ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पप्पू यादव को गृह मंत्री और बिहार डीजीपी से क्यो मांगनी पड़ी सिक्योरिटी?

UB India News by UB India News
November 13, 2024
in अपराध, खास खबर, पूर्णिया
0
क्या यही नीतीश कुमार का सुशासन है?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

गैंगस्टर लॉरिंस बिश्नोई गैंग की ओर से पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को धमकी दिये जाने का मामला सामने आया है. इस बात की जानकारी पप्पू यादव ने स्वयं बिहार के पुलिस महानिदेशक आलोक राज को कॉल कर दी है. पप्पू यादव ने घटनाक्रम की पूरी जानकारी डीजीपी आलोक राज को देते हुए अपनी सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है. इस पर संज्ञान लेते हुए डीजीपी ने सांसद को पूरे मामले की लिखित शिकायत पूर्णिया रेंज के आईजी राकेश राठी से करने को कहा है. इस बीच सांसद पप्पू यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग की है और लॉरेंस बिश्नोई गैंग की दी गई धमकी के बाद अपने लिए सुरक्षा घेरा बढ़ाने का आग्रह किया है.

पप्पू यादव ने धमकी के बावजूद बिहार के गृह विभाग और केंद्रीय गृह मंत्रालय पर निष्क्रियता का आरोप लगाया है और Y श्रेणी से बढ़कर Z श्रेणी की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है. इस बीच जानकारी के अनुसार, इसके बाद पप्पू यादव ने पूर्णिया आईजी के समाने लिखित शिकायत की है और उनके निर्देश पर पूर्णिया एसएसपी इस पूरे मामले की जांच में जुट गए हैं. ऐसे में आपको बताते हैं कि यह पूरा मामला क्या है और कैसे बात पप्पू यादव को धमकी देने और पुलिस की सुरक्षा मांगने तक बढ़ गई है.

RELATED POSTS

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

बता दें कि बीते 12 अक्टूबर मुंबई में बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. मर्डर की जिम्मेवारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी. इसके एक दिन बाद ही 13 अक्टूबर को पप्पू यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग को दो कौड़ी का गुंडा बताते हुए धमकी दी थी. उन्होंने कहा था, कानून अनुमति दे तो 24 घंटे में इस लॉरेंस बिश्नोई जैसे दो टके के अपराधी के पूरे नेटवर्क को खत्म कर दूंगा. पप्पू यादव ने अपनी पोस्ट में देश को लेकर विवादित शब्दों का भी इस्तेमाल किया था.

मुंबई में पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी की हुई हत्या के बाद पप्पू यादव ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग को चैलेंज किया था. इसके बाद वह बीते 25 अक्टूबर को मुंबई गए और यहां भी उन्होंने लॉरेंस बिश्नोई के खिलाफ एक वक्तव्य दिया. इसके बाद पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर 24 घंटे में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सफाया करने की धमकी दी थी. अब मुंबई जाकर बाबा सिद्दीकी के बेटे जिशान सिद्दीकी से मुलाकात की.

जिशान सिद्दीकी से मुलाकात को लेकर भी सांसद पप्पू यादव ने अपने X अकाउंट पर पोस्ट किया और तस्वीरें साझा कीं. पप्पू यादव ने लिखा, बिहार के मरहूम बेटे बाबा सिद्दीकी साहब के सुपुत्र जिशान जी से मिला! मैं हर परिस्थिति मेंउनके परिवार के साथ हूं. बाबा और उनके परिजनों को जल्द न्याय मिले उनके हत्यारों और साज़िशकर्ताओं का खात्मा हो कानून संविधान से ऊपर कोई नहीं!

इसके बाद पप्पू यादव ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है कि वह मुंबई गए थे और वहां सलमान खान से मुलाकात की उनकी इच्छा थी. लेकिन, उनकी सलमान खान से मुलाकात नहीं हो पाई, लेकिन पप्पू यादव ने सलमान खान के लिए अपने ट्वीट में लिखा- मैं हूं ना! पप्पू यादव ने आगे लिखा, उनसे फोन पर लंबी बात हुई, वह निडर निर्भीक हैं, अपना काम और इंसानियत को पहली प्राथमिकता बताया! हर परिस्थिति में मैं साथ हूं.

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को दी धमकी

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने धमकी दी है. जानकारी के अनुसार लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने आज सुबह करीब 9.25 बजे पप्पू यादव को फोन कॉल कर लफड़े में नहीं पड़ने की बात कहते हुए धमकी दी है. सांसद पप्पू यादव ने कहा कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने आज सुबह करीब 9.25 बजे पप्पू यादव को फोन कॉल कर लफड़े में नहीं पड़ने की बात कहते हुए धमकी दी है. सांसद पप्पू यादव ने इस संबंध में पुलिस से शिकायत करते हुए एक ऑडियो भी शेयर किया है, जिसमें लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य और पप्पू यादव के बीच बातचीत है.

पप्पू यादव के तरफ से जारी इस वीडियो और ऑडियो क्लिप में सुना जा सकता है कि दूसरे तरफ से खुद को लॉरेंस बिश्नोई का आदमी बताते हुए वह कहता है कि आप क्यों इस लफड़े में पढ़ते हो. लॉरेंस बिश्नोई के खिलाफ क्यों बयान देते हो. आपसे कई बार बात करने की कोशिश की गई आप फोन क्यों नहीं उठा रहे हो. उधर से सीधा धमकी मिलता है कि आप इस लफड़े में मत पड़ो.

हालांकि ऑडियो में सांसद पप्पू यादव कहते हैं कि यह राजनीतिक बयान है. लेकिन, दूसरे तरफ से धमकी दी जाती है कि हमारे मामले में मत पड़ो. आप अपना काम करो अपने काम से मतलब रखो. ऑडियो में कहा जा रहा है कि आपको हम लोगों ने बड़ा भाई माना है बड़ा भाई बन के रहो तो अच्छा रहेगा. हालांकि इस बाबत पूछे जाने पर पूर्णिया के एसपी कार्तिकेय के शर्मा ने कहा कि अभी तक उनके जानकारी में यह मामला नहीं आया है. बता दें, पप्पू यादव ने बीते दिनों लॉरेंस बिश्नोई को दो टके का अपराधी बताते हुए कहा था कि अगर कानून इजाजत थे तो वह 24 घंटे में इनको सबक सीखा देंगे.

वहीं लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी मिलने के बाद सांसद पप्पू यादव ने DGP आलोक राज को कॉल कर पूरी घटनाक्रम की जानकारी दी है. डीजीपी से बातचीत के दौरान पप्पू यादव ने उनसे सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है. DGP आलोक राज ने पप्पू यादव को पूरे मामले की लिखित शिकायत पूर्णिया रेंज के IG राकेश राठी से करने को कहा है. DGP आलोक राज के बात पर पप्पू यादव ने पूर्णिया रेज के IG राकेश राठी को लिखित शिकायत कर दी है. IG के निर्देश पर पूर्णिया SSP पूरे मामले की जांच में जुटे हैं. पप्पू यादव के पास से धमकी का ऑडियो क्लिप मंगवाकर उसकी जांच शुरू करवा दी है.

वहीं सांसद पप्पू यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर बिश्नोई गैंग गैंग के धमकी के बाद सुरक्षा घेरा बढ़ाने का आग्रह किया है. पप्पू यादव ने धमकी के बावजूद बिहार के गृह विभाग और केंद्रीय गृह मंत्रालय पर निष्क्रियता का भी आरोप लगाया है. वहीं पप्पू यादव ने अपनी सुरक्षा  Y श्रेणी से बढ़ाकर Z श्रेणी देने की मांग की है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टर माइंड समस्तीपुर से हुआ गिरफ्तार ……………….

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टर माइंड समस्तीपुर से हुआ गिरफ्तार ……………….

by UB India News
July 25, 2026
0

महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पेपर लीक मामले में ठाणे पुलिस को बड़ी सफलता मिली. पुलिस ने इस मामले के...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

by UB India News
July 25, 2026
0

पेपर लीक और नकल के खिलाफ मौजूदा कानून को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के...

Next Post
भारतीय एयरक्राफ्ट उद्योग को कैसे बदल रही टाटा-एयरबस की जुगलबंदी

भारतीय एयरक्राफ्ट उद्योग को कैसे बदल रही टाटा-एयरबस की जुगलबंदी

जहां तक चीन और पाकिस्तान की बात है, इन देशों के साथ भारत के रिश्ते थोड़े अलग हैं……

एस जयशंकर की विदेश नीति के कमाल से पूरी दुनिया हैरान .................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend