पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 68.76 प्रतिशत मतदान हुआ है। जबकि इससे पहले 6 नवंबर को हुए पहले चरण के चुनाव में 65.06 प्रतिशत मतदान हुआ था। ऐसे में बिहार विधानसभा चुनाव 66.91 प्रतिशत के ऐतिहासिक उच्च मतदान के साथ संपन्न हुआ है। भारतीय चुनाव आयोग के अनुसार, 1951 के बाद से राज्य में यह अब तक का सबसे अधिक मतदान प्रतिशत है। इसके अलावा तेजस्वी यादव का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा है कि इस चुनाव में हमें बेहतर फीडबैक मिला है। इस बार बदलाव होने जा रहा है।
तेजस्वी यादव ने कहा- इस बार बदलाव होने जा रहा है
तेजस्वी यादव ने कहा कि दो चरण में चुनाव हुआ, महागठबंधन के सभी कार्यकर्ता और जनता को धन्यवाद। हमने फीडबैक लिया है, बेहद पॉजिटिव सूचना मिली है। 95 के चुनाव से भी बेहतर फीडबैक मिला है। इस बार बदलाव होने जा रहा है। 18 को शपथ होगी, हमने पहले भी कहा था, ये होने जा रहा है। लोग कतार में खड़े थे और एग्जिट पोल आ जाता है। जो अधिकारी मतगणना में लगे हुए हैं उन पर दबाव के लिए यह सर्वे लाये गए हैं। मीडिया प्रॉपगेंडा काउंटिंग के दिन के लिए दवाब बना रहे, इसके लिए किया गया है।
कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?
कभी बिहार की पहचान उसकी चीनी और पेपर मिलों से होती थी. इन फैक्ट्रियों की चिमनियों से उठता धुआं सिर्फ...






