ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पहलगाम आतंकी हमले पर यशवंत सिन्हा ने कह दी ये बात…………..

UB India News by UB India News
May 21, 2025
in पटना, बिहार
0
पहलगाम आतंकी हमले पर यशवंत सिन्हा ने कह दी ये बात…………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि पार्टी आतंकी हमलों की घटनाओं का चुनावी लाभ उठाने का काम करती रही है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद उपजे हालातों को लेकर उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा। यशवंत सिन्हा ने कपिल सिब्बल के पॉडकास्ट में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि यह सब आगामी बिहार चुनाव को ध्यान में रखकर किया जा रहा है।

‘पुलवामा से लेकर पहलगाम तक, भाजपा ने राजनीतिक फायदा उठाया’

यशवंत सिन्हा ने कहा कि जब पुलवामा हमला हुआ था, तब भी चुनाव नजदीक थे। उसके बाद सर्जिकल स्ट्राइक की गई और राजनीतिक लाभ उठाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुलवामा के शहीदों के नाम पर वोट मांगे थे। सिन्हा ने कहा, ‘अब तिरंगा यात्रा निकालकर भाजपा खुद को देशभक्ति का प्रतीक दिखाना चाहती है।’

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

पुलवामा की तरह पहलगाम की सच्चाई भी कभी सामने नहीं आएगी: सिन्हा

पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने कपिल सिब्बल के साथ एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान कहा कि पहलगाम आतंकी हमले में सबसे बड़ा सवाल यह है कि उस समय एक भी सिपाही सुरक्षा के लिए क्यों नहीं मौजूद था। उन्होंने पूछा, ‘सुरक्षाकर्मी कहां गायब हो गए? क्या उन्हें जमीन खा गई या आसमान निगल गया?’ उन्होंने आशंका जताई कि इस हमले की सच्चाई भी पुलवामा की तरह कभी सामने नहीं आएगी।

कपिल सिब्बल ने भी उठाए तीखे सवाल

पॉडकास्ट के दौरान वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने भी तीखा सवाल किया- ’26 नागरिकों की हत्या का जिम्मेदार कौन है?’ इस पर सिन्हा ने जवाब देते हुए कहा कि देश में असली सवाल पूछने की संस्कृति खत्म हो गई है। अब केवल राजनीतिक बयानबाजी हो रही है।

सीजफायर पर ट्रंप के ऐलान से पहले भारत चुप क्यों था? यशवंत सिन्हा ने पूछा

यशवंत सिन्हा ने सीजफायर के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि जब पाकिस्तान ने डीजीएमओ स्तर पर बातचीत में सीजफायर की बात की, तो उसकी घोषणा अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्यों की? भारत सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि इस मसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब तक कुछ नहीं बोले हैं। अगर अमेरिका का राष्ट्रपति भारत को लेकर कुछ बोलता है तो उसका जवाब यहां के प्रधानमंत्री को देना चाहिए, लेकिन हमारे प्रधानमंत्री खामोश हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी को 100 दिन से कुछ अधिक दिन हो गए हैं। बांकीपुर उपचुनाव...

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

by UB India News
August 1, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को...

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

उपेंद्र कुशवाहा का 'ऑपरेशन बेटा' सफल रहा।दिल्ली से पटना तक मंत्री बेटे दीपक के लिए उपेंद्र कुशवाहा ने ऐसी सियासी...

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

by UB India News
August 1, 2026
0

RLM (राष्ट्रीय लोक मोर्चा) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बिहार सरकार में पंचायती राज विभाग के मंत्री...

Next Post
मायावती की बिहार में एंट्री, आकाश की पहली अग्निपरीक्षा

मायावती की बिहार में एंट्री, आकाश की पहली अग्निपरीक्षा

दूसरों को किंग मेकर बनाने वाले प्रशांत किशोर बन पाएंगे ‘किंग’?

सत्ता के लिए सिद्धांत कुर्बान!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend