ADVERTISEMENT
Tuesday, August 11, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

यूपी के 26 लोकसभा क्षेत्रों में राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा क्या जीत दिला पायेगी ?

UB India News by UB India News
March 20, 2024
in loakshbha 24, LOKSHBHA
0
राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज किशनगंज के रास्ते बिहार में करेगी एंट्री
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोकसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान हो चुका है. चुनावों की घोषणा के साथ ही सभी दल सियासी बिसात बिछाने में लग गए हैं. 80 सीट वाले उत्तर प्रदेश में सियासी बयार तेज हो गई है. यहां कांग्रेस और समाजवादी पार्टी मैदान में हैं. राज्य में सत्तारूढ़ बीजेपी के विजयरथ को रोकने के लिए इस बार कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने हाथ मिलाया है.

कांग्रेस-सपा के बीच सीटों पर फैसला उस समय हुआ था, जब राहुल गांधी सूबे में भारत जोड़ो न्याय यात्रा कर रहे थे. उनकी यात्रा में अखिलेश यादव भी शामिल हुए थे. इस बीच राहुल गांधी की यात्रा उत्तर प्रदेश के जिन जिलों से होकर गुजरी, वहां इंडिया अलायंस को कितना फायदा होगा? इसको लेकर TV9 भारतवर्ष ने एक सर्वे किया है.

RELATED POSTS

हर महीने महिलाओं को 8500 रुपये, युवाओं को देंगे नौकरी -भिंड में बोले राहुल गांधी

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

26 लोकसभा क्षेत्रों में भारत जोड़ो न्याय यात्रा
राहुल गांधी की न्याय यात्रा फरवरी में यूपी के 26 लोकसभा क्षेत्रों से होकर गुजरी. इसमें वाराणसी, भदोही, प्रयागराज, प्रतापगढ़, अमेठी, रायबरेली, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर, मुरादाबाद, संभल, अलीगढ़, बुलंदशहर, हाथरस, आगरा, चंदौली शामिल हैं. ओपिनियन पोल के मुताबिक इंडिया गठबंधन को यूपी में कोई फायदा होता दिखाई नहीं दे रहा है.

सर्वे की मानें तो राहुल गांधी यूपी के जिन 26 लोकसभा क्षेत्रों से होकर गुजरी वहां 25 सीट पर बीजेपी के नेतृत्व वाले NDA की जीतने की संभावना है. इंडिया अलायंस के एक मात्र रायबरेली की सीट पर जीतने की उम्मीद है. इतना ही नहीं सर्वे से सामने आया है कि कांग्रेस इस बार भी अमेठी से हार सकती है.

बीजेपी को यूपी में प्रचंड जीत
सर्वे के अनुसार उत्तर प्रदेश में बीजेपी प्रचंड जीत हासिल कर सकती है. यहां NDA को 80 में से 73 सीट मिल सकती हैं, जबकि इंडिया गठबंधन के खाते में महज 7 सीटें आ सकती हैं. वहीं, अगर बात करें कांग्रेस की तो वह 1 सिमट पर ही सिमट कर रह जाएगी. समाजवादी पार्टी चुनाव में 6 सीटें जीत सकती है.

उत्तर प्रदेश में सीट शेयरिंग की बात करें तो सर्वे में बीजेपी को सबसे ज्यादा 52.81 फीसदी वोट मिलता दिखाई दे रहा है, जबकि समाजवादी पार्टी के खाते में 27 फीसदी से अधिक वोट आएंगे. बीएसपी को 8.56 फीसदी वोट मिल सकती है.

यूपी में 7 चरण में मतदान
उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए सात चरणों में वोटिंग होगी. सूबे में 19 अप्रैल को पहले चरण में राज्य की 8 सीट, 26 अप्रैल को दूसरे चरण में 8 सीट, 7 मई को तीसरे चरण में 10 सीट, 13 मई को चौथे चरण में 13 सीट, 20 मई को पांचवें चरण में 14 सीट, 25 मई को छठे चरण में 14 सीट और 1 जून को सातवें चरण में 13 सीटों पर मतदान होगा.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

हर महीने महिलाओं को 8500 रुपये, युवाओं को देंगे नौकरी -भिंड में बोले राहुल गांधी

हर महीने महिलाओं को 8500 रुपये, युवाओं को देंगे नौकरी -भिंड में बोले राहुल गांधी

by UB India News
May 1, 2024
0

मध्य प्रदेश में कांग्रेस को इंदौर में बड़ा झटका लगने के एक दिन बाद आज मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल...

PM मोदी के लिए भाषा की मर्यादा भूले राहुल गांधी, तू तड़ाक वाली जुबान में की बात

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

by UB India News
April 30, 2024
0

लोकसभा चुनाव के दो चरण पूरे हो चुके हैं इनमें देश के 14 राज्यों में मतदान पूरा हो चुका है....

सिर्फ गरीबी हटाएंगे की माला जपती रहती थी कांग्रेस’, महाराष्ट्र के माढा में बोले PM मोदी

सिर्फ गरीबी हटाएंगे की माला जपती रहती थी कांग्रेस’, महाराष्ट्र के माढा में बोले PM मोदी

by UB India News
May 1, 2024
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के बीच मंगलवार को महाराष्ट्र के माढा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया....

कांग्रेस के लिए क्यों गले की फांस बन सकता है अमित शाह का फर्जी वीडियो केस?

कांग्रेस के लिए क्यों गले की फांस बन सकता है अमित शाह का फर्जी वीडियो केस?

by UB India News
May 1, 2024
0

लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे आगे बढ़ता जा रहा है, विभिन्न सियासी दलों के बीच वार और पलटवार का सिलसिला भी तेज...

कांग्रेस SC-ST आरक्षण पर तलवार लटका रही , OBC का जीना मुश्किल कर देगी……..

कांग्रेस SC-ST आरक्षण पर तलवार लटका रही , OBC का जीना मुश्किल कर देगी……..

by UB India News
May 1, 2024
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर कांग्रेस पर SC-ST और OBC का आरक्षण खत्म करने का आरोप लगाया है।...

Next Post
श्रीनगर लोकसभा सीट फारूक अब्दुल्ला या महबूबा मुफ्ती की ………

श्रीनगर लोकसभा सीट फारूक अब्दुल्ला या महबूबा मुफ्ती की .........

दक्षिण में बढ़ा NDA का कुनबा, तमिलनाडु में PMK के साथ गठबंधन से BJP को कितना होगा फायदा?

दक्षिण में बढ़ा NDA का कुनबा, तमिलनाडु में PMK के साथ गठबंधन से BJP को कितना होगा फायदा?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend