ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कांग्रेस की नैया डुबोने के पीछे क्या है लालू प्लान?

UB India News by UB India News
March 30, 2024
in पटना, बिहार
0
कांग्रेस की नैया डुबोने के पीछे क्या है लालू प्लान?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में लालू यादव ने कांग्रेस के साथ ‘खेला’ किया या फिर इसके यूनिट अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने ‘खेला’ होने दिया, कहना मुश्किल है। सबसे पहले बेगूसराय सीट हाथ से निकली, जहां से कांग्रेस के लिए मजबूत उम्मीदवार कन्हैया कुमार हो सकते थे। इसके बाद औरंगाबाद सीट, जहां से निखिल कुमार चुनाव लड़ने के लिए लोकल लेवल पर काफी ऐक्टिव थे। अब बारी पूर्णिया की थी, जहां से कांग्रेस के टिकट पर पप्पू यादव फाइट करने के लिए तैयार थे। वाल्मिकीनगर में कांग्रेस के प्रवेश कुमार मिश्रा पिछला चुनाव सिर्फ 23 हजार वोट से हारे थे, उसे भी लालू यादव ने अपने पास रख लिया। कांग्रेस को छंटी-छटाई सीटें दे दी गई, जहां से उम्मीदवार खोजना भी मुश्किल है।

बिहार में कांग्रेस के कमजोर रहने में फायदा!

अपनी पार्टी का कांग्रेस में मर्ज कराने वाले पप्पू यादव आज मारे-मारे फिर रहे हैं। पार्टी तो हाथ से निकल गई, साथ ही छवि भी धूमिल हुई। पूर्णिया सीट भी मुट्ठी में नहीं रहा। एक सप्ताह तक गिड़गिड़ाने के बाद भी न तो पूर्णिया मिला और ना ही सुपौल, मधेपुरा। तेज-तर्रार छवि रखने वाले बेगूसराय के कन्हैया कुमार पहले से ही बिहार बदर है। भले ही देश के बड़े नेता हों, मगर बिहार से दूरी उनकी मजबूरी है।

RELATED POSTS

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

दरअसल, बिहार में कांग्रेस के कमजोर रहने में लालू यादव को सियासी फायदा है। अगर, कांग्रेस का तेज-तर्रार नेता मिल गया तो लालू यादव का बेटे को सीएम बनाने के सपने में अड़ंगा आ सकता है। इसलिए लालू यादव कभी नहीं चाहेंगे कि बिहार कांग्रेस को संभालने वाला नेता जमीनी हो। वैसे भी बिहार के सियासी गलियारे में चर्चा रहती है कि राज्य में कांग्रेस का अध्यक्ष वही हो सकता है, जिसको लालू यादव से आशीर्वाद मिला हो। हालिया सीट शेयरिंग में इसकी छाप भी दिख रही है।

पहले कन्हैया फिर पप्पू यादव का पत्ता साफ

बिहार में कांग्रेस को दो-तीन सीटों पर ज्यादा उम्मीद थी। जिसमें औरंगाबाद, बेगूसराय, वाल्मिकीनगर और बाद में पूर्णिया को शामिल किया गया था। पप्पू यादव की वजह से पूर्णिया सीट को कांग्रेस के मुफीद माना जा रहा था। मगर, पूर्णिया की कौन कहे, यहां तो पप्पू यादव को सेट करने चक्कर में मधेपुरा और सुपौल को भी लालू ने अपने पास रख लिया। बेगूसराय सीट पर बहुत पहले लालू यादव से इशारा मिलते ही भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया। लिहाजा, कन्हैया कुमार का पत्ता साफ हो गया।

लालू यादव ने कांग्रस के अखिलेश सिंह को ज्यादातर छांटी हुई सीटें दी है। कई सीटों पर कांग्रेस को उम्मीदवार तलाशने में पसीने छूट रहे हैं। किशनगंज, कटिहार, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, पश्चिम चंपारण (बेतिया), पटना साहिब, सासाराम और महाराजगंज सीट कांग्रेस को मिली है। इसमें किशनगंज सीट कांग्रेस की जीती हुई है।

सीमांचल से सियासी तड़ीपार करने की तैयारी!

बिहार में कांग्रेस के दो चर्चित चेहरों का हश्र इस सीट शेयरिंग में देखने को मिला। राहुल गांधी के साथ दिखने वाले कन्हैया कुमार का बेगूसराय से पत्ता बहुत साफ कर दिया गया। बिहार के होने के बावजूद कन्हैया कुमार पिछली बार कब पटना आए थे किसी को याद भी नहीं है। पता नहीं बिहार यूनिट के अध्यक्ष अखिलेश सिंह बेगूसराय सीट मांगे भी थे या नहीं? कन्हैया को निपटाकर लालू यादव चैन की सांस ले ही रहे थे कि तब तक पप्पू यादव ने अपनी जन अधिकार पार्टी का कांग्रेस में विलय करा दिया।

 

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

by UB India News
August 2, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में काउंटिंग का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। उपचुनाव की मतगणना तीन अगस्त यानी सोमवार को एएन...

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

by UB India News
August 2, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना को भविष्य की जरूरतों के मुताबिक ढालने के लिए सम्राट सरकार ने एक बेहद महत्वाकांक्षी योजना...

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

by UB India News
August 2, 2026
0

रोहतास जिले के डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के मामले में पुलिस जांच ने बड़ा...

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

Next Post
CM नीतीश के करीबी अशोक चौधरी की बेटी लड़ेंगी चुनाव?

CM नीतीश के करीबी अशोक चौधरी की बेटी लड़ेंगी चुनाव?

पप्पू को गच्चा किसने दिया?

पप्पू को गच्चा किसने दिया?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend