ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कांग्रेस के सामने शरद पवार-उद्धव ठाकरे को क्यों पीछे खींचने पड़े कदम!

UB India News by UB India News
October 24, 2024
in खास खबर, प्रदेश, महाराष्ट्र
0
महाराष्ट्र में MVA के लिए आज बड़ा दिन , कौन कितनी सीटों लड़ेगा हो गया साफ
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

महाराष्ट्र में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष नाना पटोले ने इंडिया गठबंधन का पूरा गेम बदल दिया है. इस एक नेता ने बीते लोकसभा में कांग्रेस को राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनावाया अब इंडिया गठबंधन में भी शरद पवार और उद्धव ठाकरे की जोड़ी को शानदार तरीके से मात दी है. नाना पटोले ने अपनी जिद या फिर अपनी रणनीति से पहले कांग्रेस आलाकमान को इस बात के लिए राजी कर लिया कि राज्य में कांग्रेस को उसका रुतबा मिलना चाहिए. फिर कांग्रेस हाईकमान ने उनको इंडिया गठबंधन के दिग्गजों शरद पवार और उद्धव ठाकरे के साथ डील करने की पूरी छूट दे दी. अब इसका नतीजा सबके सामने है.

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए महाविकास अघाड़ी के भीतर सीट बंटवारे का फॉर्मूला आखिरकार तय हो गया है. कई दौर की बैठकों के बाद महाविकास अघाड़ी में दरार सुलझ गई. बुधवार को तीनों पार्टियां संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी और सीटों के बंटवारे की घोषणा की जाएगी.

RELATED POSTS

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

सूत्रों के मुताबिक, महाविकास अघाड़ी में कांग्रेस 105 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि उद्धव बालासाहेब ठाकरे की पार्टी शिवसेना को 95 सीटें मिलेंगी. शरद पवार की एनसीपी को 80 से 85 सीटें मिलेंगी. इस तरह गठबंधन के भीतर कांग्रेस पार्टी ने बड़ा भाई का रुतबा हासिल कर लिया है.

विदर्भ में सीटों को लेकर महाविकास अघाड़ी में विवाद हो गया था. नाना पटोले और संजय राउत के बीच विवाद चरम पर पहुंच गया. संजय राउत ने तो यहां तक कहा दिया कि अगर नाना पटोले महाविकास अघाड़ी की बैठक में होंगे तो वह मीटिंग में नहीं जाएंगे. इसके बाद सभी कांग्रेस नेता दिल्ली चले गए.

कांग्रेस बनी बड़ा भाई

कांग्रेस आलाकमान ने बालासाहेब थोराट को उद्धव ठाकरे और शरद पवार से बात करने की जिम्मेदारी दी थी. इसके बाद मंगलवार को बालासाहेब थोराट और शरद पवार और उद्धव ठाकरे की मुलाकात हुई. इस बैठक के बाद महाविकास अघाड़ी के नेताओं ने एक बार फिर बैठक की. इस बैठक में सीटों के आवंटन के अंतिम निर्णय ले लिया गया है.

यह वहीं कांग्रेस ने जिसे लोकसभा चुनाव के दौरान राज्य की 48 सीटों में केवल 17 सीटें मिली थीं. शिवसेना उद्धव गुट ने 21 सीटों पर चुनाव लड़ा. एनसीपी शरद गुट ने 10 पर अपने उम्मीदवार उतारे थे. लेकिन, चुवानी नतीजों में शिवसेना उद्धव गुट को तगड़ा झटका लगा. उसे केवल नौ सीटों पर जीत मिली वहीं. कांग्रेस ने 13 सीटों पर जीत हासिल और उसके एक नेता ने निर्दलीय उतरकर शिवसेना उद्धव गुट के आधिकारिक उम्मीदवार को हरा दिया. इस तरह देखें तो राज्य में कांग्रेस के पास इस वक्त 14 सांसद हैं. शरद गुट के पास आठ सांसद हैं.

राज्य में एक लोकसभा क्षेत्र में औसतन छह विधानसभा सीटें हैं. अगर लोकसभा चुनाव का फॉर्मूला अपनाया जाता तो शिवसेना उद्धव गुट को 126 सीटें मिलतीं, वहीं कांग्रेस को 102 और एनसीपी शरद गुट को केवल 60 सीटें मिलतीं. लेकिन, लोकसभा के नतीजों ने शिवसेना उद्धव गुट का खेल बिगाड़ दिया. कांग्रेस अपने हिस्से की सीटें बचाने में कामयाब रही. लेकिन, सबसे ज्यादा फायदा एनसीपी शरद गुट का हुआ है.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

by UB India News
July 29, 2026
0

राज्यसभा में वंदेमातरम बिल पास हो गया है. बता दें कि इस बिल को 24 जुलाई को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री...

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में...

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

by UB India News
July 29, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर हिंसा में पैलेट गन के इस्तेमाल से इनकार किया है. पुलिस के मुताबिक, डीसीपी ने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

by UB India News
July 29, 2026
0

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला...

ट्रंप के लिए गले की हड्डी बना ईरान युद्ध- नाटो ने छोड़ा साथ और अमेरिका में जनता खफा !

ट्रेड डील के बीच क्यों बौराये डोनाल्ड ट्रंप?

by UB India News
July 29, 2026
0

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है. कुछ मुद्दों पर सहमति न बन पाने...

Next Post
ब्रिक्‍स का विस्‍तार खतरे की घंटी?

ब्रिक्‍स का विस्‍तार खतरे की घंटी?

प्रियंका गांधी वाड्रा आज वायनाड लोकसभा सीट से किया नामांकन

प्रियंका गांधी वाड्रा आज वायनाड लोकसभा सीट से किया नामांकन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend