ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पहलगाम आतंकी हमले में बिहार के IB अफसर की मौत, पत्नी-बच्चों के सामने मारी गोली,

UB India News by UB India News
April 24, 2025
in खास खबर, बिहार, रोहतास
0
पहलगाम आतंकी हमले में बिहार के IB अफसर की मौत, पत्नी-बच्चों के सामने मारी गोली,
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में 27 लोगों की मौत हो गई। घटना बैसारन घाटी इलाके मंगलवार दोपहर 2.45 बजे हुई। आतंकियों ने UP के सुभम द्विवेदी से नाम पूछा फिर उसके सिर में गोली मारी।

इस हमले में बिहार के रहने वाले मनीष रंजन की मौत हो गई है। रंजन पिछले 2 सालों से IB के हैदराबाद ऑफिस में सेक्शन ऑफिसर के पद पर पोस्टेड थे।

RELATED POSTS

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

मनीष रंजन को उनकी पत्नी और 2 बच्चों के सामने गोली मार दी गई। रंजन की पत्नी आशा देवी और बच्चे सुरक्षित हैं।

वो अपने पत्नी और बच्चों के साथ छुट्टी पर कश्मीर घूमने गए थे। मनीष रोहतास के करगहर थाना क्षेत्र के अरुही गांव के रहने वाले थे। सासाराम शहर के गौरक्षणी मोहल्ले में उनका पुश्तैनी घर भी है।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो गोलियों की आवाज सुनकर मनीष ने पत्नी और बच्चों को दूसरी दिशा में भागने को कहा। इस दौरान वे परिवार से अलग हो गए। आतंकियों ने उन्हें गोली मार दी।

2010 में हुई थी मनीष रंजन की शादी

मनीष के पिता मंगलेश मिश्रा स्कूल में शिक्षक हैं। उन्होंने बताया है कि, 2010 में मनीष की शादी हुई थी। 12 साल का बड़ा बेटा है और 8 साल की लड़की है।

वहीं अमित के चाचा आलोक प्रियदर्शी ने बताया- ‘मैं भी मनीष के परिवार के साथ कश्मीर जाने वाले थे, लेकिन तबीयत खराब होने की वजह से नहीं जा सका। हम भारत सरकार से न्याय चाहते हैं।’

औरंगाबाद में रह रहे उनके रिश्तेदार डॉ. सुरेंद्र मिश्र ने बताया- ‘3 दिन पहले मनीष हैदराबाद से वैष्णो देवी गए थे।’

माता-पिता और बेटे के साथ मनीष रंजन की फाइल फोटो।
माता-पिता और बेटे के साथ मनीष रंजन की फाइल फोटो।

माता-पिता पश्चिम बंगाल में रहते हैं

मनीष 3 भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके पिता डॉक्टर मंगलेश कुमार मिश्र पश्चिम बंगाल के झालदा में इंटरमीडिएट कॉलेज में शिक्षक थे। वे रिटायर होने के बाद वे परिवार के साथ झालदा में ही रहते हैं। मनीष का शव आज झालदा लाया जा सकता है। यहीं उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

मनीष के दूसरे भाई राहुल रंजन भारतीय खाद्य निगम में और विनीत रंजन एक्साइज डिपार्टमेंट पश्चिम बंगाल में पोस्टेट हैं। मनीष रंजन पहले रांची में कार्यरत थे बाद में हैदराबाद में उनका ट्रांसफर हुआ।

मनीष रंजन के दादा पारस नाथ मिश्र भी प्रधानाध्यापक रह चुके हैं। रिटायर होने के बाद वे सासाराम में रहते थे। दो दशक पहले उनकी मौत हो गई थी। मनीष के पिता मंगलेश मिश्र दो भाई हैं। छोटे भाई आलोक मिश्र सासाराम में रहते हैं।

लश्कर-ए-तैयबा ने ली जिम्मेदारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आतंकियों ने यूपी से आए शुभम द्विवेदी से नाम पूछा, फिर उसके सिर में गोली मार दी। शुभम की दो महीने पहले ही शादी हुई थी। वो हनीमून पर यहां आया था। आतंकियों ने दूसरे पर्यटकों पर फायरिंग करते हुए भाग निकले।

हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा ने ली है। प्रशासन ने आतंकी हमले में एक मौत की बात कही थी, लेकिन करीब 4 घंटे बाद न्यूज एजेंसी ने 26 मौतों की जानकारी दी। घटना में 20 से ज्यादा लोग घायल हैं। घटना के बाद सुरक्षाबलों ने पहलगाम में हमले वाले इलाके को घेर लिया है। हेलिकॉप्टर से भी नजर रखी जा रही है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

20 साल बाद कोलकाता क्यों जा रही हैं बांग्लादेशी लेखक तसलीमा नसरीन?

19 साल बाद कोलकाता लौटने पर भावुक हुईं तस्लीमा नसरीन, बोलीं- यह घर वापसी

by UB India News
July 31, 2026
0

बांग्लादेशी लेखिका तस्लीमा नसरीन शुक्रवार को 19 साल बाद कोलकाता पहुंचीं। कोलकाता पहुंचने पर तस्लीमा नसरीन बेहद खुश दिखाई दीं।...

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

‘अरे यार पापा’ बोलने वाली जेन जी की भाषा पर चर्चा क्यों?

by UB India News
July 31, 2026
0

बदलाव प्रकृति का नियम है. पीढ़ियों के बदलने के साथ बहुत कुछ बदल जाता है. पहनावा, खान-पान और भाषा यानी...

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

CJP प्रदर्शन में घायल पुलिसकर्मियों के परिजनों का दर्द…………..

by UB India News
July 31, 2026
0

दिल्ली के जंतर मंतर पर सीजेपी और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद अब पुलिसकर्मियों का परिवार सामने...

सरकारी नौकरी की आस में वर्षों वक्त बर्बाद …………………

नीट-यूजी पेपर लीक के बाद परीक्षा प्रणाली को जड़ से बदलने का अवसर……………

by UB India News
July 31, 2026
0

भारत की परीक्षा व्यवस्था इन दिनों अपने सबसे बड़े मंथन के दौर से गुजर रही है। गत दिनों नीट-यूजी 2026...

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

सार्वजनिक विमर्श में गालियों का महिमामंडन एक गंभीर मुद्दा…………….

by UB India News
July 31, 2026
0

गाली इन दिनों राष्ट्रीय विमर्श के केंद्र में हैं। जंतर-मंतर पर प्रधानमंत्री मोदी को लेकर दी गईं खुलेआम गंदी गालियां...

Next Post
पुलवामा के बाद पहलगाम में सबसे बड़ा आतंकी हमला, 27 पर्यटकों की मौत, पीएम मोदी सऊदी यात्रा बीच में छोड़ लौटे दिल्ली , शाह ने दी श्रद्धांजलि

पुलवामा के बाद पहलगाम में सबसे बड़ा आतंकी हमला, 27 पर्यटकों की मौत, पीएम मोदी सऊदी यात्रा बीच में छोड़ लौटे दिल्ली , शाह ने दी श्रद्धांजलि

पहलगाम में पहले नाम पूछा, धर्म पूछा फिर 26 हिंदुओं पर बरसाई गोली ……

पहलगाम में पहले नाम पूछा, धर्म पूछा फिर 26 हिंदुओं पर बरसाई गोली ......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend