ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कौन बनना चाहता पॉलिटिक्स का ‘भगवान’?

UB India News by UB India News
July 19, 2024
in TAZA KHABR
0
कौन बनना चाहता पॉलिटिक्स का ‘भगवान’?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत पिछले एक सप्ताह से झारखंड में हैं। तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तर के प्रांत प्रचारकों (क्षेत्रीय प्रमुख) की बैठक में शामिल होने वे 12 जुलाई को झारखंड की राजधानी रांची पहुंचे थे। 18 जुलाई को वे गुमला जिले के बिशुनपुर में थे। वहां उन्होंने स्वयंसेवी संस्था विकास भारती द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने एक सामान्य टिप्पणी की, जो हर आदमी पर लागू होती है। लेकिन अब इसके राजनीतिक अर्थ निकाले जा रहे हैं। ऐसा इसलिए कि बीते सवा महीने में दो मौकों पर मोहन भागवत के जिस तरह के बयान आए हैं, उसमें किसी के नाम का उल्लेख तो नहीं है, लेकिन समय और संदर्भ से लोग यही अनुमान लगाते रहे हैं कि पीएम नरेंद्र मोदी को लक्ष्य कर उन्होंने ये बातें कहीं।

क्या कहा संघ प्रमुख भागवत ने?
गुमला में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा- प्रगति और विकास का कोई अंत नहीं है। इंसान पहले सुपरमैन, फिर देवता और उसके बाद भगवान बनना चाहता है। उन्हें लगातार काम करते रहना चाहिए, क्योंकि विकास का अंतहीन सिलसिला है। तकरीबन सवा महीने पहले लोकसभा के चुनाव परिणाम की घोषणा के हफ्ते भर बाद 10 जून को भी भागवत ने ऐसा ही एक बयान दिया था। उन्होंने कहा था- काम सब लोग करते हैं, लेकिन काम करते समय मर्यादा का पालन करना चाहिए। मर्यादा का जो पालन करके चलता है, वह कर्म करता है, लेकिन कर्मों में लिप्त नहीं होता। उसमें अहंकार नहीं आता कि मैंने किया है। वो ही सेवक कहलाने का अधिकारी रहता है।

RELATED POSTS

मुंबई में आफत की बारिश!

बिहार में लगेगा लिथियम-आयन बैटरी का प्लांट………………

क्या RSS और BJP में तनातनी है?
मोहन भागवत ने कोई असामान्य बात नहीं कही है। यह सब पर लागू होती है। लेकिन समय और संदर्भ ऐसे रहे कि उनके बयान को लोगों ने नरेंद्र मोदी से जोड़ कर देखना शुरू कर दिया। इसमें लोगों को भाजपा और संघ के बीच तनातनी की गंध भी महसूस होने लगी। मोहन भागवत का पहला बयान लोकसभा चुनाव में भाजपा को अकेले पूर्ण बहुमत न मिलने के बाद आया था। इसी क्रम में उन्होंने मणिपुर की हिंसा का भी जिक्र किया तो अनुमान लगाने वाले लोगों ने पक्के तौर पर मान लिया कि निश्चित ही भागवत ने नरेंद्र मोदी को लक्ष्य कर यह बयान दिया है। तनातनी के अनुमान का एक और आधार है। लोकसभा चुनाव के दौरान ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कह दिया कि ‘अब पार्टी को संघ की बैसाखी की जरूरत नहीं। पहले जरूर इसकी जरूरत पड़ती थी।’

क्या हैं झारखंड प्रवास के मायने
मोहन भागवत के बयान के जो भी निहितार्थ हों, पर यह हर आदमी पर लागू होता है। उनके बयान में मनुष्य के मनोभावों की झलक मिलती है। खैर, यह सभी जानते हैं कि लोकसभा चुनाव में अपेक्षित नतीजे न आने के करण भाजपा की खूब किरकिरी हुई है। खासकर, नरेंद्र मोदी की। देश भर में इस नतीजे की चर्चा हो रही है। विरोधी इसे भाजपा के बुरे दिनों का आरंभ भी मानने लगे हैं। नरेंद्र मोदी के स्वाभाव में आई नरमी को भी लोग रेखांकित करने लगे हैं। बहरहाल, राष्ट्रीय स्तर के अपने कार्यक्रम के लिए आरएसएस ने झारखंड को ही क्यों चुना, इस पर भी सवाल उठ रहे हैं। झारखंड में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। चुनाव तो महाराष्ट्र, हरियाणा और जम्मू कश्मीर में भी होने हैं, लेकिन संघ ने झारखंड को चुना, यह जिज्ञासा तो पैदा करती ही है। आदिवासी बहुल झारखंड में अभी दो मुद्दे भाजपा लगातार उठा रही है। पहला बांग्लादेशी घुसपैठ और दूसरा लव जेहाद का। आदिवासियों का ईसाईकरण भी झारखंड का बड़ा मुद्दा रहा है। संघ इसका कभी प्रत्यक्ष तो कभी परोक्ष रूप से विरोध करता रहा है। मोहन भागवत ने शायद इन्हीं वजहों से झारखंड का सप्ताह भर का प्रवास कार्यक्रम बनाया होगा। इसलिए कि आरएसएस का कार्यक्रम तो सिर्फ तीन दिनों का ही था।

BJP की कमान फिर संघ के हाथ !
माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में संघ ने कोई भूमिका नहीं निभाई। जो कुछ भी हुआ, वह भाजपा ने अपने बूते किया। मसलन बीजेपी को अगर 240 सीटें आई हैं तो इसे उसकी उपलब्धि माना जा रहा है। यानी संघ की ताकत इसमें शामिल हो जाए तो भाजपा चमत्कारिक परिणाम अब भी देने की स्थिति में है। यह भी चर्चा है कि संघ ने अब कमान अपने हाथ में ले ली है। उत्तर प्रदेश की राजनीति में जो बड़े बदलाव की सुगबुगाहट दिख रही है, वह सब संघ के इशारे पर हो रहा है। यूपी के सएम योगी आदित्यनाथ संघ की पसंद हैं। नरेंद्र मोदी का विकल्प तलाशने की कवायद भी चल रही है। संघ का निर्णय अंतिम होगा। नरेंद्र मोदी के विकल्प के रूप में जिन नामों पर चर्चा चल रही है, उनमें योगी आदित्यनाथ, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान के नाम सबसे ऊपर बताए जा रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकाल भी खत्म हो रहा है। इसलिए संगठन में भी एक ताकतवर चेहरे की जरूरत है। संभव है कि आरएसएस प्रमुख नए चेहरे की घोषणा के पहले जनता का मिजाज टटोल रहे हों।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मुंबई में आफत की बारिश!

मुंबई में आफत की बारिश!

by UB India News
July 4, 2026
0

मुंबई में लगातार हो रही मॉनसून की बारिश की वजह से हाल बहुत ही खराब है. शनिवार को भी तेज...

बिहार में लगेगा लिथियम-आयन बैटरी का प्लांट………………

बिहार में लगेगा लिथियम-आयन बैटरी का प्लांट………………

by UB India News
July 4, 2026
0

एंपरा लाइफ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सहित 29 औद्योगिक परियोजनाओं की स्थापना के लिए 37.95 एकड़ भूमि का आवंटन हुआ है।...

आज बिहार के 11 जिलों में बारिश  तो 6 जिलों का तापमान 45॰C पहुंचने की संभावना…………

बिहार में मानसून तो एक्टिव लेकिन बारिश नहीं …………….

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार में मानसून तो पहुंच चुका है। इसके बावजूद लोगों को अच्छी बारिश का इंतजार है. राज्य में मानसूनी सिस्टम...

मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

मुजफ्फरपुर में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार का मुजफ्फरपुर शनिवार सुबह गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. यहां एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर...

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

by UB India News
July 3, 2026
0

पर्यटन सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को मुख्य सचिवालय स्थित पर्यटन विभाग कार्यालय में 30 जुलाई-28 अगस्त के...

Next Post
बीजेपी की बैठक से बिहार में सियासी हलचल हुई तेज

बीजेपी की बैठक से बिहार में सियासी हलचल हुई तेज

क्या चाचा पर भारी पड़ेगा भतीजा?

क्या चाचा पर भारी पड़ेगा भतीजा?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend