ADVERTISEMENT
Tuesday, August 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

चिराग पासवान हाजीपुर से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

UB India News by UB India News
March 20, 2024
in खास खबर, पटना, लोजपा
0
चिराग पासवान हाजीपुर से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में एनडीए में सीटों के बंटवारों के बाद चिराग पासवान ने हाजीपुर सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है. चिराग पासवान अपने पिता राम विलास पासवान की परंपरागत सीट हाजीपुर सीट से चुनाव लड़ेंगे. बुधवार को चिराग पासवान ने इसकी घोषणा की है.  चिराग पासवान की पार्टी LJP (रामविलास) पांच सीटों पर चुनाव लड़ेगी. बता दें कि इस सीट पर 2019 में उनके चाचा पशुपति पारस ने चुनाव लड़ा था. आखिरी बार रामविलास पासवान ने 2014 में यहां से लोकसभा चुनाव लड़ा. इसके बाद वो राज्यसभा चले गए. 2019 में पशुपति पारस यहां से सांसद बने.  इससे पहले चिराग पासवान जमुई लोकसभा सीट से चुनाव जीते थे. वहीं, चाचा पशुपति पारस को बड़ा झटका लगा है. एनडीए ने पारस गुट को एक भी सीट नहीं दी है. इससे पशुपति पारस नाराज चल रहे हैं. चर्चा है कि पारस अब इंडिया ब्लॉक में शामिल हो सकते हैं.

चिराग पासवान के पिता दिवंगत रामविलास पासवान हाजीपुर सीट से 9 बार सांसद रहे. 1977 के चुनाव में रामविलास पासवान ने कांग्रेस उम्मीदवार को भारी मतों से चुनाव हराकर गिनीज बुक में नाम दर्ज कराया था. रामविलास पासवान ने कांग्रेस उम्मीदवार को सवा 4 लाख वोटों के अंतर से हरा दिया था. लोकतांत्रिक इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ था जब किसी नेता ने इतनी बड़ी जीत हासिल की थी.

RELATED POSTS

एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक………..

T T T से लेकर P P P तक, यूपी चुनाव में उतरने को कमर कस रही सियासी पार्टियां

चिराग पासवान के खाते में 5 लोकसभा सीट
बिहार में एनडीए सीट बंटवारों के बाद चिराग पासवान के खाते में लोकसभा की 5 सीटें आई हैं. इसमें हाजीपुर, वैशाली,  समस्तीपुर, खगड़िया और जमुई शामिल हैं. हालांकि, फिलहाल इन पांचों सीटों से पशुपति पारस की पार्टी के नेता सांसद हैं.

रामविलास के निधन के बाद दो फाड़ में बंट गई लोजपा

दरअसल, रामविलास पासवान के निधन के बाद लोजपा दो फाड़ में बंट गई थी. इसमें  एक गुट के मुखिया पशुपति पारस हैं और दूसरे गुट के प्रमुख चिराग पासवान हैं. चिराग पासवान फिलहाल खुद जमुई से सांसद हैं. वहीं,  हाजीपुर सीट से पशुपति पारस, खगड़िया से महबूब अली कैसर, वैशाली से वीना देवी और समस्तीपुर से प्रिंस राज राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के सांसद हैं, लेकिन इस बार पशुपति पारस को एक भी सीट नहीं मिली है. पांचों सीट चिराग पासवान की पार्टी को मिली है. चिराग पासवान ने हाजीपुर सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है. अब चार सीटों पर चिराग अपने उम्मीदवार उतारेंगे.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक………..

एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक………..

by UB India News
August 11, 2026
0

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन  (एनडीए) के सांसदों की मंगल बैठक 'वंदे मातरम' नारे के साथ शुरू हुई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र...

T T T  से लेकर P P P तक, यूपी चुनाव में उतरने को कमर कस रही सियासी पार्टियां

T T T से लेकर P P P तक, यूपी चुनाव में उतरने को कमर कस रही सियासी पार्टियां

by UB India News
August 11, 2026
0

उत्तर प्रदेश और बिहार ऐसे राज्य हैं, जहां जाति रहित कोई बात सोची भी नहीं जा सकती. यहां लोगों के...

बिहार में हल्ला और झारखंड में शांति फिर चाहिए इस्तीफा…………….

बिहार में हल्ला और झारखंड में शांति फिर चाहिए इस्तीफा…………….

by UB India News
August 11, 2026
0

बिहार सरकार की मंत्री लेसी सिंह ने विभिन्न राजनीतिक मुद्दों, झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन और बिहार विधानसभा में नेता...

फॉरवर्ड शहीद, दलित नक्सली……..

मुझको तोड़ने के लिए कुछ लोग लगे हुए हैं………..

by UB India News
August 11, 2026
0

राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से अपनी मुलाकात को लेकर उठ रही अटकलों पर सफाई...

जेडीयू के दोनों डिप्टी सीएम ने क्यों बनाई तिरंगा यात्रा से दूरी?

जेडीयू के दोनों डिप्टी सीएम ने क्यों बनाई तिरंगा यात्रा से दूरी?

by UB India News
August 11, 2026
0

तिरंगा यात्रा पर इस बार राजनीति का रंग कुछ गहरा होकर पूरे देशभक्ति माहौल को फीका कर गया। बिहार के...

Next Post
PM मोदी गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे भूटान, जानें क्यों अहम है प्रधानमंत्री की ये यात्रा

PM मोदी गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे भूटान, जानें क्यों अहम है प्रधानमंत्री की ये यात्रा

7 फेज में चुनाव पर विपक्ष के सवाल

'मोदी की चाइनीज गारंटी':मल्लिकार्जुन खरगे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend