ADVERTISEMENT
Friday, July 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नीतीश कुमार की दिल्ली यात्रा में कई राजनीतिक बिंदु हैं छिपे……………..

UB India News by UB India News
February 16, 2025
in पटना, बिहार
0
मामला तो सिर्फ बड़ा भाई बने रहने का है…………….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने नई दिल्ली गए हैं। अब इसे औपचारिक मुलाकात कह लें या राजनीतिक मगर उनका दिल्ली जान विपक्ष की झोपड़ी में आग लगा गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने इस दौरे से किंतु-परंतु की इतनी गुंजाइश छोड़ गए हैं कि न केवल विपक्ष बल्कि एनडीए के छोटे साथी दल भी अपनी निगाहें दिल्ली टीका कर रखे हैं। जाहिर है बिहार पर चुनावी मौसम का खुमार चढ़ चुका है। ऐसे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की दिल्ली यात्रा कई समझौते की नींव रख सकता है। आइये जानते हैं सीएम नीतीश कुमार की इस रहस्यमयी यात्रा का सच…!

नमो और नीतीश की मुलाकात
दिल्ली की जीत के तुरंत बाद पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच मुलाकात के कई बिंदु हो सकते हैं। निश्चित रूप से बिहार चुनाव इनकी प्राथमिकता में होगा। पर अनुमानतः जो सवाल और हालात बिहार की राजनीत के हैं, वह इस मुलाकात के आधार तो बनने जा रहे हैं। और मुलाकात के ये बिंदु हैं…

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव: तीन चेहरे, तीन दावे और मतदाता की असली परीक्षा

बांकीपुर उपचुनाव: शपथपत्र में दिखी दो उम्मीदवारों की अलग-अलग तस्वीर

जातीय जनगणना एक बड़ा मुद्दा हो सकता है।
बिहार चुनाव और चुनावी चेहरा पर खुल कर होगी बात।
बिहार चुनाव के लिए सीटों की हिस्सेदारी और दलों के हित को देखते सीटों को चिह्नित करने पर बात हो सकती है।
दावेदारी ठोक रहे साथी दलों के बारे में भी बात करेंगे और सार्वजनिक मंच पर बोलने से बचने के लिए भी बात होगी।
उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार को साधने के लिए भी नए सिरे से बात हो सकती है। जदयू नेतृत्व ने उत्तर बिहार को लेकर पहले से ही काम करना शुरू कर दिया है।
बिहार के लिए चुनावी घोषणा से संदर्भ में भी बातचीत हो सकती है।
लाभांवित वर्ग के लिए कोई योजना पर बातचीत जो केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से हो।
और अंत में चुनाव के ऐन मौके पर मंत्रिमंडल विस्तार और आयोग और कमिटी के रिक्त पदों कों भरने पर भी बात हो सकती है।

कांग्रेस ने ली चुटकी
कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ हसनैन ने कहा कि नीतीश कुमार अपना संशय दूर करने गए हैं। उन्हें डर है कि उन्हें बिहार का एकनाथ शिंदे न बना दिया जाए। दूसरी चिंता नीतीश कुमार को बड़े भाई बने रहने की है। चर्चा यह है कि इस बार भाजपा बड़े भाई की भूमिका में चुनाव लड़ना चाहती है। साथ ही एनडीए के साथी दल पर भी बात चित करेंगे। सीटों के बंटवारे का आधार बनाया जाएगा। फिर नीति बनाएंगे कि कौन कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगा।

बीजेपी नीतीश के नेतृत्व में नहीं लड़ना चाहती: शक्ति
आरजेडी प्रवक्ता शक्ति यादव का मानना है कि बीजेपी इस बार नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ना नहीं चाहती। नीतीश कुमार इस चर्चा का सच जानने दिल्ली गए हैं। साथ ही जदयू अपने बड़े भाई की भूमिका के साथ ही चुनाव लड़ना चाहती है। जदयू के भीतर भी एक धड़ा भाजपा के साथ चुनाव लड़ने के पक्ष में नहीं है, क्योंकि महाराष्ट्र की तर्ज पर बिहार की राजनीति को प्रभावित किया जा सकता है। वहीं दूसरी ओर सीटों को लेकर एनडीए के तमाम दलों के बीच काफी घमासान मचा है। कोई किसी से खुद को कम नहीं मान रहा है। और कुछ दल ने एक फॉर्मूला के तहत बता भी दिया है कि वे कितनी सीटों पर चुनावी तैयारी कर चुके हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव: तीन चेहरे, तीन दावे और मतदाता की असली परीक्षा

बांकीपुर उपचुनाव: तीन चेहरे, तीन दावे और मतदाता की असली परीक्षा

by UB India News
July 10, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव अब केवल भाजपा और राजद के बीच की लड़ाई नहीं रह गया है। यह चुनाव भाजपा के...

बांकीपुर उपचुनाव: शपथपत्र में दिखी दो उम्मीदवारों की अलग-अलग तस्वीर

बांकीपुर उपचुनाव: शपथपत्र में दिखी दो उम्मीदवारों की अलग-अलग तस्वीर

by UB India News
July 10, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अभिषेक कुमार सिन्हा उर्फ बंटी और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की...

पानी पीकर लोग मर रहे, यही अर्बन मॉडल……..

राहुल गांधी का पटना दौरा रद होने पर पार्टी में रार….

by UB India News
July 10, 2026
0

अखिल भारतीय कांग्रेस के सदस्य आनंद माधव ने राहुल गांधी का 15 जुलाई का प्रस्तावित पटना कार्यक्रम रद होने को...

बिहार NDA की बड़ी बैठक आज , नीतीश कुमार भी शामिल हो सकते …………….

बिहार NDA की बड़ी बैठक आज , नीतीश कुमार भी शामिल हो सकते …………….

by UB India News
July 10, 2026
0

बिहार में नई एनडीए सरकार के गठन के बाद शनिवार को मुख्यमंत्री आवास पर NDA के सभी घटक दलों की...

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 97.84 लाख लाभार्थियों में पहुंचे ₹1100, सरकार ने जारी की पेंशन

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 97.84 लाख लाभार्थियों में पहुंचे ₹1100, सरकार ने जारी की पेंशन

by UB India News
July 10, 2026
0

बिहार सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों को बड़ी राहत दी है. बुधवार को राज्य के करीब 97...

Next Post
टायर्ड मुख्यमंत्री और रिटायर्ड अधिकारी…

लीपापोती और PR करने में व्यस्त है डबल इंजन की सरकार...

यह क्षण मेरे लिए पीड़ादायक ……..जदयू नेत्री ने पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा

CM नीतीश कुमार ने नई दिल्ली भगदड़ पर जताया दुख,मुआवजे का ऐलान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend