ADVERTISEMENT
Saturday, July 4, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

किसी को अभी क्लीन चिट नहीं मानी जाएगी………..

UB India News by UB India News
July 20, 2024
in अपराध, खास खबर, दरभंगा, पटना, विआईपपी
0
किसी को अभी क्लीन चिट नहीं मानी जाएगी………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के बहुचर्चित जीतन सहनी हत्याकांड का मुख्य आरोपित भले ही पुलिस की गिरफ्त में हो. लेकिन बिहार पुलिस अभी भी एक ऐसे शख्स की तलाश कर रही, जिसका इस हत्याकांड से कनेक्शन है और विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक मुकेश सहनी का नजदीकी है. जीतन सहनी की हत्या मामले में दरभंगा के एसएसपी ने अबतक की सभी जानकारी मीडिया को दी है. लेकिन एक सवाल के जवाब में एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने माना है कि पूरे मामले में मुकेश सहनी के परिवार के एक बेहद करीबी व्यक्ति भी इस मामले में शक के दायरे में है.

कुछ दिन पहले ही विकासशील इंसान पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की दरभंगा में हत्या कर दी गई थी। वहीं अब इस हत्या के मामले की तहकीकात में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी काजिम अंसारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी काजिम को रिमांड पर लेकर फिर से पूछताछ करेगी। इस बात की जानकारी दरभंगा के एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी। इसके अलावा उन्होंने बताया कि गिरफ्तार काजिम अंसारी फिलहाल जेल में है। वहीं उन्होंने कहा कि पुलिस की ओर से जांच की जा रही है। सभी संदिग्धों से पूछताछ चल रही है।

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा आरोपी

दरभंगा के एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने कहा कि मर्डर वेपन खोजने के लिए कल भी हम लोगों ने कोशिश की थी, लेकिन अभी तक हम लोगों को वेपन नहीं मिला है। इसी क्रम में हम लोग न्यायालय में रिक्वेस्ट करेंगे कि आरोपी को पुलिस रिमांड पर दिया जाए। ताकि आरोपी से फिर से पूछताछ की जा सके। वहीं उन्होंने बताया कि आज हम लोगों ने कार्रवाई के दौरान अगल-बगल लगे सभी सीसीटीवी कैमरे की जांच कर रहे हैं। कुछ लोग संदिग्धता के घेरे में आ रहे हैं। उन लोगों की भी जांच की जा रही है।

परिवार के सदस्यों पर बोले एसएसपी

उन्होंने कहा कि जांच पूरी तरह से निष्पक्ष रूप से की जा रही है। मोबाइल नंबर का भी एनालिसिस कर रहे हैं। घटनास्थल से जो कागज, बाइक व अन्य सामान बरामद हुए है, उनका भी वेरिफिकेशन किया जा रहा है। अभियुक्त से पूछताछ के क्रम में जो बातें सामने आई हैं, उनका क्रॉस वेरिफिकेशन करना जरूरी होता है इसलिए हम लोग मोबाइल वेरिफिकेशन करते हैं। इसमें जो भी नाम आएंगे उनके ऊपर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। वहीं परिवार के सदस्यों की संलिप्ता को लेकर पूछे गए सवाल पर एसएसपी ने कहा कि परिवार के लोग भी अनुसंधान के घेरे में हैं। किसी को अभी क्लीन चिट नहीं मानी जाएगी। 

बता दें कि पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया था कि काजिम अंसारी ने जीतन सहनी से करीब डेढ़ लाख रुपे सूद पर लिए थे और इसके बदले जमीन के कागजात दिए थे. काजिम अंसारी जमीन का कागजात जीतन सहनी से लेना चाहता था. जबकि उन्होंने मना कर दिया. इसके बाद उसने गुस्से में आकर अपने साथियों के साथ मिलकर जीतन सहनी की हत्या कर दी. वहीं जिस अलमारी में उसके जमीन के कागजात रखे हुए थे, उसकी चाबी नहीं मिलने पर उसने अलमारी पानी में फेंक दिया था. जीतन सहनी की शव क्षत-विक्षत पड़ी हुई थी.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार में बीजेपी की परंपरागत सीट रही बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव का ऐलान हो चुका है। इस सीट...

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

by UB India News
July 3, 2026
0

पर्यटन सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को मुख्य सचिवालय स्थित पर्यटन विभाग कार्यालय में 30 जुलाई-28 अगस्त के...

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार एक्शन मोड में आ गए. वह लगातार हॉस्पिटल्स की व्यवस्थाओं को जायजा लेते दिखाई...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

Next Post
नीट पेपर लीक मामले में पटना एम्स के बाद राँची रिम्स से छात्रा गिरफ्तार

नीट पेपर लीक मामले में पटना एम्स के बाद राँची रिम्स से छात्रा गिरफ्तार

स्टॉक मार्केट क्रैश! सेंसेक्स 796 अंक टूटा, निवेशकों के 3 लाख करोड़ स्वाहा

रिकॉर्ड ऊंचाई पर खुलने के बाद फिसला बाजार; निफ्टी 24,800 के नीचे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend