ADVERTISEMENT
Monday, July 6, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

प्रयागराज महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से लगा महा भीषण जाम, गाड़ियों की एंट्री पर पाबंदी

UB India News by UB India News
February 11, 2025
in अध्यात्म, खास खबर
0
प्रयागराज महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से लगा महा भीषण जाम, गाड़ियों की एंट्री पर पाबंदी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रयागराज शहर में आस्था की डुबकी लगाने के लिए लोग ट्रेन में टिकट नहीं मिलने के चलते पर्सनल वाहन से भी आ रहे हैं. जिसकी वजह से शहर में रात में भी जाम लग रहा है. इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि कैसे श्रद्धालुओं के वाहनों से पूरा शहर जाम हो गया है.

भीड़ के चलते घंटों जाम में लोग फंसे हुए हैं. ऐसे में उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

RELATED POSTS

अगले 24 घंटे पटना समेत 20 जिलों पर भारी बारिश, 12 जिलों में अलर्ट………….

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

भीड़ के चलते लोग घंटों जाम में फंस जा रहे हैं.  जिसके चलते उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. जाम में सबसे ज्यादा बुजुर्गों और बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. आलम यह है कि अगर लोग जाम में फंस जा रहे हैं तो कार और ड्राइवर छोड़कर पैदल ही निकल जा रहे हैं.

प्रयागराज  में महाकुंभ में स्नान करने के लिए हर दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है, जिसकी वजह से पूरा शहर जाम हो गया है। रविवार से महाभीड़ का आलम यह है कि 20 मिनट का रास्ता तय करने के लिए लोग कई घंटे तक जाम में फंसे रहे। प्रयागराज में रविवार को महाकुंभ मेले के सभी मार्गों पर कई किलोमीटर तक यातायात बाधित रहा। भीड़ का आलम यह रहा कि प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन को बंद कर दिया गया। मेला प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, 13 जनवरी से नौ फरवरी तक 43.57 करोड़ से अधिक श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके हैं।

यातायात के एडीसीपी कुलदीप सिंह ने कहा कि, “वाहनों की संख्या बहुत अधिक है और यात्री इस कोशिश में हैं कि वे जल्द से जल्द पहुंचने के लिए नजदीक से नजदीक आएं। इसकी वजह से लंबा जाम लग रहा है और इस भीड़ की वजह से हमें मौनी अमावस्या वाली व्यवस्था लागू करनी पड़ रही है। उन्होंने कहा, मौनी अमावस्या पर जितनी भीड़ आई थी, लगभग उतनी ही भीड़ अब आ रही है।  दूर की पार्किंग 50 प्रतिशत भर गई है। नजदीक वाली पार्किंग छोटी पार्किंग है, जबकि दूर वाली पार्किंग बड़ी है, फिर भी वाहन कतार में लगे हैं।

इस बार बहुत ज्यादा लोग आ रहे हैं  

उन्होंने बताया कि आईईआरटी और बघाड़ा पार्किंग (मेला क्षेत्र के नजदीक) की क्षमता चार से पांच हजार वाहनों को खड़े करने की है, जबकि दूर की पार्किंग जैसे नेहरू पार्क और बेला कछार की पार्किंग में 20-25 हजार वाहन आ सकते हैं। स्नान पर्व पर स्थानीय लोगों के वाहन नहीं चलते हैं, लेकिन अभी सभी तरह के वाहन चल रहे हैं। सिंह ने कहा कि पिछले (2019) कुंभ में खासकर सामान्य दिनों में इतनी भीड़ नहीं आई थी लेकिन इस बार सामान्य दिनों में इतनी अधिक भीड़ आ रही है। उन्होंने ये भी  कहा कि अगले कुछ दिनों तक श्रद्धालुओं की भीड़ कम होने के आसार नहीं दिखते।

भीड़ की वजह से बंद किया गया प्रयागराज संगम स्टेशन

वहीं, वरिष्ठ मंडलीय वाणिज्यिक प्रबंधक (उत्तर रेलवे), लखनऊ कुलदीप तिवारी ने कहा, चूंकि प्रयागराज संगम स्टेशन के बाहर भारी भीड़ की वजह से यात्रियों को स्टेशन से बाहर निकलने में बाधा आ रही थी, ऐसे में प्रयागराज संगम स्टेशन को बंद करने का निर्णय लिया गया है। अब यात्रियों को अपनी ट्रेन पकड़ने के लिए प्रयागराज जंक्शन जाना होगा। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि भीड़ नियंत्रित होने के बाद स्टेशन को फिर से खोला जाएगा। प्रशासन ने यात्रियों से निर्देशों का पालन करने की अपील की है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अतिरिक्त ट्रेनों को चलाने का भी विचार किया जा रहा है।

जवानों की तैनाती बढ़ाई गई

सभी स्टेशनों पर RPF के जवानों की तैनाती बढ़ा दी गई है। अधिकारियों को स्टेशन पर ही रहने के लिए आदेश दिया गया है, जिससे क्राउड मैनेजमेंट हो सके। आज 150 से अधिक स्पेशल ट्रेनों को चलाया जा चुका है। रात तक करीब 200 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।

भीड़ की वजह से बंद किया गया प्रयागराज संगम स्टेशन

वहीं, वरिष्ठ मंडलीय वाणिज्यिक प्रबंधक (उत्तर रेलवे), लखनऊ कुलदीप तिवारी ने कहा, चूंकि प्रयागराज संगम स्टेशन के बाहर भारी भीड़ की वजह से यात्रियों को स्टेशन से बाहर निकलने में बाधा आ रही थी, ऐसे में प्रयागराज संगम स्टेशन को बंद करने का निर्णय लिया गया है। अब यात्रियों को अपनी ट्रेन पकड़ने के लिए प्रयागराज जंक्शन जाना होगा। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि भीड़ नियंत्रित होने के बाद स्टेशन को फिर से खोला जाएगा। प्रशासन ने यात्रियों से निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

रेलवे ने की है खास व्यवस्था, जान लें

उत्तर मध्य रेलवे ने महाकुंभ 2025 में आने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रयागराज जंक्शन स्टेशन पर अग्रिम आदेश तक एकल दिशा में आवागमन की व्यवस्था लागू की है। उत्तर मध्य रेलवे के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी अमित मालवीय ने जानकारी दी।

यात्रियों की सुरक्षा और सुगमता के लिए प्रवेश केवल शहर की ओर (प्लेटफ़ॉर्म नंबर 1 की ओर) से दिया जाएगा और निकासी केवल ‘सिविल लाइंस’ की तरफ से होगी।

अनारक्षित टिकट वाले यात्रियों को दिशावार यात्री आश्रय की ओर से प्रवेश दिया जाएगा।

टिकट की व्यवस्था यात्री आश्रयों में अनारक्षित टिकट काउंटर, एटीवीएम और मोबाइल टिकटिंग के रूप में रहेगी।

इसी प्रकार आरक्षित टिकट वाले यात्रियों को प्रवेश गेट संख्या पांच से दिया जाएगा और उन्हें ट्रेन आने से आधे घंटे पहले प्लेटफॉर्म पर जाने की अनुमति मिलेगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पूरे बिहार में आज तेज बारिश की संभावना,12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

अगले 24 घंटे पटना समेत 20 जिलों पर भारी बारिश, 12 जिलों में अलर्ट………….

by UB India News
July 6, 2026
0

बिहार में मानसून की बेरुखी के बीच मौसम विभाग ने राहत और चेतावनी दोनों जारी की है। बंगाल की खाड़ी...

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

भारत के मंदिरों को चलाने में सरकार की क्या है भूमिका?

by UB India News
July 6, 2026
0

अयोध्या में भव्य राम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण और प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही यहां देश और दुनिया से...

पेट्रोल में इथेनॉल: हर तरफ़ हंगामा, लेकिन असली सवालों के जवाब कौन देगा?

E20 पेट्रोल पर 66% लोगों का दावा- माइलेज 10% से ज्यादा गिरा………………..

by UB India News
July 6, 2026
0

 E20 पेट्रोल (20% इथेनॉल मिश्रित) को लेकर किए गए लोकल सर्कल्स के सर्वे में बड़ी संख्या में पेट्रोल गाड़ी मालिकों...

NATO समिट से पहले रूस का यूक्रेन पर बैलिस्टिक हमला, कीव में कई इमारत तबाह, 8 की मौत-34 घायल

NATO समिट से पहले रूस का यूक्रेन पर बैलिस्टिक हमला, कीव में कई इमारत तबाह, 8 की मौत-34 घायल

by UB India News
July 6, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता होने के बाद भले ही खाड़ी क्षेत्र में शांतिपूर्ण स्थिति बनी हुई है....

आग की भट्टी क्यों बन रहे भारत के शहर…………………..

आग की भट्टी क्यों बन रहे भारत के शहर…………………..

by UB India News
July 6, 2026
0

दक्षिण भारत के बाद अब उत्तर भारत में भी मॉनसून ने दस्तक दे दी है. कई जगहों पर बारिश भी...

Next Post
संसद के शीतकालीन सत्र का आज है दूसरा दिन, आज भी हंगामे के आसार, महुआ मोइत्रा के खिलाफ आचार समिति की रिपोर्ट आज होगी पेश!

संसद में बजट के सत्र के सातवें दिन कार्यवाही जारी , इस हफ्ते लोकसभा में पेश होगा नया आयकर बिल..

प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस और अमेरिका चार दिवसीय दौरे पर हुए रवाना

प्रधानमंत्री मोदी फ्रांस और अमेरिका चार दिवसीय दौरे पर हुए रवाना

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend