ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

शेयर बाजार : FII ने शुक्रवार को बाजार में लगाया इतना पैसा की टूट गया 3 साल का रिकार्ड

UB India News by UB India News
September 23, 2024
in कारोबार, खास खबर
0
जून में 7 फीसदी चढ़ा घरेलू बाजार, अब इस सप्ताह 80 हजार को पार कर सकता है सेंसेक्स
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अमेरिकी सेंट्रल बैंक के ब्याज दरों में कटौती करने के बाद से भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्‍त तेजी है. खास बात यह है कि विदेश निवेशक अब भारतीय बाजार में जमकर पैसा लगा रहे हैं. शुक्रवार को तो एफआईआई ने खरीदारी का रिकार्ड ही बना डाला. पिछले कारोबारी सत्र में विदेशी निवेशकों ने भारत के शेयर बाजार में 3 साल की सबसे बड़ी खरीदारी की और एक ही दिन शेयर बाजार में 14 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च कर दिए हैं. यह पिछले 3 वर्षों में एक दिन में सबसे बड़ी खरीदारी है. वहीं, ऐतिहासिक रूप से आठवीं सबसे अधिक खरीदारी है. एफआईआई ने एक दिन में सबसे बड़ी खरीदारी 6 मई, 2020 को की थी. उस दिन विदेशी निवेशकों ने 17,123 करोड़ रुपए शेयर बाजार में लगाए थे.

एफआईआई की ओर से इस खरीदारी की सबसे बड़ी वजह फेड द्वारा ब्याज दरों में 0.50 फीसदी की कटौती है. अमेरिका में बॉन्ड यील्ड लगातार घट रही है, जिससे एफआईआई भारत जैसे उभरते बाजारों में निवेश करने के लिए प्रेरित हो रहे हैं. इस महीने 20 सितंबर तक कुल एफआईआई निवेश 33,699 करोड़ रुपए पर आ गया है. 2024 में अब तक भारत में कुल एफआईआई निवेश 76,585 करोड़ रुपए हो गया है.

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

क्‍यों लगाए दबाकर पैसे
इकोनॉमिक टाइम्‍स की एक‍ रिपोर्ट के अनुसार, जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार डॉ. वीके विजयकुमार का कहना है कि बाजार में तेजी का मुख्‍य कारण अमेरिकी फेड द्वारा ब्‍याज दरों में कटौती ही है. साल 2025 के अंत तक फेड की दर में लगातार गिरावट आने की उम्मीद है और यह 3.4% हो जाएगी. एफआईआई की खरीदारी का रुझान आने वाले दिनों में भी जारी रहने की संभावना है.

विजयकुमार ने बताया “क्रेडिट-डिपॉजिट गैप में कमी की खबर के बाद बैंकिंग स्टॉक आकर्षक हो गए हैं. चूंकि बैंकिंग स्टॉक इस ओवरवैल्यूड मार्केट में उचित मूल्य पर हैं, इसलिए बैंकिंग स्टॉक में खरीदारी का रुझान जारी रह सकता है, जिससे इंडेक्स भी ऊपर उठ सकते हैं.”

बीडीओ इंडिया के मनोज पुरोहित ने कहा कि ग्लोबल मार्केट की अनिश्चितताओं के बावजूद भारत जैसे उभरते बाजारों को आकर्षक बनाने वाले प्राथमिक कारक संतुलित राजकोषीय घाटा, भारतीय मुद्रा पर ब्याज दरों में कटौती का प्रभाव, मजबूत मूल्यांकन और ब्याज दरों में कटौती के बिना मुद्रास्फीति को नियंत्रण में रखने का आरबीआई का दृष्टिकोण हैं.

भारतीय बाजार हो गया है आकर्षक
एमके ग्लोबल के रिसर्च और स्ट्रैटेजिस्ट शेषाद्रि सेन ने कहा कि कई दिनों से इंतजार कर रहे निवेशक अब भारत को अधिक रचनात्मक रूप से देखने के इच्छुक हैं. सेन का कहना है कि वैल्‍यूएशन संबंधी चिंताएं अभी भी बनी हुई हैं, लेकिन यह मान्यता है कि भारत की बेहतर मैक्रो स्टेबिलिटी और निरंतर आय वृद्धि इन समृद्ध अर्निंग मल्टील्स का समर्थन कर रही है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की तेजी………….

by UB India News
July 28, 2026
0

शेयर बाजार में आज यानी 27 जुलाई को बढ़त है। सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 76,700...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

Next Post
हिजबुल्लाह इजरायल पर दागे 300 से ज्यादा रॉकेट

हिजबुल्लाह इजरायल पर दागे 300 से ज्यादा रॉकेट

भगवान वेंकटेश्वर ट्रस्ट के पास पैसे की कमी नहीं है तो फिर घी का रेट कम कराने की क्या जरूरत थी?

भगवान वेंकटेश्वर ट्रस्ट के पास पैसे की कमी नहीं है तो फिर घी का रेट कम कराने की क्या जरूरत थी?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend