ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पटना में पिछले 24 घंटे में अपराधियों ने 58 लोगों को मारी गोली , 5 की मौत तीन घायल

UB India News by UB India News
May 21, 2025
in TAZA KHABR, अपराध, पटना
0
पटना में पिछले 24 घंटे में अपराधियों ने 58 लोगों को मारी गोली , 5 की मौत तीन घायल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पटना में पिछले 24 घंटे में अपराधियों ने 5 लोगों की गोली मारकर हत्या की है। 3 लोग अस्पताल में सीरियस हालत में हैं। लगभग 20 KM के दायरे में ये वारदात हुई है। इन घटनाओं को लेकर स्थानीय लोग पुलिस को घेर रहे हैं। गश्ती दल पर भी सवाल खड़े कर रहे।

पटना सिटी के ASP अतुलेश झा ने स्वीकार किया है कि पिछले कुछ दिनों में अपराध की घटनाएं बढ़ी है। उन्होंने यह भी बताया कि इसके बावजूद भी पुलिस लगातार रोको टोको अभियान, एस ड्राइव, विशेष रूप से छापेमारी अभियान, विशेष सर्च अभियान चलाया जाता है।

RELATED POSTS

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

ASP अतुलेश झा।
ASP अतुलेश झा।

उन्होंने यह भी बताया कि-

बेल पर छूटे अपराधियों की पहचान के बाद उन पर भी अब विशेष निगरानी रखी जाएगी। घटना में शामिल अपराधी जो खुद को सरेंडर करते हैं, या पुलिस उन्हें पकड़ कर जेल भेजती है, उन्हें भी रिमांड पर लेकर पुलिस मामले को साक्ष्य के आधार पर इतना पुख्ता बनाएगी कि उनकी जेल की अवधि लंबी हो सके।

जीपीएस के जरिए होगी पेट्रोलिंग और मॉनिटरिंग

उन्होंने बताया कि पटना पुलिस अब जीपीएस के माध्यम से पेट्रोलिंग गाड़ियों की मॉनिटरिंग करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो भी गाड़ी पेट्रोलिंग के लिए थाना से निकलेगी, उन सभी गाड़ियों में जीपीएस लगी होगी। जिससे यह उच्चाधिकारियों को पता चल जाएगा कि उनके थाना क्षेत्र की कौन सी गाड़ियां, किस लोकेशन में गस्ती कर रही है।

पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी अतुलेश झा के अनुसार, सभी गश्ती वाहनों की GPS के माध्यम से निगरानी की जाएगी। इससे पेट्रोलिंग को और ज्यादा प्रभावी बनाया जा सकेगा। अपराधियों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

विभिन्न थाना इलाकों में 24 घंटे में हुई वारदात

घटना 1: परसा बाजार थाना क्षेत्र के सिमरा गांव में बदमाशों ने 28 वर्षीय मोंटी कुमार की उनके घर से मात्र 200 मीटर की दूरी पर पीट-पीटकर हत्या कर दी।

घटना 2: खाजेकलां थाना क्षेत्र में स्मैक बेचने से मना करने पर 40 वर्षीय मोहम्मद नन्हे को जांघ में गोली मार दी गई। वे वर्तमान में नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती हैं।

घटना 3: अगमकुआं थाना क्षेत्र में धानकी मोड़ के पास ऑटो चालक शशि कुमार (28) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने घटनास्थल से गोली के चार खोखे बरामद किए हैं।

घायल से अस्पताल में हालचाल लेती पुलिस।
घायल से अस्पताल में हालचाल लेती पुलिस।

घटना 4: पंचरुखिया थाना क्षेत्र में एक बर्थडे पार्टी में 4 साल की प्रिया कुमारी की गोली लगने से मौत हो गई। इन घटनाओं के मद्देनजर, पटना पुलिस ने अपराध नियंत्रण के लिए कड़े कदम उठाए हैं।

घटना 5 चौक थाना, पटना सिटी पटना सिटी के चौक थाना के कौवाकोल में अपराधियों ने ई-रिक्शा चालक मोहम्मद काजिम 30 को गोली मार दी। गोली मोहम्मद काजिम के पेट में लगी और वह घायल हो गया। मामला आपसी विवाद का बताया जा रहा है। काजिम अभी पटना के अस्पताल में इलाजरत हैं।

घटना 6: खाजेकलां थाना, पटना सिटी खाजेकलां थाना के टुल्ली घाट पर अपराधियों ने पानी व्यापारी मंटू राय 35 को गोली मारकर हत्या कर डाली। मंटू राय मुख्य रूप से खाजेकला थाना क्षेत्र के आदर्श कॉलोनी के निवासी थे। पुलिस ने मौके से गोली के चार खोखे बरामद किए थे।

घटना 7: बेउर थाना, पटना- समय सुबह के लगभग 7:00 बजे। पटना के बेउर थाना क्षेत्र के तेज प्रताप नगर में मॉर्निंग वॉक के लिए निकले कम्युनिटी हॉल संचालक संजय कुमार को गोलियों से भून डाला। घायल अवस्था में संजय कुमार को पटना के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

बीच सड़क पर ही मोहम्मद अनवर की पीठ में मारी थी गोली (फाइल फोटो।)
बीच सड़क पर ही मोहम्मद अनवर की पीठ में मारी थी गोली (फाइल फोटो।)

घटना 8: फुलवारी शरीफ थाना, पटना- समय सुबह लगभग 9:30 बजे। ​​​​​​तेज प्रताप नगर की घटना से महज 3 किलोमीटर के दायरे में ही अपराधियों ने खुलेआम बीच सड़क पर टमटम पड़ाव इमारतें सरिया के सामने जमीन कारोबारी मोहम्मद अनवर (60) को गोली मार दी।

इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। मोहम्मद अनवर के पीठ में गोली लगी। इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

कॉमनवेल्थ गेम्स में बिहार के झंडू कुमार का दिखा दम……………..

कॉमनवेल्थ गेम्स में बिहार के झंडू कुमार का दिखा दम……………..

by UB India News
July 25, 2026
0

राष्ट्रमंडल खेल (ग्लासगो 2026) की पैरा पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में बिहार के लाल झंडू कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य...

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टर माइंड समस्तीपुर से हुआ गिरफ्तार ……………….

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टर माइंड समस्तीपुर से हुआ गिरफ्तार ……………….

by UB India News
July 25, 2026
0

महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पेपर लीक मामले में ठाणे पुलिस को बड़ी सफलता मिली. पुलिस ने इस मामले के...

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठन आइसा (AISA) की ओर से बुलाए...

Next Post
राहुल गांधी आज पटना में संविधान सुरक्षा सम्मेलन में होंगे शामिल………..

क्या बिहार में राहुल गांधी का मास्टरस्ट्रोक बदल पाएगा 30 सालों का इतिहास?

आसिम मुनीर के प्रमोशन से पाकिस्तान में होगा तख्तापलट?

आसिम मुनीर के प्रमोशन से पाकिस्तान में होगा तख्तापलट?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend