मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. मिली जानकारी के अनुसार मोकामा के नौरंगा फायरिंग मामले में आर्म्स एक्ट के आरोपी बनाए गए अनंत सिंह बाढ़ कोर्ट में सरेंडर किये . अनंत सिंह को 14 दिन के न्यायिक हिरासत में पटना के बेउर जेल भेज दिया गया है। पूर्व विधायक के वकील रजनीश कुमार ने बताया कि जमानत की अर्जी दी गई थी लेकिन उसपर सुनवाई अभी लंबित है। शुक्रवार दोपहर 1.20 बजे बाहुबली ने बाढ़ कोर्ट में सरेंडर किया। कोर्ट के बाहर बाहुबली के समर्थकों का जमावड़ा लगा रहा।
पटना की बेउर जेल में रहेंगे अनंत सिंह
कोर्ट में सरेंडर करने के बाद अनंत सिंह को पटना की बेउर जेल में भेजा जाएगा। बता दें कि पहले बुधवार को नौरंग स्थित मुकेश सिंह के घर पर ताला खुलवाने को लेकर अनंत सिंह और सोनू-मोनू गैंग के बीच विवाद शुरू हुआ था। इस मामले में अनंत सिंह के समर्थकों और गैंगस्टर सोनू-मोनू के बीच भारी गोलीबारी हुई थी। बताया जा रहा है कि इस दौरान करीब 60-70 राउंड फायरिंग दोनों तरफ से की गई थी। हालांकि पूर्व विधायक अनंत सिंह बाल-बाल बच गए थे। इस मामले में पंचमहला थाने में दोनों गुटों के खिलाफ कुल तीन एफआईआर दर्ज की गई।
सोनू को पुलिस ने किया गिरफ्तार
वहीं एक बार फिर शुक्रवार को भी उसी गांव में मुकेश सिंह के घर के पास फायरिंग हुई है। ग्रामीणों ने दावा किया कि मुकेश सिंह के घर पर फायरिंग हुई है। मुकेश सिंह के घर पर ताला खुलवाने को लेकर ही विवाद हुआ था, जिसके बाद गोलीबारी की घटना हुई थी। वहीं अब तक इस मामले में पुलिस ने सोनू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सोनू के अलावा रौशन नाम के एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है। रौशन को अनंत सिंह का समर्थक बताया जाता है। सोनू ने ही मुकेश के घर में ताला लगा दिया था और उसके साथ मारपीट की थी।
इससे पहले आज सुबह मोकामा फिर फायरिंग हुई। पूर्व विधायक ने जलालपुर के हेमजा गांव में जिस मुकेश की मदद की थी, उसके घर पर सुबह 5.30 बजे पिस्टल से 5 राउंड गोलियां चली हैं। फायरिंग का आरोप सोनू-मोनू गैंग पर लगा है।
आज हुई फायरिंग के बाद पंचमहला थाना अध्यक्ष प्रहलाद कुमार झा ने छापेमारी की। इस दौरान जलालपुर निवासी और गैंगस्टर सोनू की गिरफ्तारी हुई है।
सोनू पर मुंशी मुकेश के साथ मारपीट करने और उसके घर पर ताला लगाने का आरोप है। अनंत सिंह के समर्थकों में शामिल डुमरा निवासी रौशन सिंह को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
इसके पहले पटना पुलिस गिरफ्तार करने की तयारी में थी. बताया जा रहा था कि अनंत सिंह की गिरफ्तारी को लेकर कई थानों की पुलिस मोकामा और बाढ़ में कैंप कर रही था . दरअसल गैंगस्टर सोनू मोनू के पिता और हाई कोर्ट के अधिवक्ता प्रमोद सिंह ने पटना एसएसपी से अनंत सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी. वहीं सोनू-मोनू के मां ने भी अनंत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कराया था, जिसके बाद अब पटना पुलिस अनंत सिंह की गिरफ्तारी की तैयारी में जुट गयी था .
वहीं इसी बीच मोकामा में अनंत सिंह के समर्थकों और सोनू-मोनू गैंग के बीच हुए फायरिंग मामले में पटना पुलिस ने आज बड़ी कार्रवाई की है. मिली जानकारी के अनुसार मोकामा के नौरंगा गांव में बुधवार शाम पूर्व अनंत सिंह और गैंगस्टर सोनू-मोनू के बीच हुई फायरिंग के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सोनू को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं इस मामले में अनंत सिंह गुट से रौशन नाम का एक व्यक्ति गिरफ्तार हुआ है. वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.






