ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सत्ता के लिए सिद्धांत कुर्बान!

UB India News by UB India News
May 21, 2025
in पटना, बिहार
0
दूसरों को किंग मेकर बनाने वाले प्रशांत किशोर बन पाएंगे ‘किंग’?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जनसुराज के नायक प्रशांत किशोर भले राजनीतिक सलाहकार की भूमिका में सफल रहे हों, लेकिन जिस मापदंड के साथ राजनीति की साफ सुधरी छवि जनता के बीच ले जाना चाहते थे, वहां वे असफल होते दिखने लगे। एक-एक कर उनके राजनीतिक आदर्श उनके ही हाथों टूटते रहे। बिहार की राजनीति में आज वे जहां खड़े हैं उनकी पहचान आम क्षेत्रीय पार्टी जैसी ही हो गई। आखिर क्यों प्रशांत किशोर अपने द्वारा ही निर्धारित राजनीतिक मापदंड से विमुख होते चले गए?

जाति और धर्म विहीन राजनीत का दावा

जनसुराज के नायक प्रशांत किशोर एक आदर्श के साथ राजनीति में आए। तब राज्य को उन्होंने संदेश दिया था कि वे बिहार को सामाजिक न्याय के नाम पर जातीय राजनीति से मुक्त कराएंगे। धर्म की राजनीति को भी अपनी राजनीति का आधार नहीं बनाएंगे। और यह तब तक चलता रहा जब तक वे पार्टी बनाने के पहले जनता से संवाद कर रहे थे। लेकिन जब जनसुराज पार्टी चुनावी राजनीति का हिस्सा बनने की शुरुआत कर रही थी, तो एक एक कर PK ने अपने आदर्शों का खुद ही गला घोंट डाला।

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

जातीय ताना बाना बुनने लगे पीके

जात-पात से ऊपर उठने का दावा करने वाले प्रशांत किशोर तब भटके, जब राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सर्वे करा कर जातीय दावेदारी का एक नया प्लेटफार्म खोल डाला। इस सर्वे में अति पिछड़ा की जनसंख्या को 36 .01 प्रतिशत बताया गया। प्रशांत किशोर इतनी बड़ी आबादी को केवल जाति विहीन राजनीति के नाम पर छोड़ नहीं सकते थे। AAP की तरह सत्ता के समीकरण का ध्यान रख यह घोषणा कर डाली कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में जनसुराज 243 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। अतिपिछड़ा समाज से 75 लोगों को चुनावी जंग में उतारा जाएगा।

धर्म की राह भी उतरे पीके

धर्म की राजनीति की तरफ भी प्रशांत किशोर गए तो जातीय सर्वे ही आधार बना। जातीय सर्वे में मुस्लिम की आबादी 17.7 प्रतिशत थी। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर आक्रामक रूप अख्तियार करने वाले पी के ने राजद के MY समीकरण को साधा और घोषणा कर डाली कि मुस्लिम से भी 75 टिकट देंगे। यानी 243 में 150 सीट केवल मुस्लिम और अतिपिछड़ा में बांट देंगे।

अकेले दम पर सत्ता परिवर्तन का दावा भी गलत निकला

जनसुराज के नायक प्रशांत किशोर की नीति यह भी थी कि जनसुराज बिहार की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगा, और अपने अकेले दम लड़ेगा। PK ने कहा कि उनका गठबंधन बिहार के लोगों के साथ है, जो बदलाव चाहते हैं और राज्य को विकास के रास्ते पर वापस लाना चाहते हैं। जन सुराज पार्टी इस साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में अकेले ही लड़ेगी। लेकिन आप सबकी आवाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी से हाथ मिला कर प्रशांत किशोर अपनी ही नीति के विरुद्ध खड़े हो गए।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी को 100 दिन से कुछ अधिक दिन हो गए हैं। बांकीपुर उपचुनाव...

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

by UB India News
August 1, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को...

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

उपेंद्र कुशवाहा का 'ऑपरेशन बेटा' सफल रहा।दिल्ली से पटना तक मंत्री बेटे दीपक के लिए उपेंद्र कुशवाहा ने ऐसी सियासी...

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

by UB India News
August 1, 2026
0

RLM (राष्ट्रीय लोक मोर्चा) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बिहार सरकार में पंचायती राज विभाग के मंत्री...

Next Post
सुधांशु त्रिवेदी के बयान पर आरजेडी ने किया पलटवार……….

सुधांशु त्रिवेदी के बयान पर आरजेडी ने किया पलटवार..........

भारत के ‘चिकन नेक’ पर ‘ड्रैगन’ डाल रहा बुरी नजर……………..

भारत के 'चिकन नेक' पर 'ड्रैगन' डाल रहा बुरी नजर.................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend