ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

क्या चाचा पर भारी पड़ेगा भतीजा?

UB India News by UB India News
July 19, 2024
in पटना, बिहार
0
क्या चाचा पर भारी पड़ेगा भतीजा?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार विधानमंडल में मानसून सत्र की शुरुआत आगामी 22 जुलाई से होने जा रही है. ऐसे तो यह सत्र काफी छोटा होने वाला है, जो 26 जुलाई तक केवल 5 दिन चलेगा. इस दौरान वित्तीय वर्ष 2024-25 का प्रथम अनुपूरक बजट पेश होगा और साथ ही विनियोग विधेयक पर भी मुहर लगेगी. इस दौरान एक ओर जहां सत्ता पक्ष अपनी उपलब्धियां गिनाएगा, वहीं इस सत्र के दौरान सरकार को घेरने की पुरजोर तैयारी विपक्ष ने कर रखी है. खास तौर पर सबको इंतजार एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आमने-सामने होने को लेकर है.

बता दें कि सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चले, इसके लिए गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव की अध्यक्षता में प्रेस दीर्घा समिति की बैठक हुई जिसमें सदन को सुचारू रूप से चलाने को लेकर चर्चा हुई. इस बैठक में विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव भी मौजूद रहे. विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सदन कार्यवाही के दौरान सरकार की ओर से दिये जा रहे जवाब को समाचार में प्रमुखता से जगह मिलनी चाहिए.

RELATED POSTS

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

मानसून सत्र का कार्यक्रम डिटेल
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मानसून सत्र के पहले दिन नये सदस्य का शपथ और शोक प्रकाश भी रखा गया है. सत्र के दूसरे दिन मंगलवार 23 जुलाई और तीसरे दिन बुधवार 24 जुलाई को राजकीय विधेयक एवं अन्य राजकीय कार्य लिये जाएंगे. 25 जुलाई को 2024-25 के प्रथम अनुपूरक व्यय विवरणी पर वाद -विवाद, मतदान एवं विनियोग विधेयक पेश किये जाएंगे. सत्र के अंतिम दिन शुक्रवार 26 जुलाई को गैर सरकारी संकल्प लिये जाएंगे.

विधानसभा अध्यक्ष ने ली मीटिंग
विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव की ओर से सदन को सुचारू रूप से चलाने की बात कही गई है, लेकिन विपक्ष के तेवर को देखते हुए लग रहा है कि 5 दिन का सत्र भी जोरदार और हंगामेदार रहने वाला है. लॉ एंड ऑर्डर के मुद्दे पर नीतीश सरकार को लगातार घेर रहे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एक बार फिर हमलावर होंगे. वहीं, आरजेडी के नेतृत्व में विपक्षी खेमा इस बार सरकार को घेरने की तैयारी में है.

राजद और कांग्रेस ने कसी कमर
राजद विधायक डॉ मुकेश रौशन कहते हैं कि राज्य की लचर कानून व्यवस्था से लेकर विभिन्न विभागों में फैली भ्रष्ट्राचार और अनियमितता से जुड़े सवाल हम लोग सदन के अंदर से लेकर बाहर तक उठायेंगे. सरकार अगर माकूल जवाब नहीं देती तो हम लोग सरकार के खिलाफ सदन से लेकर सड़क तक हल्ला बोलेंगे. इधर कांग्रेस नेता प्रेमचंद्र मिश्रा कहते हैं कि यह मॉनसून सत्र जनता से जुड़े सवाल को लेकर बुलाई जाता है, लेकिन जब सरकार जनता से जुड़े मुद्दे को गंभीरता से नहीं लेती और सिर्फ अपना गुणगान करती है, जो इस बार हमारी पार्टी नहीं होने देगी. हम लोग काम का हिसाब सरकार से लेंगे.

एनडीए खेमा भी पूरी तैयारी में
दूसरी ओर विपक्ष के इस तेवर का एहसास पहले ही JDU और BJP को हो चुका है सो इसको देखते हुए BJP और JDU ने भी अपनी रणनीति बना ली है. एनडीए खेमा कह रहा है कि अगर विपक्ष जनता से जुड़े मुद्दे सही तरीके से सदन में उठाएगा तो हम लोग भी उसका जवाब देंगे, अन्यथा उनका काम ही है सदन के कार्यवाही को हल्ला गुल्ला कर बाधित करना है.

22 से 26 जुलाई तक चलेगा सत्र
बता दें कि इस बार बिहार विधानमंडल में मॉनसून सत्र 22 जुलाई से शुरू होकर 26 जुलाई तक चलेगा. इन पांच दिनों के कार्यदिवस के दौरान एक तरफ जहां सरकार को अपना कामकाज की जानकारी जनता के बीच पहुंचाना उद्देश्य होगा, वहीं विपक्ष इस चलते सत्र के दौरान जनता को यह बताने की कोशिश करेगा कि विपक्ष ही जनता के ज्वलंत मुद्दों को लेकर सदन से सड़क तक खड़ी है सरकार सिर्फ अपनी गाल बजा रही है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

बिहार को मिलेंगे 52 हजार करोड़…………

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार के ग्रामीण इलाकों में टैक्स वसूली की अनिवार्य शर्त को लेकर राज्य सरकार ने केंद्र के सामने अपनी आपत्ति...

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

बिहार में 3687 सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति , 7 अगस्त तक मिल जाएंगे सहायक प्राध्यापक……………

by UB India News
July 4, 2026
0

संविदा आधारित सहायक प्राध्यापक के लिए समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम आयु 21...

बिहार की 5 राज्यसभा सीटों पर वोटिंग खत्म , पांचों सीटों पर NDA की जीत तय …………..

20 जुलाई 2026 से 5 दिन के लिए बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र………………….

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार विधानसभा का मानसून सत्र आने वाले दिनों में शुरू हो सकता है. इसके बेहद हंगामेदार रहने के आसार हैं....

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

नीतीश कुमार के लिए ‘भारत रत्न’ की मांग

by UB India News
July 4, 2026
0

पटना में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल को ऐतिहासिक बताते हुए बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं।...

क्या जन सुराज का भविष्य तय करेगा बांकीपुर उपचुनाव ?

क्या जन सुराज का भविष्य तय करेगा बांकीपुर उपचुनाव ?

by UB India News
July 4, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना अंतर्गत आने वाली बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव का बिगुल बज चुका है. इस हाई प्रोफाइल...

Next Post
एसपी सिंगला एंड कंपनी के ठिकानों पर पटना समेत कई जगह ED की रेड

एसपी सिंगला एंड कंपनी के ठिकानों पर पटना समेत कई जगह ED की रेड

गिरिराज सिंह का दावा ,बिहार बनने जा रहा टेक्सटाइल हब

गिरिराज सिंह का दावा ,बिहार बनने जा रहा टेक्सटाइल हब

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend