ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जमीन सर्वे को लेकर बड़ा ऐलान , रैयतों को दिया जाएगा 3 महीने का समय

UB India News by UB India News
September 23, 2024
in कृषि, खास खबर, पटना, बिहार
0
बिहार के 445 अंचलों में जमीन सर्वे का काम शुरू, फटाफट निकाल कर रखें ये कागजात
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने बिहार में जमीन सर्वे को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. उन्होंने कहा है कि सर्वे में रैयतों की परेशानी को देखते हुए पहले तीन माह का समय रैयतों को कागज तैयार करने के लिए दिये जाएंगे. इसके बाद जनप्रतिनिधियों, रैयतों और अधिकारियों के साथ बैठक होगी और फिर सर्वे का काम शुरू होगा. उन्होंने कहा कि 2 दिन में इसका नोटिस भी निकाल दिया जाएगा. साथ ही मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि कैथी लिपि को लेकर कुछ समस्याएं आ रही हैं. इसके लिए उसने बनारस और अन्य जगह से 100 से अधिक एक्सपर्ट को बुलाया है. सभी सर्वे कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि कैथी लिपि के कागज को पढ़ा जा सके, नहीं तो लोगों की परेशानी बढ़ जाएगी.

राजस्व मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने कहा कि जनता की परेशानी कम से कम हो इसके लिए वे लोग लगातार प्रयास कर रहे हैं. उन्हें जानकारी मिली कि कई रैयतों को कागज निकालने में परेशानी हो रही है तो सभी अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वह रैयतों को कागज उपलब्ध करवाये. उन्होंने कहा कि जब कागज सरकार के पास है, अधिकारी के पास है तो वह रैयतों से क्यों मांग रहे हैं. आपने ऑनलाइन रसीद कैसे काटी. मंत्री ने कहा कि कुछ भूमि माफिया जो सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किए हुए हैं वैसे लोग ही अफवाह फैला रहे हैं कि सर्वे नहीं होगा, लेकिन सर्वे निश्चित होगा. अभी थोड़ी परेशानी आएगी, लेकिन भविष्य में लोगों के लिए काफी फायदा होगा. आज जो लोग बाहर रह रहे हैं उनके माता-पिता तो अभी किसी तरह कागज ऊपर कर लेंगे, लेकिन बाद में उन्हें काफी सुविधा मिलेगी.

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

राजस्व मंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश में काफी पहले ही डिजिटाइजेशन हो गया है. इस कारण आज वहां जमीन की कोई समस्या नहीं है. सर्वे होने से भूमि विवाद समाप्त हो जाएंगे. साथ ही मंत्री ने कहा कि बेतिया की अंतिम महारानी के नाम से कई जगह अरबों की संपत्ति है. उसपर कुछ लोग गलत पेपर बनाकर अपना अधिकार जमा लिए हैं. कई जगहों पर कोर्ट में केस चल रहे हैं, लेकिन सरकार एक ऐसा विधेयक पास करने जा रही है जिससे बेतिया राज्य की संपत्ति को लेकर जो भी केस चल रहा है वह सभी समाप्त हो जाएगा और जमीन सरकार की होगी.

मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल ने कहा कि इस सर्वे में चाहे कोई भी हो डीएम कार्यालय, एसपी कार्यालय या फिर सरकारी अस्पताल सभी की जमीन का सर्वे किया जाएगा और सब का डिजिटाइजेशन किया जाएगा. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार सरकार के मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल सांसद पप्पू यादव के पिता के निधन के बाद सांसद और उनके परिजनों से मिले. उन्होंने कहा कि उनकी मां और पिता हमेशा पप्पू यादव के साथ उन्हें भी एक बेटा की तरह मानते थे. उन्होंने भी अपना अभिभावक खो दिया है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

Next Post
बांग्लादेश पर अकेले भारी पड़े अश्विन, चौथे दिन 2 घंटे में खेल खत्म, भारत की चेन्नई में बड़ी जीत

बांग्लादेश पर अकेले भारी पड़े अश्विन, चौथे दिन 2 घंटे में खेल खत्म, भारत की चेन्नई में बड़ी जीत

जून में 7 फीसदी चढ़ा घरेलू बाजार, अब इस सप्ताह 80 हजार को पार कर सकता है सेंसेक्स

शेयर बाजार : FII ने शुक्रवार को बाजार में लगाया इतना पैसा की टूट गया 3 साल का रिकार्ड

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend