ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में आजादी के बाद पहली बार CWC बैठक के मायने………..

UB India News by UB India News
September 23, 2025
in पटना, बिहार
0
बिहार में आजादी के बाद पहली बार CWC बैठक के मायने………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आजादी के बाद पहली बार बिहार में कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक 24 सितंबर को पटना में होने जा रही है. बिहार में आजादी से पहले 1912 में पटना और 1922 में गया में कांग्रेस का अधिवेशन हुआ था. इस बार होने जा रहे एक्सटेंडेड सीडब्ल्यूसी की एकदिवसीय बैठक में सभी कार्यसमिति के सदस्यों के अलावा सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष, विधायक दल के नेता, सभी फ्रंटल के पदाधिकारी, सभी मुख्यमंत्री और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे..

सूत्रों के मुताबिक, पटना में होने वाली कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में दूसरी क्रांति, लोकतंत्र खतरे में और “वोट चोरी” को लेकर रेजोल्यूशन (प्रस्ताव) पास किया जा सकता है. इसके तहत बुद्ध की धरती में गांधी और जेपी की क्रांति को याद किया जाएगा और राहुल गांधी को बतौर जननायक पेश किया जाएगा. इसके अलावा चुनाव आयोग और संवैधानिक संस्थाओं पर लग रहे प्रश्नचिह्न पर चर्चा होना तय है.

RELATED POSTS

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

आज सुबह से मिलीं 5 धमकियां………………

वहीं, बिहार मामलों के एआईसीसी प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने मीडिया को बताया कि कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में राष्ट्रीय मुद्दों के अलावा बिहार से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा होगी. कांग्रेस बिहार में दूसरी आजादी की लड़ाई लड़ रही है, यही वजह है कि यह बैठक राज्य में आयोजित की गई है. सदाकत आश्रम अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई का केंद्र रहा है और यह फिर से दूसरी आजादी की लड़ाई का केंद्र बनेगा.

वोट चोरी का पर्दाफाश हो चुका है- कृष्णा अल्लावरु

उन्होंने कहा कि देश की राजनीति अब बिहार के इर्द-गिर्द केंद्रित है. विधानसभा चुनाव के कारण बिहार चर्चा का विषय है और इससे पूरे देश में एक कड़ा मैसेज जाएगा. कांग्रेस कार्यसमिति वोट चोरी और पलायन, महंगाई, बढ़ते अपराध, बेरोजगारी, जन-केंद्रित समस्याओं पर विचार-विमर्श करेगी. लोगों को समझना चाहिए कि केंद्र में 11 साल सत्ता में रहने के बाद भी प्रधानमंत्री मोदी उनकी समस्याओं को हल करने में रुचि क्यों नहीं ले रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी उस छात्र की तरह हैं जो पढ़ाई या कड़ी मेहनत से नंबर पाने में विश्वास नहीं रखता. वह उस छात्र की तरह हैं जो नकल करके पास मार्क्स लाता है. वोट चोरी पकड़ी जा चुकी है और उसका पर्दाफाश हो चुका है.

क्या है बैठक का असल उद्देश्य?

दरअसल, बैठक में हाल में राहुल गांधी की बिहार में संपन्न हुई “वोटर अधिकार यात्रा” को जनजागरण और जागरूकता के लिए बड़ा कदम बताते हुए धन्यवाद दिया जाएगा. आखिर पार्टी का बिहार की धरती पर कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक करने का बड़ा अदृश्य उद्देश्य न सिर्फ आने वाले चुनाव के लिए माहौल तैयार करना है, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर बिहार से वोट चोरी के खिलाफ एक आंदोलन के बिगुल फूंकने की रणनीति है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के बाद सूबे की राजनीति में हलचल तेज हो गई...

महिलाओं पर टिप्पणी को लेकर पप्पू यादव की बढ़ीं मुश्किलें

आज सुबह से मिलीं 5 धमकियां………………

by UB India News
August 3, 2026
0

निर्दलीय लोकसभा सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन पर जूता फेंके जाने का मामला अब काफी तूल...

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

by UB India News
August 3, 2026
0

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के शिवहर से एमएलसी देवेश कुमार ने बिहार विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया। देवेश के...

आरजेडी में बड़े बदलाव की तैयारी ……………

सम्राट चौधरी बिहार संभालने में नाकाम’, EO विमल के मर्डर पर बरसे तेजस्वी

by UB India News
August 3, 2026
0

रोहतास जिले के देहरी-डलमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) विमल कुमार की हत्या को लेकर बिहार विधानसभा में नेता...

भाजपा के नीरज से 950 गुना अमीर हैं प्रशांत किशोर , कैसे भरोसा करेगा ‘गरीब बिहार’?……..

सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर को मिलेंगे कई सवालों के जवाब!

by UB India News
August 3, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की गिनती जैसे जैसे आगे बढ़ेगी वैसे वैसे कई सवाल के जवाब मिलते जायेंगे। किसने किसके वोट...

Next Post
राष्ट्रवाद और विकास के हथियार से बिहार में विधानसभा का चुनाव लड़ेगा NDA!

75 लाख महिलाओं को मिलेगी महिला रोजगार योजना की पहली किस्त, 26 सितंबर को पीएम मोदी करेंगे पैसे ट्रांसफर

पटना में आज कांग्रेस CWC की बैठक, राहुल गांधी और पार्टी के बड़े नेता शामिल

पटना में आज कांग्रेस CWC की बैठक, राहुल गांधी और पार्टी के बड़े नेता शामिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend