ADVERTISEMENT
Wednesday, July 22, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आज किसका होगा मंगल? डबल हेडर मैच में चेन्नई- पंजाब और कोलकाता- लखनऊ की टक्कर

UB India News by UB India News
April 8, 2025
in TAZA KHABR, क्रिकेट
0
आईपीएल 2024 का आज से आगाज, बड़े-बड़े सितारे जमाएंगे रंग ,इंडियन प्रीमियर लीग 2024
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मंगलवार के दिन किसका मंगल होगा? कौन सी टीम मैदान मारेगी और कौन हार का मुंह देखेगी? IPL 2025 में वीकेंड नहीं है फिर भी डबल हेडर मैच का रोमांच पांव पसारे हैं. 8 अप्रैल को दिन की पहली टक्कर कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होगी. वहीं दूसरे मैच में IPL के दो किंग्स यानी चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स की भिड़ंत होगी. दिन का पहलाा मैच कोलकाता के होम ग्राउंड यानी कि ईडन गार्डन्स पर होगा. वहीं दूसरा मुकाबला पंजाब के नए होम ग्राउंड मुल्लनपुर में खेला जाएगा.

घरेलू मैदान पर कुछ खास नहीं KKR और PBKS के आंकड़े

अपने-अपने होम ग्राउंड पर इस सीजन कोलकाता और पंजाब का अब तक कुछ खास नहीं बीता है. कोलकाता नाइट राइडर्स को जहां सीजन के ओपनर में ही हार का सामना करना पड़ा था. वहीं पंजाब किंग्स की जीत का खाता भी पहले मैच में अपनी घरेलू पिच पर नहीं खेला है. कोलकाता नाइट राइडर्स ने ईडन गार्डन्स पर इस सीजन अब तक दो मुकाबले खेले है, जिसमें वो एक जीते और एक हारे हैं. वहीं पंजाब किंग्स ने मुल्लनपुर में अभी बस एक ही मैच खेला है, जिसमें उन्हें हार मिली है. मतलब ये कि लखनऊ और चेन्नई की टीमों के पास मौका अच्छा रहेगा.

RELATED POSTS

सिक्किम में अबतक 10 की मौत; PM-शाह ने CM तमांग से की बात……

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : राजद उम्मीदवार राम जी के भरोसे ………….

चेन्नई की चमक को गायब कर सकता है चौथा झटका!

चेन्नई सुपर किंग्स की बात करें तो ये टीम लगातार चौथा मुकाबला गंवाने की कगार पर है. अगर ऐसा हुआ तो फिर लीग में CSK के लिए मुश्किलें बढ़ जाएंगी. उसके लिए आगे फिर सभी मुकाबलों में जीत दर्ज करने का दबाव रहेगा. जाहिर है ऐसे में वो अपने हार के सिलसिले पर लगाम लगाना चाहेगी. और ऐसा करने के लिए मुल्लनपुर से अच्छा वेन्यू और क्या हो सकता है.

CSK उठाना चाहेगी मौके का फायदा

पंजाब किंग्स जब तक दूसरी टीमों के घर में खेलती दिखी, वो जीतते नजर आए. लेकिन, जैसे ही पिछला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलने वो अपने घर मुल्लनपुर पहुंचे, उन्हें हार का सामना करना पड़ा. CSK भी वैसे ही फायदा उठाना चाहेगी. हालांकि, इसके लिए CSK के टॉप ऑर्डर का परफॉर्म करना जरूरी है. IPL 2025 में CSK की हालत ही खराब इसलिए है क्योंकि उसका टॉप ऑर्डर एक साथ परफॉर्म नहीं कर पा रहा.

नरेन-वरुण के सामने LSG का कड़ा इम्तिहान

दिन का पहले मुकाबले में सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती की स्पिन जोड़ी के सामने लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाजों का कड़ा इम्तिहान होगा. देखना ये भी अहम रहेगा कि इस मुकाबले में टॉस जीतने वाली टीम पहले क्या करती है? वैसे इससे पहले दिन में खेले दो मुकाबलों में टॉस जीतने वाली टीम ने पहले बल्लेबाजी की है.

हेड टू हेड रिकॉर्ड

हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो पंजाब और चेन्नई के बीच अब तक 30 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें 16 CSK ने जीते हैं वहीं 14 मैच पंजाब ने अपने नाम किए हैं. वहीं कोलकाता और लखनऊ के बीच अब तक 5 बार भिड़ चुके हैं, जिसमें 2 बार KKR और 3 बार LSG जीता है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

सिक्किम में अबतक 10 की मौत; PM-शाह ने CM तमांग से की बात……

सिक्किम में अबतक 10 की मौत; PM-शाह ने CM तमांग से की बात……

by UB India News
July 21, 2026
0

सिक्किम के नामची जिले में निर्माणाधीन समरदुंग (झोलुंगे) सुरंग में हुए हादसे ने पूरे इलाके में चिंता बढ़ा दी है।...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : राजद उम्मीदवार राम जी के भरोसे ………….

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : राजद उम्मीदवार राम जी के भरोसे ………….

by UB India News
July 21, 2026
0

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान राजद के मौजूदा कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव जितने सक्रिय दिखे, अब उसमें कमी दिख...

बिहार में नई सरकार बनने से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

खालिस्तान समर्थक ने सीएम सचिवालय को भेजा धमकी वाला ईमेल,…………..

by UB India News
July 21, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को कथित तौर पर ईमेल के जरिए धमकी मिलने का मामला सामने आया है. सामने...

बिहार में झमाझम बारिश का दौर जारी , राज्य के 26 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी……

अगले 48 घंटे भारी! IMD का कई राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट ,पटना समेत 6 जिलों में भारी बारिश

by UB India News
July 21, 2026
0

उत्तर भारत के कई हिस्सों में मानसून पहुंच चुका है, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले 48 घंटों के दौरान...

कॉकरोच पार्टी का दावा- सरकार बातचीत को तैयार…………………

कॉकरोच पार्टी का दावा- सरकार बातचीत को तैयार…………………

by UB India News
July 21, 2026
0

नीट (NEET) पेपर लीक मामले और देश में बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ कॉकक्रोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन अब और...

Next Post
जून में 7 फीसदी चढ़ा घरेलू बाजार, अब इस सप्ताह 80 हजार को पार कर सकता है सेंसेक्स

आज शेयर बाजार को मिली मजबूत ओपनिंग , सेंसेक्स ने लगाई 1,200 अंक की छलांग

संभल की शाही जामा मस्जिद का बदला गया नाम …….

संभल की शाही जामा मस्जिद का बदला गया नाम .......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend