ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

औरंगाबाद में दोपहर 1 बजे तक ​​​​​​​33.99% वोटिंग – LIVE UPDATE

UB India News by UB India News
April 19, 2024
in औरंगाबाद, बिहार
0
औरंगाबाद में दोपहर 1 बजे तक ​​​​​​​33.99% वोटिंग – LIVE UPDATE
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पहले चरण में लोकसभा चुनाव को लेकर औरंगाबाद में वोटरों में उत्साह देखा जा रहा है। मतदाता कतारों में लग कर मतदान कर रहे हैं। यहां दोपरहर 1 बजे तक 29.6% वोटिंग हुआ है।

औरंगाबाद सूर्य का प्रसिद्ध मंदिर देव में है। यहां बूथ नंबर 281 और 282 पर वोट देने पहुंचे लोगों ने कहा कि दुनिया में प्रसिद्ध सूर्य का मंदिर यहां है। लेकिन पर्यटन का विकास जिस तरह से यहां होना चाहिए आज तक सरकार ने नहीं किया। छठ के समय यहां कई तरह की समस्याओं से लोगों को गुजरना पड़ता है। पेयजल नहीं मिल पाता। शौचालय की समस्या रहती है। सड़क चौड़ी नहीं है। लोग चाहते हैं कि इन तमाम समस्याओं का निपटारा सरकार करें।

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

औरंगाबाद के देव में प्रसिद्ध सूर्य मंदिर।
औरंगाबाद के देव में प्रसिद्ध सूर्य मंदिर।

सुबह से कतार में दिखे मतदाता

शहर के रामलखन सिंह यादव काॅलेज बूथ नंबर 283 पर सुबह से महिलाएं और पुरुष कतार में वोटिंग के लिए खड़े दिखे। औरंगाबाद के ज्यादातर विधान सभा क्षेत्र नक्सल प्रभावित रहे हैं। इसलिए इस पर चुनाव आयोग सहित प्रशासन की कड़ी नजर है। जिले में सुबह 9 बजे तक 6.01% वोटिंग हुई।

मतदान करने बूथ पर पहुंची महिलाओं ने कहा कि हम चाहते हैं हमारे इलाके का विकास हो। मतदान केन्द्र पर वोटिंग को लेकर महिलाओं में उत्साह देखा जा रहा है। एक पोता अपनी दिव्यांग दादी को वोट दिलाने के लिए गोद में उठाकर पहुंचा।

दादी को गोद में लेकर मतदान कराने पहुंचा पोता।
दादी को गोद में लेकर मतदान कराने पहुंचा पोता।

औरंगाबाद में 2,039 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं

औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र में 6 विधानसभा हैं। इसमें औरंगाबाद में शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी जबकि कुटुंबा,रफीगंज, गुरुआ, इमामगंज और टेकरी में शाम 4 बजे तक ही वोटिंग होगी। यानी ये इलाके नक्सल प्रभावित माने गए हैं। औरंगाबाद में कुल 2039 बूथ बनाए गए हैं।

औरंगाबाद में बूथ पर कतार में खड़ी महिलाएं।
औरंगाबाद में बूथ पर कतार में खड़ी महिलाएं।

राजपूत वोट बैंक निर्णायक

औरंगाबाद लोकसभा सीट सवर्ण जातियों में आने वाली राजपूत जाति के लिए प्रतिष्ठा की सीट बनी हुई है। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद ने यहां कुशवाहा कार्ट खेलकर चक्रव्यूह तैयार करने की कोशिश की है। कुशवाहा कार्ड से वे गया लोकसभा को भी साधना में लगे हैं। औरंगाबाद में राजपूतों का कब्जा रहा है। इसलिए इसे मिनी चित्तौड़गढ़ भी माना जाता है। राजपूत वोट बैंक निर्णायक जीत-हार में यहां निर्णायक हैं।

तीन बार से सांसद रहे हैं सुशील सिंह

यहां से तीन बार से सांसद रहे बीजेपी कैंडिडेट सुशील कुमार सिंह के विरोध में एंटी इनकंबेंसी काफी है। दूसरी तरफ आरजेडी ने जेडीयू छोड़ कर आए अभय कुशवाहा को यहां से उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस के पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार यहां से चुनाव लड़ना चाह रहे थे लेकिन यह सीट राष्ट्रीय जनता दल के कोटे में चली गई। इसलिए निखिल कुमार की नाराजगी काफी रही। 2004 के लोकसभा चुनाव में निखिल कुमार ने जेडीयू के सुशील कुमार सिंह को 7460 वोटों से पराजित किया था। देव के सूर्य मंदिर से औरंगाबाद की बड़ी सांस्कृतिक पहचान है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी को 100 दिन से कुछ अधिक दिन हो गए हैं। बांकीपुर उपचुनाव...

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

by UB India News
August 1, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को...

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

उपेंद्र कुशवाहा का 'ऑपरेशन बेटा' सफल रहा।दिल्ली से पटना तक मंत्री बेटे दीपक के लिए उपेंद्र कुशवाहा ने ऐसी सियासी...

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

by UB India News
August 1, 2026
0

RLM (राष्ट्रीय लोक मोर्चा) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बिहार सरकार में पंचायती राज विभाग के मंत्री...

Next Post
‘चारों जगहों पर वन साइड इलेक्शन है, जीत NDA की होगी ………..

'चारों जगहों पर वन साइड इलेक्शन है, जीत NDA की होगी ...........

बिहार : लोकसभा चुनाव-2024 के पहले फेज में 5% कम वोटिंग, वोटिंग परसेंटेज का कम होना किसके लिए नुकसानदेह ………..

बिहार : लोकसभा चुनाव-2024 के पहले फेज में 5% कम वोटिंग, वोटिंग परसेंटेज का कम होना किसके लिए नुकसानदेह ...........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend