुआत हुई।...

जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या………..

जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या………..

by UB India News
August 18, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना में क्राइम थमने का नाम नहीं ले रहा. यहां बीती देर रात एक प्रॉपर्टी डीलर का...

बांकीपुर से नवनिर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा में आज शपथ ली

बांकीपुर से नवनिर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा में आज शपथ ली

by UB India News
August 17, 2026
0

जन सुराज के सूत्रधार और बांकीपुर से विधायक प्रशांत किशोर आज विधायक पद की शपथ लेंगे। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार...

Next Post
संसद मानसून सत्र LIVE: हंगामे की भेंट चढ़े 3 दिन, चौथे दिन भी तनातनी , सदन की कार्यवाही को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित

शीत सत्र: समन्वय की दरकार... सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चले यह दोनों की साझा जिम्मेदारी.....

संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन, संसद में एसआईआर पर हंगामा जारी, भाजपा बोली- ये बिहार हार का विलाप

संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन, संसद में एसआईआर पर हंगामा जारी, भाजपा बोली- ये बिहार हार का विलाप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend