ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राहुल-तेजस्वी साथ-साथ या होंगे जुदा-जुदा ?

UB India News by UB India News
September 23, 2025
in पटना, बिहार
0
बिहार चुनाव 2025: राहुल-तेजस्वी की बैठक में सीट बंटवारे पर हो सकती है चर्चा

RELATED POSTS

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

आज सुबह से मिलीं 5 धमकियां………………

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
24 सितंबर को कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे बिहार आ रहे हैं. आरजेडी के साथ सीट शेयरिंग, सीएम और डिप्टी सीएम पद को लेकर महागठबंधन में बवाल मचा हुआ है. आरजेडी तेजस्वी यादव को सीएम फेस घोषित कर बिहार चुनाव में उतरने का दवाब बना रही है. लेकिन कांग्रेस को यह मंजूर नहीं है. ऐसे में बड़ा सवाल यह कि वोटर अधिकार यात्रा में जो राहुल गांधी और तेजस्वी यादव साथ-साथ नजर आए थे, क्या बिहार चुनाव में दोनों के रास्ते जुदा-जुदा हो जाएंगे? क्या 24 सितंबर को तय हो जाएगा कि बिहार में कांग्रेस आरजेडी के साथ लड़ेगी ा अकेले या किसी दूसरे गठबंधन के साथ मैदान में उतरेगी?

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम क्यों कह रहे हैं कि पटना की धरती से ‘आजादी की दूसरी लड़ाई’ शुरू होगी. क्या सीटों को लेकर कुछ बड़ा होने वाला है? क्या आरजेडी और कांग्रेस का साथ छूटने वाला है? एक तरफ राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की ‘दो लड़कों की जोड़ी’ सार्वजनिक मंचों पर साथ-साथ नजर आ रही है, वहीं दूसरी तरफ सीटों के बंटवारे और मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के पद को लेकर खींचतान चल रही है. ऐसे में सदाकत आश्रम में एक बड़ी बैठक बुलाई है, जिसमें सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी जैसे दिग्गज मिलकर बड़ा फैसला लेंगे.
राहुल-तेजस्वी की केमिस्ट्री और सीटों का गणित
पिछले दिनों राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ‘वोटर परिवर्तन यात्रा’ में साथ-साथ नजर आए थे. दोनों नेताओं के बीच की केमिस्ट्री भी लोगों को पसंद आई थी. लेकिन, यह यात्रा खत्म होते ही सीटों के बंटवारे को लेकर महागठबंधन में बवाल मच गया है. कांग्रेस इस बार 2020 के मुकाबले यानी 70 सीट से भी अधिक सीटों की मांग कर रही है. वहीं, तेजस्वी यादव इस बार किसी भी हालत में 50 से ज्यादा सीटें कांग्रेस को देने के पक्ष में नहीं हैं. तेजस्वी यादव इस बार हर हालत में 150-160 सीटों पर आरजेडी कैंडिडेट्स उतारने का ऐलान कर चुके हैं. तकरीबन 10 सीटों में कांग्रेस, वीआईपी, लेफ्ट के लिए सीट छोड़ेंगे. इसी कारण महागठबंधन में बात नहीं बन रही है. क्योंकि वीआईपी भी 60 सीटों पर अपना प्रत्याशी उतारने का एक बार नहीं कई बार कर चुके हैं.
क्या होगी कांग्रेस की रणनीति?

कांग्रेस पार्टी का मानना है कि वोटर अधिकार यात्रा में राहुल गांधी की मिली लोकप्रियता के मुकाबले कम सीट देना पार्टी को मान्य नहीं होगा. कांग्रेस पार्टी को प्रदर्शन और राहुल गांधी की लोकप्रियता को देखते हुए ज्यादा सीटें मिलनी चाहिए. वहीं आरजेडी अपने ‘बड़े भाई’ की भूमिका को छोड़ने के लिए तैयार नहीं है. तेजस्वी यादव का मानना है कि पार्टी के जनाधार और उनके नेतृत्व को देखते हुए उन्हें ही ज्यादा सीटें मिलनी चाहिए.
24 सितंबर की बैठक में कांग्रेस की रणनीति का खुलासा हो सकता है. कांग्रेस बिहार में डिप्टी सीएम पद की मांग कर सकती है. अगर आरजेडी इसके लिए तैयार नहीं होती है, तो यह गठबंधन टूट भी सकता है. अगर कांग्रेस को लगता है कि उसे पर्याप्त सीटें नहीं मिल रही हैं, तो वह अकेले चुनाव लड़ने का फैसला भी ले सकती है, जैसा कि उन्होंने कुछ राज्यों में किया है. कांग्रेस के लिए सदाकत आश्रम में यह बैठक बहुत अहम है. क्योंकि, यह न सिर्फ बिहार चुनाव की दिशा तय करेगी, बल्कि यह भी तय करेगी कि कांग्रेस आने वाले समय में आरजेडी के साथ किस तरह का संबंध रखना चाहती है.

UB India News

UB India News

Related Posts

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के बाद सूबे की राजनीति में हलचल तेज हो गई...

महिलाओं पर टिप्पणी को लेकर पप्पू यादव की बढ़ीं मुश्किलें

आज सुबह से मिलीं 5 धमकियां………………

by UB India News
August 3, 2026
0

निर्दलीय लोकसभा सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन पर जूता फेंके जाने का मामला अब काफी तूल...

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

by UB India News
August 3, 2026
0

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के शिवहर से एमएलसी देवेश कुमार ने बिहार विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया। देवेश के...

आरजेडी में बड़े बदलाव की तैयारी ……………

सम्राट चौधरी बिहार संभालने में नाकाम’, EO विमल के मर्डर पर बरसे तेजस्वी

by UB India News
August 3, 2026
0

रोहतास जिले के देहरी-डलमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) विमल कुमार की हत्या को लेकर बिहार विधानसभा में नेता...

भाजपा के नीरज से 950 गुना अमीर हैं प्रशांत किशोर , कैसे भरोसा करेगा ‘गरीब बिहार’?……..

सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर को मिलेंगे कई सवालों के जवाब!

by UB India News
August 3, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की गिनती जैसे जैसे आगे बढ़ेगी वैसे वैसे कई सवाल के जवाब मिलते जायेंगे। किसने किसके वोट...

Next Post
INDI गठबंधन की 6 बैठक–सीटों का फॉर्मूला क्यों तय नहीं?

इंडिया गठबंधन में सीट और कुर्सी की ऐसी मची है रार कि गठबंधन पर ही उठने लगा है सवाल ...................

बिहार में आजादी के बाद पहली बार CWC बैठक के मायने………..

बिहार में आजादी के बाद पहली बार CWC बैठक के मायने...........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend