ADVERTISEMENT
Monday, August 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

समृद्धि यात्रा : CM नीतीश कुमार अपनी यात्रा के पांचवें चरण के दूसरे दिन आज कैमूर और रोहतास में ……………….

UB India News by UB India News
March 25, 2026
in कैमूर, पटना, रोहतास
0
समृद्धि यात्रा : CM नीतीश कुमार अपनी यात्रा के पांचवें चरण के दूसरे दिन आज कैमूर और रोहतास में ……………….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

CM नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के पांचवें चरण के दूसरे दिन कैमूर और रोहतास का दौरा करेंगे. वे कैमूर के चैनपुर प्रखंड के नौघड़ा गांव में करीब 300 करोड़ रुपए की विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. वहीं, सासाराम के डेहरी में 480 करोड़ रुपए की 308 योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन करेंगे. इस दौरान वे समृद्ध और विकसित रोहतास की नींव रखने का संदेश भी देंगे.

CM नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा आज कैमूर पहुंची है। मुख्यमंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, पहले की सरकार एकदम फालतू थी। कोई काम नहीं करती थी। पहले की स्थिति डराने वाली थी। लोग शाम में घरों से बाहर नहीं निकलते थे। वो लोग हिंदू-मुस्लिम झगड़े करवाते थे। पढ़ाई, स्वास्थ्य, सड़कों का बुरा हाल था। बिजली बहुत कम जगहों पर थी। उसने गड़बड़ की, उसके बाद हम लोग आए। हमने विकास के काम किए। अब कोई डर का माहौल नहीं है।

RELATED POSTS

आज पूरे बिहार में बारिश, 19 जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

तीसरी सोमवारी पर हर-हर महादेव के जयकारों से शिवमय हुआ शहर…….

सीएम नीतीश ने कहा कि – 2 लाख 58 हजार बीपीएससी से शिक्षक बहाल हुए. पहले स्वास्थ्य व्यवस्था बहुत खराब थी. पहले पीएचसी में प्रतिदिन 1 से 2 मरीज आते थे. अब हर महीने औसतन 11600 मरीज आते हैं. 2018 में ही हर घर बिजली पहुंचा दी गई. शुरू से ही सरकार ने सस्ती दर पर बिजली उपलब्ध कराई. अब सभी घेरलू उपभोक्ताओं को मुफ्त में बिजली मिल रही. सभी इच्छुक लोगों के घरों पर सोलर लगेगा.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैमूर में विकास परियाजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया. उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि- राज्य में कानून का राज है. हमलोग लगातार विकास का काम रहे हैं. पहले वाली सरकार ने फालतू काम किया. पहले इलाज और पढ़ाई की कोई व्यवस्था नहीं थी. जो गड़बड़ किया सब उसके बाद हमारी सरकार बनी थी. राज्य में अब प्रेम, भाईचारा और शांति का माहौल है.

सम्राट चौधरी ने कहा, कैमूर के पहाड़ों पर हाई सिक्योरिटी जेल बनाएंगे। सबसे खूंखार आतंकवादियों के उसमें बंद करेंगे। कैमूर जंगल और पहाड़ वाला क्षेत्र था और कोई व्यवस्था नहीं थी. यात्रा के दौरान नीतीश कुमार ने पहाड़ पर भी डिग्री कॉलेज खोलने का काम किया. शेरशाह सूरी इसी जंगल में 400 साल पहले रहते थे. अब नीतीश सरकार ने ठाना है कि इसी पहाड़ पर हाई सिक्योरिटी जेल बनाएंगे. कैमूर की धरती पर भी मेडिकल कॉलेज बनेगा. ये नीतीश कुमार की सरकार ही कर सकती है.

इससे पहले मंत्री अशोक चौधरी ने कहा, बिहार में आने वाले समय में जो भी सरकार बनेगी वो नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में ही चलेगी।

CM की स्पीच की बड़ी बातें

  • वो हिंदू-मुस्लिम झगड़े करवाते थे: पुरानी सरकार में आए दिन हिंदू-मुस्लिम झगड़े होते थे। हमारी सरकार आई तो हमने तेजी से कब्रिस्तानों की घेराबंदी करवानी शुरू की। झगड़े बंद हुए। इसके बाद कहीं कहीं मंदिरों को लेकर भी विवाद होने लगा। हमने मंदिरों की भी बाउंड्री बनवाई। आज देखिए सब जगह शांति है। पुराने वालों के जैसा झगड़ा झंझट अब कहीं नहीं है।
  • स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़कों के लिए काम किया: 2005 के पहले बिहार में कोई काम नहीं हुआ था। हमारी सरकार आई तो स्वास्थ्य के क्षेत्र में तेजी से काम किया गया। मेडिकल कॉलेज खुलवाए गए। बेड बढ़वाए गए। स्कूलों के लिए काम हुए। शिक्षकों की संख्या बढ़ाई गई। गांवों को सड़कों के जरिए शहरों से जोड़ा गया। पुल-पुलिया का काम करवाया गया। आज देखिए कहीं से कहीं जाने में आपको कितना कम समय लगता है।
  • जंगलराज की याद दिलाई, लालू पर हमला: पहले वाली सरकार को कभी भूलिएगा नहीं। उन लोगों का समय बहुत डराने वाला था। लोग शाम में डर के मारे घरों से नहीं निकलते थे। महिलाएं सुरक्षित नहीं थीं। सब जगह उनके लोगों की पैरवी और सुनवाई होती थी। उन लोगों ने जनता के लिए कुछ नहीं किया सिर्फ अपनों को बढ़ावा दिया।
  • मुफ्त बिजली, सोलर लगा रहे: बिहार में पहले बिजली का बहुत बुरा हाल था। आज देखिए हम आपको मुफ्त बिजली दे रहे हैं। गांव-गांव तक बिजली पहुंचा दी गई है। अब आपकी छतों पर सोलर लगा रहे हैं। इसके लिए भी आपको कुछ खर्च नहीं आएगा। सब काम सरकार करवा रही है।
  • युवाओं को नौकरी-रोजगार दिए: हमने 50 लाख युवाओं को नौकरी और रोजगार दिया है। आने वाले 5 सालों में हमने 1 करोड़ नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य रखा है। अबकी बार युवाओं को नौकरी-रोजगार का लक्ष्य और बढ़ाएंगे।
  • PM मोदी की तारीफ की: PM मोदी लगातार बिहार आ रहे हैं। सब काम देख रहे हैं। केंद्र सरकार हमारी बहुत मदद कर रही है। आगे भी ये मिलती रहेगी। बिहार में अब विकास ही विकास होगा। पुराने वालों ने कुछ किया था। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सड़क जो भी क्षेत्र हो लगातार काम हो रहे हैं।

300 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया

मुख्यमंत्री ने कैमूर के चैनपुर प्रखंड के नौघड़ा गांव में करीब 300 करोड़ रुपए की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

कैमूर के बाद CM सासाराम के डेहरी में 480 करोड़ रुपए की 308 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।

 

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में झमाझम बारिश का दौर जारी , राज्य के 26 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी……

आज पूरे बिहार में बारिश, 19 जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

by UB India News
August 17, 2026
0

सावन की तीसरी सोमवारी पर आज पूरे बिहार में आंधी-बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने राज्य के सभी 38...

सावन सोमवारी ;शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी……..

तीसरी सोमवारी पर हर-हर महादेव के जयकारों से शिवमय हुआ शहर…….

by UB India News
August 17, 2026
0

आज सावन की तीसरी सोमवारी है। सोमवारी और नाग पंचमी का दुर्लभ संयोग बना है। कहा जाता है कि इस...

पटना और कटिहार में नदी की तेज धार में डूबने से 7 बच्चों की मौत……

पटना और कटिहार में नदी की तेज धार में डूबने से 7 बच्चों की मौत……

by UB India News
August 17, 2026
0

सावन के तीसरे सोमवार पर पटना और कटिहार में डूबने से 7 बच्चों की मौत हो गई। इनमें 4 लड़कियां...

सरदार पटेल का सपना पूरा कर रहे PM नरेंद्र मोदी

सरदार पटेल का सपना पूरा कर रहे PM नरेंद्र मोदी

by UB India News
August 16, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने झाझा के न्यू बस स्टैंड के पास लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा...

प्रशांत किशोर की गिरिराज सिंह को कड़ी चेतावनी………

प्रशांत किशोर की गिरिराज सिंह को कड़ी चेतावनी………

by UB India News
August 16, 2026
0

जनसुराज पार्टी के संस्थापक और विधायक प्रशांत कुमार ने केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह को सलाह दी है...

Next Post
कोलंबिया में वायुसेना का विमान क्रैश, 66 की मौत

कोलंबिया में वायुसेना का विमान क्रैश, 66 की मौत

जीएसटी सुधारों के एलान के बाद शेयर बाजार गुलजार; सेंसेक्स ने लगाई लंबी छलांग, निफ्टी में भी तेजी

शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 1516 अंक चढ़ा, निफ्टी 22800 के पार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend