ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

IND vs BAN: पहली पारी में टीम इंडिया 376 रनों पर ऑलआउट , बांग्लादेश की आधी टीम अर्धशतक से पहले पवेलियन में

UB India News by UB India News
September 20, 2024
in TAZA KHABR, क्रिकेट
0
IND vs BAN: पहली पारी में टीम इंडिया 376 रनों पर ऑलआउट , बांग्लादेश की आधी टीम अर्धशतक से पहले पवेलियन में
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में भारतीय क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश के साथ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में अच्छा इंटेंट दिखाया. टीम इंडिया पहली पारी में 376 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई है. इस मैच में भारत को अच्छी शुरुआत नहीं मिली थी, लेकिन फिर रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा के बीच हुई शतकीय साझेदारी ने भारत की वापसी कराई. नतीजन, टीम इंडिया पहली पारी में 376 के स्कोर तक पहुंची.

दूसरे दिन हसन महमूद ने जसप्रीत बुमराह को आउट कर भारतीय पारी को समेट दिया। भारत ने दूसरे दिन की शुरुआत छह विकेट के नुकसान पर 339 रनों से की थी। रवींद्र जडेजा अपने खाते में एक भी रन का इजाफा नहीं कर पाए और 86 रन बनाकर आउट हो गए।  दूसरे दिन का पहला सेशन खत्म हो गया है। भारत ने बांग्लादेश को मुश्किल में डाल दिया है। लंच तक बांग्लादेश ने अपने तीन विकेट खोकर 26 रन बना लिए हैं। जसप्रीत बुमराह ने भारत को पहली सफलता दिलाई। इसके बाद आकाशदीप ने नौवें ओवर मे ंलगातार दो विकेट लेकर बांग्लादेश को परेशानी में डाल दिया। इसके बाद बांग्लादेश के मुश्फीकुर रहीम आउट हो गए हैं और इसी के साथ टीम ने अपना पांचवां विकेट खो दिया है। बांग्लादेश ने अभी तक अपना अर्धशतक तक नहीं बनाया है।

RELATED POSTS

बिहार में छात्रों पर दर्ज सभी FIR होंगी रद्द ,तेजप्रताप यादव की जमानत याचिका खारिज………………

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

रविचंद्रन अश्विन ने अपने खाते में 11 रन और जोड़, फिर तस्कीन अहमद की गेंद पर पवेलियन लौट लिए। वह 113 रन बनाकर आउट हो गए। आकाशदीप ने 17 रनों का योगदान दिया।

रविचंद्रन अश्विन ने लगाया शतक
बांग्लादेश के साथ खेले जा रहे मुकाबले में टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन ने कमाल की बल्लेबाजी की. उन्होंने पहले तो शतक पूरा किया और फिर 113(133) रन की शानदार पारी खेलकर पवेलियन लौटे. अश्विन ने अपनी पारी में 11 चौके और 2 छक्के भी लगाए. अश्विन ने अपनी इस सेंचुरी की बदौलत टीम इंडिया को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला और एक बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.

टीम इंडिया ने बनाए 376 रन
चेन्नई टेस्ट की शुरुआत टीम इंडिया के लिए अच्छी नहीं रही थी. भारत ने महज 34 रन के स्कोर पर ही अपने शुरुआती 3 विकेट गंवा दिए थे. मगर, फिर टीम ने वापसी की और 376 के स्कोर तक का सफर किया. रोहित शर्मा 6, शुभमन गिल 0 और विराट कोहली भी 6 रन पर आउट हुए.

वहीं, ऋषभ पंत 39, यशस्वी जायसवाल 56, केएल राहुल 16 रन पर आउट हुए. रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा के बीच 199 रनों की साझेदारी हुई. गेम के दूसरे दिन जड्डू 86 के स्कोर पर विकेट गंवा बैठे और शतक से चूक गए. जबकि रविचंद्रन अश्विन 113 रन पर पवेलियन लौटे. आकाश दीप 17 और जसप्रीत बुमराह 7 पर आउट हुए और इस तरह भारतीय टीम 376 के स्कोर पर ऑलआउट हुई.

हसन महमूद ने चटकाए 5 विकेट

बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने टीम इंडिया को काफी परेशान किया. शुरुआत में ही उन्होंने रोहित शर्मा, शुभमन गिल और विराट कोहली को आउट किया. बांग्लादेश के इस युवा गेंदबाज ने 5 विकेट हॉल लिया. तस्किन अहमद ने 3, नहिद राना ने 1 और मेहदी हसन मिर्ज ने 1 विकेट अपने खाते में दर्ज किए.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पटना में बवाली प्रदर्शनकारियों ने पत्रकारों को पीटा , कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट

बिहार में छात्रों पर दर्ज सभी FIR होंगी रद्द ,तेजप्रताप यादव की जमानत याचिका खारिज………………

by UB India News
July 28, 2026
0

25 जुलाई को बिहार बंद के दौरान राजधानी पटना समेत कई जिलों में जमकर उपद्रव हुआ। कई जगहों पर पुलिस...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की तेजी………….

by UB India News
July 28, 2026
0

शेयर बाजार में आज यानी 27 जुलाई को बढ़त है। सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 76,700...

तेजप्रताप यादव बेल के लिए आज डालेंगे अर्जी ,जेल से निकलना कितना मुश्किल…………..

तेजप्रताप यादव बेल के लिए आज डालेंगे अर्जी ,जेल से निकलना कितना मुश्किल…………..

by UB India News
July 27, 2026
0

लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेजप्रताप यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं. हत्या...

Next Post
पाकिस्तान में ईशनिंदा कानून का शिकार हुई एक और ईसाई महिला, अदालत ने सुनाई मौत की सजा

पाकिस्तान में ईशनिंदा कानून का शिकार हुई एक और ईसाई महिला, अदालत ने सुनाई मौत की सजा

बिहार के 445 अंचलों में जमीन सर्वे का काम शुरू, फटाफट निकाल कर रखें ये कागजात

जमीन सर्वे को लेकर बड़ा ऐलान , रैयतों को दिया जाएगा 3 महीने का समय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend