ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार की दो राज्यसभा सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया शुरू….

UB India News by UB India News
August 14, 2024
in पटना, बिहार
0
बिहार की दो राज्यसभा सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया शुरू….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में दो सीटों पर राज्यसभा सदस्य के लिए चुनाव होना है. विवेक ठाकुर और मीसा भारती के लोकसभा चुनाव जीतने के बाद यह सीट खाली हुई है. वहीं, इन दो सीटों के लिए आज (14 अगस्त) से नामांकन शुरू हो गया है. बता दें कि इन दोनों सीटों के लिए अभी कोई भी पार्टी ने उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है. कैंडिडेट के नाम को लेकर राजनीतिक कयास लगाए जा रहे हैं. विवेक ठाकुर के संसद जाने से बीजेपी की सीट खाली हुई है तो मीसा भारती के भी संसद जाने से आरजेडी की सीट खाली हुई है.

तीन सितंबर को होगी वोटिंग 

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

चुनाव आयोग के अनुसार राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया 14 अगस्त से 21 अगस्त तक चलेगी. 22 अगस्त को स्क्रूटनी की प्रक्रिया होगी और 27 अगस्त तक नाम वापसी का समय दिया गया है. तीन सितंबर को सुबह 9:00 बजे से लेकर 4:00 बजे तक वोटिंग होगी और उसी दिन शाम 5:00 बजे से मतगणना होगा. इस दौरान पूरी चुनाव प्रक्रिया कर ली जाएगी.

राज्यसभा और विधानसभा की सीट हुई खाली

बता दें कि लोकसभा चुनाव के बाद राज्यसभा और विधानसभा दोनों सदनों में सीटें खाली हुई हैं. एक तरफ लोकसभा चुनाव के बाद बिहार में राज्यसभा की दो सीटें खाली हुई हैं तो विधानसभा की चार सीट खाली हुई है. इमामगंज, तरारी, रामगढ़ और बेलागंज में अब उपचुनाव होने हैं. इन सीटों पर पहले जो विधायक थे वो अब सांसद बन चुके हैं. वहीं, मीसा भारती का राज्यसभा कार्यकाल 7 जुलाई 2028 और विवेक ठाकुर का कार्यकाल 9 अप्रैल 2026 को खत्म हो रहा था. अभी दोनों के कार्यकाल बचे हुए थे, लेकिन 2024 लोकसभा चुनाव में दोनों ने जीत दर्ज की है जिससे इनकी राज्यसभा सीट अब खाली है.

इन सीटों पर चुनाव को लेकर सभी पार्टियां रणनीति बनाने में जुट गई हैं. राज्यसभा सदस्य के लिए बिहार की राजनीति में काफी कयास लगाए जा रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई नाम क्लियर नहीं हुआ है. अब नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने से स्थिति स्पष्ट हो जाएगी कि किस दल से कौन उम्मीदवार होंगे.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी को 100 दिन से कुछ अधिक दिन हो गए हैं। बांकीपुर उपचुनाव...

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

by UB India News
August 1, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को...

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

उपेंद्र कुशवाहा का 'ऑपरेशन बेटा' सफल रहा।दिल्ली से पटना तक मंत्री बेटे दीपक के लिए उपेंद्र कुशवाहा ने ऐसी सियासी...

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

by UB India News
August 1, 2026
0

RLM (राष्ट्रीय लोक मोर्चा) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बिहार सरकार में पंचायती राज विभाग के मंत्री...

Next Post
नीतीश कुमार ने कलेक्ट्रेट भवन निर्माण कार्य का लिया जायजा, भूकंपरोधी होगा पटना नया समाहरणालय

नीतीश कुमार ने कलेक्ट्रेट भवन निर्माण कार्य का लिया जायजा, भूकंपरोधी होगा पटना नया समाहरणालय

हम अपने देश में एकता और भाईचारे के बंधन को सर्वदा बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend