ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

शांति और समस्याओं के समाधान की संभावनाओं को खत्म कर दिया , ख्वाजा आसिफ और मोहसिन नकवी ने अलापा राग ………………..

UB India News by UB India News
September 30, 2025
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर
0
शांति और समस्याओं के समाधान की संभावनाओं को खत्म कर दिया ,  ख्वाजा आसिफ और मोहसिन नकवी ने अलापा राग ………………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

एशिया कप फाइनल में भारत की जीत के बाद आधी रात पीएम मोदी का एक ट्वीट आया और पाकिस्तान को दोहरी चोट लगी. पाकिस्तान एशिया कप में हार की पीड़ा से गुजर ही रहा था, लेकिन तभी पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में इस देश को ऑपरेशन सिंदूर की याद दिला दी.

एशिया कप में भारत की जीत के बाद पीएम नरेंद्र मोदी के ट्वीट ने पाकिस्तान को ऑपरेशन सिंदूर की रात याद दिला दी है, जब भारत के लड़ाकू विमान पाकिस्तान और पीओके के टेरर कैंपों में बम बरसा रहे थे. पीएम मोदी के इस ट्वीट से पाकिस्तान को मिर्ची लगी है. आतंकी संगठनों पर कार्रवाई किए बिना भारत से शांति और दोस्ती की उम्मीद करने वाले पाकिस्तान ने इस ट्वीट के बाद हताश होकर कहा है कि भारत ने आखिरी उम्मीद भी खत्म कर दी है.

RELATED POSTS

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

रविवार को जब एशिया कप के फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर नौवीं बार खिताब अपने नाम कर लिया. इसके बाद सारा देश जश्न में डूब गया. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक ट्वीट किया और पाकिस्तान को ऑपरेशन सिंदूर की याद दिला दी.

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, “खेल के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर, नतीजा वही है- भारत ने फिर से जीत दर्ज की है, हमारे क्रिकेटरों को बधाई.”

पीएम मोदी का ये बधाई संदेश पाकिस्तान को चुभ गया. भारत के खिलाफ लगातार बड़बोली टिप्पणियां करने वाले पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ को शांति और समाधान की बात याद आने लगी.

उन्होंने एक्स पर लिखा, “मोदी उपमहाद्वीप में क्रिकेट की संस्कृति और भावना को नष्ट कर रहे हैं, उन्होंने शांति और समस्याओं के समाधान की संभावनाओं को खत्म कर दिया है.”

रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ को पीएम मोदी द्वारा जीत की बधाई तो चुभ गई. लेकिन उन्होंने एक्स पर पोस्ट लिखते समय पाकिस्तान में मौजूद टेरर कैंपों की याद नहीं आई.

बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने जब पाकिस्तान के टेरर कैंपों को नष्ट कर दिया तो 4 महीने बाद पाकिस्तान एक बार फिर से खैबर पख्तूनख्वा में टेरर कैंप बनवा रहा है.

ख्वाजा आसिफ के अलावा एशियन क्रिकेट काउंसिल के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने भी पीएम मोदी के ट्वीट पर अनर्गल टिप्पणी की है. मोहसिन नकवी वहीं हैं जो दुबई के ग्राउंड से एशिया कप की ट्राफी अपने पास लेते चले गए. एशिया कप में जीत के बाद टीम इंडिया ने मोहसिन नकवी से ट्राफी लेने से इनकार कर दिया था.

मोहसिन नकवी पाकिस्तान के गृह मंत्री भी हैं. उन्होंने एक्स पर लिखा है, युद्ध को खेल में घसीटना खेल भावना का अपमान करता है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ये ट्वीट एक्स पर काफी पॉपुलर हुआ है. 24 घंटे से कम समय में ही इस ट्वीट को 2 करोड़ लोग देख चुके हैं और हजारों-लाखों ने प्रतिक्रिया दी है.

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जबाव में भारत ने 7 मई 2025 को “ऑपरेशन सिंदूर” शुरू किया था. इस ऑपरेशन में भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoK) में नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया, भारतीय वायुसेना ने राफेल जेट्स, SCALP मिसाइलों और HAMMER बमों का उपयोग कर जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन के ठिकानों को नष्ट किया. इस ऑपरेशन में पाकिस्तान के 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए.

PM मोदी की बधाई

खेल के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर, नतीजा वही है- भारत ने फिर से जीत दर्ज की है, हमारे क्रिकेटरों को बधाई.

– नरेंद्र मोदी, पीएम

पाकिस्तान की पीड़ा

PM मोदी उपमहाद्वीप में क्रिकेट की संस्कृति नष्ट कर रहे हैं, उन्होंने शांति और समस्याओं के समाधान की संभावनाओं को खत्म कर दिया है.

– ख्वाजा आसिफ, रक्षा मंत्री, पाकिस्तान

 

‘अगर युद्ध गर्व का पैमाना है तो… मोहसिन नकवी

एशिया कप 2025 फाइनल में भारत की 5 विकेट से जीत के बाद विजेता समारोह विवादित बन गया. ACC अध्यक्ष और पाकिस्तान मंत्री मोहसिन नकवी ने प्रोटोकॉल तोड़ते हुए भारत को ट्रॉफी और पदक लेने से रोक दिया. आयोजकों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन नकवी ने इसे भी रोका.

एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत की रोमांचक जीत को चैम्पियनशिप जश्न में बदलने की बजाय हंगामे में बदल दिया गया. एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) के अध्यक्ष और पाकिस्तान के मंत्री मोहसिन नकवी ने प्रोटोकॉल तोड़ते हुए भारत को ट्रॉफी और विजेता पदक लेने से रोक दिया. रविवार रात दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टीम इंडिया की 5 विकेट से जीत के बाद ट्रॉफी समारोह विवादों में उलझा रहा.

भारत ने नकवी की पाकिस्तान के प्रतिनिधि के रूप में स्थिति का हवाला देते हुए ट्रॉफी स्वीकार करने से इनकार किया. ACC अधिकारियों ने बीच-बचाव की कोशिश की और पुरस्कार देने के लिए एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड के उपाध्यक्ष खालिद अल जरूनी को पेश करने का सुझाव दिया, लेकिन नकवी ने इसे भी रोक दिया.

स्टैंड में दर्शक नाराज हुए और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए. पाकिस्तान की टीम ड्रेसिंग रूम में लंबे समय तक रही, जिससे नकवी असहज स्थिति में दिखाई दिए.

करीब एक घंटे के विवाद के बाद ट्रॉफी चुपचाप हटा दी गई, जबकि भारतीय खिलाड़ियों जैसे तिलक वर्मा और अभिषेक शर्मा को अलग से सम्मानित किया गया.

नकवी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बधाई संदेश का जवाब देते हुए कहा, ‘अगर युद्ध आपका गर्व का पैमाना है, तो इतिहास पहले ही पाकिस्तान के खिलाफ आपकी शर्मनाक हार दर्ज कर चुका है. कोई क्रिकेट मैच इस सच को नहीं बदल सकता. खेल में युद्ध को घसीटना केवल हताशा दिखाता है और खेल की आत्मा का अपमान करता है.’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की जीत के बाद X पर लिखा था, ‘मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर. परिणाम वही- भारत जीतता है! हमारी क्रिकेट टीम को बधाई.’ इसी पर मोहसिन नकवी ने X पर जवाब लिखा.

क्रिकेट विश्लेषकों और फैन्स ने नकवी की इस राजनीतिक बयानबाजी की कड़ी निंदा की. भारत की टीम ने टूर्नामेंट के दौरान पाकिस्तान के खिलाड़ियों के साथ हाथ नहीं मिलाए और पारंपरिक प्री-टॉस फोटोशूट में भी शामिल नहीं हुई. नकवी ने मैदान के बाहर भी तनाव बढ़ाने की कोशिश की, जिसमें सूर्यकुमार यादव पर ICC से कार्रवाई की मांग भी शामिल थी.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

by UB India News
July 30, 2026
0

जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरानी मिसाइल हमले के एक दिन बाद अमेरिका ने ईरान पर बड़े पैमाने पर...

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

by UB India News
July 30, 2026
0

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में से पहले टीम इंडिया की जर्सी पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. इंडियन हॉकी...

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

by UB India News
July 30, 2026
0

संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई सांसदों ने अपने भाषण में Clocked It, Delulu, FOMO, M.I.A. और वास्ते...

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट ने 2005 के चर्चित कथित कोल ब्लॉक आवंटन मामले में पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत डॉ. मनमोहन सिंह को बड़ी...

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

by UB India News
July 30, 2026
0

पिछले कुछ हफ्तों में भारत की राजनीति में एक साफ पैटर्न दिखा है. एक के बाद एक आंदोलन और एक...

Next Post
अशोक-सम्राट चौधरी पर प्रशांत किशोर के नए खुलासे से मची बिहार में खलबली

अशोक-सम्राट चौधरी पर प्रशांत किशोर के नए खुलासे से मची बिहार में खलबली

नीतीश, तेजस्वी या प्रशांत, किस चेहरे में सबसे ज्यादा दम…………..

बिहार विधानसभा चुनाव : बिहार में किसकी सरकार बनने की अधिक संभावना ..........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend