ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

एस जयशंकर की विदेश नीति के कमाल से पूरी दुनिया हैरान ……………..

UB India News by UB India News
November 13, 2024
in खास खबर, राष्ट्रीय
0
जहां तक चीन और पाकिस्तान की बात है, इन देशों के साथ भारत के रिश्ते थोड़े अलग हैं……
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

चीन हो या अमेरिका… एस जयशंकर की विदेश नीति का कमाल पूरी दुनिया ने देख लिया. यह विदेश मंत्री एस जयशंकर की विदेश नीति का ही कमाल है कि भारत और चीन के बीच तल्खी कम हुई है. एलएसी पर डिसइंगेजमेंट हो गया है और अब पहले की तरह पेट्रोलिंग होगी. रूस-यूक्रेन जंग में भी अमेरिका ने भारत पर खूब प्रेशर डाला, मगर एस जयशंकर ने अपनी विदेश नीति से रूस और अमेरिका दोनों को अच्छे से साध लिया. इस तरह एस जयशंकर की विदेश नीति तो सबने देख ली. मगर अब उनका भाजपा नेता वाला अंदाज सामने आया है. वह महाराष्ट्र में भाजपा की जीत के लिए परोक्ष तौर पर मैदान में उतर चुके हैं. रविवार को मुंबई में वह भाजपा के पक्ष में माहौल बनाते नजर आए.

दरअसल, विदेश मंत्री एस जयशंकर रविवार को मुंबई में थे. वहां उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और भाजपा सरकार के फायदे गिनाए. इस दौरान उन्होंने डबल इंजन की सरकार का जिक्र किया और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व में महायुति सरकार लाने की पैरवी भी की. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भाजपा की वकालत करते हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रविवार को कहा कि राज्य में ऐसी सरकार की जरूरत है, जिसकी सोच और विचारधारा केंद्र सरकार के समान हो. एनडीए यानी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के तीसरे कार्यकाल में अर्थव्यवस्था और रोजगार पर ध्यान केंद्रित है.

RELATED POSTS

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

गुजरात में बाढ़ का कहर!

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि महाराष्ट्र को एक ऐसी सरकार चाहिए जो केंद्र के साथ एक ही सोच रखती हो. उन्होंने कहा कि ऐसी सरकार में देश और दुनिया को भरोसा होगा. कांग्रेस और उद्धव ठाकरे वाली शिवसेना समेत विपक्षी दल के नेता अक्सर दावा करते हैं कि महाराष्ट्र की कई बड़ी निवेश परियोजनाओं को पड़ोसी भाजपा शासित गुजरात ले जाया गया है. इस पर भी जयशंकर ने स्टैंड लिया और साफ कर दिया कि ये आरोप झूठे हैं और उन्होंने कहा कि निवेशकों का अपना हिसाब-किताब और आकलन होता है. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भाजपा सरकार होने के फायदे भी गिनाए.

अब आप समझ रहे होंगे कि एस जयशंकर का भाजपा के लिए पीसी करना कौन सी बड़ी बात है. तो इसका जवाब यह है कि एस जयशंकर भले ही भाजपा नेता हैं और विदेश मंत्री हैं, मगर उन्हें चुनावी कैंपेन में काफी कम ही देखा गया है. वह चुनावी रस्साकशी से ज्यादातर अलग ही रहते हैं. यही वजह है कि वह चुनाव नहीं लड़ते और सीधे राज्यसभा से सांसद बने हैं. एस जयशंकर 30 मई 2019 से भारत के विदेश मंत्री हैं. वे गुजरात राज्य से भारत की संसद के उच्च सदन (राज्यसभा) के सदस्य हैं. राजनीति में आने से पहले वह भारतीय विदेश सेवा के अफसर रह चुके हैं और कई देशों में भारत के दूत भी.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

by UB India News
July 25, 2026
0

पेपर लीक और नकल के खिलाफ मौजूदा कानून को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के...

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

by UB India News
July 25, 2026
0

नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच गुरुवार...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

by UB India News
July 24, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने फोर्स्ड लेबर (जबरन मजदूरी) से जुड़े उत्पादों...

Next Post
क्या इजरायल पर जवाबी हमला करेगा ईरान?

क्या इजरायल पर जवाबी हमला करेगा ईरान?

चार साल बाद आज से LAC के इन दो क्षेत्रों पर शुरू हुई भारत-चीन के सैनिकों की वापसी

चार साल बाद आज से LAC के इन दो क्षेत्रों पर शुरू हुई भारत-चीन के सैनिकों की वापसी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend