ADVERTISEMENT
Tuesday, August 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

‘मोदी की चाइनीज गारंटी’:मल्लिकार्जुन खरगे

UB India News by UB India News
March 21, 2024
in खास खबर
0
7 फेज में चुनाव पर विपक्ष के सवाल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए उन पर लद्दाख के लोगों के साथ धोखा करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि लद्दाख में लोगों ने संविधान की छठी अनुसूची के तहत सुरक्षा की मांग की है. मगर बाकी की गारंटियों की तरह ही संवैधानिक अधिकार सुनिश्चित करने की ‘मोदी की गारंटी’ नकली और चाइनीज है. खरगे ने दावा किया कि चीन की सेना ने आज भी हमारे इलाकों पर कब्जा किया हुआ है.

दरअसल, केंद्रशासित प्रदेश में लद्दाख को राज्य का दर्जा और छठी अनुसूची के तहत संवैधानिक सुरक्षा दिए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन हो रहा है. संविधान की जिस छठी अनुसूची के तहत सुरक्षा की मांग की जा रही है, वो आदिवासी संस्कृति की रक्षा और उसके संरक्षण के लिए है. जम्मू-कश्मीर से 2019 में आर्टिकल 370 हटाने के बाद इसे दो केंद्रशासित प्रदेशों में बांट दिया गया था, जिसमें एक जम्मू-कश्मीर और दूसरा लद्दाख था. हालांकि, अब लोगों ने राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग की है.

RELATED POSTS

एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक………..

T T T से लेकर P P P तक, यूपी चुनाव में उतरने को कमर कस रही सियासी पार्टियां

मोदी की गारंटी बहुत बड़ा विश्वासघात: खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक अंग्रेजी अखबार की खबर को शेयर करते हुए मोदी सरकार को निशाने पर लिया है. उन्होंने कहा, “लद्दाख में संविधान की छठी अनुसूची के तहत जनजातीय समुदायों की सुरक्षा के लिए मांग उठ रही है. इसे जनता का मजबूत समर्थन मिल रहा है. लेकिन बाकी की सभी गारंटियों की तरह ही लद्दाख के लोगों को संवैधानिक अधिकार सुनिश्चित करने की ‘मोदी की गारंटी’ एक बहुत बड़ा विश्वासघात है. ये नकली और चाइनीज होने के अलावा कुछ नहीं है.”

कांग्रेस अध्यक्ष का ट्वीट

Modi Ki Chinese Guarantee !

In Ladakh, there is a strong wave of public support, with unified calls for protections for tribal communities under the Sixth Schedule of the Constitution.

But like all other guarantees – 'Modi Ki Guarantee' to assure Constitutional rights to the… pic.twitter.com/jgvp0paNZU

— Mallikarjun Kharge (@kharge) March 20, 2024

पीएम की क्लिन चीट के बाद चीन को मिला बढ़ावा: कांग्रेस अध्यक्ष

मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाया, “मोदी सरकार लद्दाख के पर्यावरण के प्रति संवेदनशील हिमालयी ग्लेशियरों का दोहन करना चाहती है और अपने करीबी दोस्तों को फायदा पहुंचाना चाहती है.” उन्होंने आगे कहा, “गलवान घाटी में हमारे 20 बहादुरों के बलिदान के बाद पीएम मोदी ने चीन को क्लिन चीट दी. इसकी वजह से हमारी रणनीतिक सीमाओं पर चीन की विस्तारवादी प्रकृति को बढ़ावा मिला है.”

कांग्रेस अध्यक्ष ने सरकार को घेरते हुए कहा, “एक तरफ मोदी सरकार ने हमारी क्षेत्रीय अखंडता और राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डाल दिया है. दूसरी तरफ वह लद्दाख के हमारे अपने नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों पर हमला कर रही है.”

चीन ने भारतीय इलाकों पर कब्जा किया: खरगे का आरोप

चीन के मुद्दे पर सरकार पर आरोप लगाते हुए मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “2014 के बाद से पीएम मोदी और उनके चीनी समकक्ष के बीच कम से कम 19 दौर की आमने-सामने की बातचीत हो चुकी है. इसके बावजूद मोदी सरकार 2020 से पहले यथास्थिति सुनिश्चित करने में विफल रही है. चीन ने देपसांग प्लेन्स, हॉट स्प्रिंग्स और गोगरा क्षेत्रों में भारतीय इलाकों पर कब्जा करना जारी रखा है.” उन्होंने कहा, “कांग्रेस लद्दाख की रक्षा और हमारी सीमाओं पर हमारे राष्ट्रीय हितों को सुरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध है.”

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक………..

एनडीए की ‘मंगल मिलन’ बैठक………..

by UB India News
August 11, 2026
0

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन  (एनडीए) के सांसदों की मंगल बैठक 'वंदे मातरम' नारे के साथ शुरू हुई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र...

T T T  से लेकर P P P तक, यूपी चुनाव में उतरने को कमर कस रही सियासी पार्टियां

T T T से लेकर P P P तक, यूपी चुनाव में उतरने को कमर कस रही सियासी पार्टियां

by UB India News
August 11, 2026
0

उत्तर प्रदेश और बिहार ऐसे राज्य हैं, जहां जाति रहित कोई बात सोची भी नहीं जा सकती. यहां लोगों के...

NCAER की स्टडी में बिहार सरकार को क्या दिए गए हैं सुझाव……………………

NCAER की स्टडी में बिहार सरकार को क्या दिए गए हैं सुझाव……………………

by UB India News
August 11, 2026
0

राष्ट्रीय आर्थिक अनुसंधान परिषद (NCAER) ने बिहार में शराबबंदी को खत्म करने का सुझाव दिया है। कहा गया है कि...

संसद में पेश होंगे 4 अहम बिल, क्या मोदी संसद में दो तिहाई समर्थन जुटा पाएंगे?……………

संसद में पेश होंगे 4 अहम बिल, क्या मोदी संसद में दो तिहाई समर्थन जुटा पाएंगे?……………

by UB India News
August 10, 2026
0

पार्लियामेंट के मॉनसून सत्र के आखिरी चार दिन बहुत महत्वपूर्ण हैं। कांग्रेस और भाजपा ने अपने सांसदों के लिए सदन...

संविधान संशोधन बिल से पहले अमित शाह का ‘ऑपरेशन 2/3’!

शाह जंतर-मंतर लाठीचार्ज मामले पर संसद में जवाब देंगे….

by UB India News
August 10, 2026
0

गृहमंत्री अमित शाह दिल्ली में छात्र प्रदर्शनकारियों पर पुलिस एक्शन मामले पर सदन में जवाब देंगे। संसदीय कार्य मंत्री किरेन...

Next Post
उत्तर से दक्षिण भारत तक…लोकसभा की इन 104 सीटों पर टिका है 5 मुख्यमंत्रियों का भविष्य

उत्तर से दक्षिण भारत तक...लोकसभा की इन 104 सीटों पर टिका है 5 मुख्यमंत्रियों का भविष्य

राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज किशनगंज के रास्ते बिहार में करेगी एंट्री

यूपी के 26 लोकसभा क्षेत्रों में राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा क्या जीत दिला पायेगी ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend