ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

ऐसा पहली बार हुआ, जब बिहार में रैली हो और जाति की बात नहीं हो……….

UB India News by UB India News
March 8, 2024
in पटना, ब्लॉग, भाजपा
0
ऐसा पहली बार हुआ, जब बिहार में रैली हो और जाति की बात नहीं हो……….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले 5 दिनों में दो बार बिहार आए। इस दौरान उन्होंने औरंगाबाद, बेगूसराय और बेतिया में जन सभाएं कीं। इन सभाओं के जरिए पीएम मोदी ने औरंगाबाद, गया, बेगूसराय, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, वाल्मीकि नगर लोकसभा क्षेत्र को साधने की कोशिश की।

पॉलिटिकल एक्सपर्ट की माने तो ये सभी इलाके सवर्ण बाहुल हैं। बड़ी बात यह रही कि तीनों स़भाओं में एक बार भी पीएम मोदी ने किसी जाति का नाम नहीं लिया। उन्होंने युवा, महिला, किसान और गरीबों की बात की।

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

एक्सपर्ट कहते हैं कि संभवत: ऐसा पहली बार हुआ, जब बिहार में रैली हो और जाति की बात नहीं हो। वहीं, दूसरी तरफ विपक्षी मंच से खुले तौर पर दलितों और पिछड़ों को साधने की कोशिश की गई। 3 मार्च को पटना में आयोजित जन विश्वास रैली के दौरान राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव ने पिछड़ों-दलितों को मजबूत बनाने और उनके दुख-दर्द में शामिल होने की बात कही।

पीएम नरेंद्र मोदी ने युवा, महिला, किसान और गरीबों की बात को सशक्त तरीके से रखा।
पीएम नरेंद्र मोदी ने युवा, महिला, किसान और गरीबों की बात को सशक्त तरीके से रखा।

समझिए, बिहार में मोदी ने जाति की बात क्यों नहीं की

बिहार की सियासत में एक कहावत बहुत लोकप्रिय है। कहा जाता है कि यहां से जाति है, जो जाती नहीं। ऐसे में सवाल उठ रहे है कि पीएम क्यों लोकसभा चुनाव से पहले जाति पर बोलने से परहेज कर रहे हैं। इस सवाल पर पॉलिटिकल एक्सपर्ट कहते हैं, बिहार में हुई जाति आधारित गणना के बाद पिछड़े की राजनीति तेज हो गई है। इससे बीजेपी को डर सताने लगा है कि कहीं उनका अपर कास्ट वोट बैक कहीं खिसक ना जाए। इसीलिए बीजेपी उन्हें किसी भी सूरत में खोना नहीं चाहती है।

बीजेपी पिछड़ा और अगड़ा दोनों को साथ लेकर चलना चाहती है। यही कारण है कि रैली अगड़े इलाके में आयोजित की गई और पिछड़ों की राजनीति की गई। ये सबका साथ, सबका विश्वास और सबका प्रयास को जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। डीएम दिवाकर कहते हैं कि एनडीए खासकर बीजेपी के सामने सबसे बड़ी चुनौती पिछले परफॉर्मेंस को दोहराना है।

40 की 40 सीटें नहीं जीत पाएं तो कम से कम 39 सीटों को बचा पाना। बीजेपी अच्छे से जानती है कि इसे केवल रैली के जरिए हासिल नहीं किया जा सकता है। इसके लिए कैंडिडेट बहुत मायने रखते हैं। यही कारण है कि बीजेपी ने अपनी फर्स्ट लिस्ट में बिहार के किसी सवर्ण दिग्गज के नाम की घोषणा नहीं की।

3 पॉइंट में जानिए, बार-बार रद्द होने के बाद भी बेतिया क्यों आए पीएम

पीएम मोदी की सभा बेतिया में इससे पहले तीन बार रद्द हो चुकी थी। सबसे पहले वे यहां 13 जनवरी को आने वाले थे। इसके बाद 27 जनवरी को उनकी मोतिहारी में सभा होने वाली थी, लेकिन ये भी रद्द हो गई। 4 फरवरी को फिर से बेतिया में रैली प्रस्तावित हुई, लेकिन ये भी टल गई। आखिर में 6 मार्च को पीएम यहां आए। आखिर बेतिया में पीएम सभा क्यों करना चाहते थे? इस सवाल पर वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण बागी कहते हैं कि जितनी भी रैलियां यहां होती है, उनमें जोड़-घटाव गुणा भाग के बाद ही सभा स्थल का चयन किया जाता है।

1. नेतृत्व के खिलाफ नाराजगी

बेतिया के वरिष्ठ पत्रकार कहते हैं कि बेतिया में जमीनी स्तर पर भारी नाराजगी है। कार्यकर्ता अपने जिला नेतृत्व या संगठन से बहुत ज्यादा खुश नहीं है। इसका असर विधानसभा में फ्लोर टेस्ट के दौरान दिखाई दिया था। जब यहां के दो विधायक पार्टी के खिलाफ बगावत कर गए। ऐसे में पार्टी को इस बात का डर सता रहा है कि कहीं वे अपने ही गढ़ में कमजोर ना पड़ जाए। बेतिया में पीएम की रैली आयोजित करा कर पार्टी ने कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाने के साथ नाराजगी को डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश की है।

2. आरएसएस का फीडबैक

पॉलिटिकल एक्सपर्ट कहते हैं कि बीजेपी में कैंडिडेट सिलेक्शन में आरएसएस की बड़ी भूमिका होती है। ऐसे में चंपारण को लेकर आरएसएस का फीडबैक बहुत अच्छा नहीं है। नीतीश के एनडीए से बाहर जाने के बाद पहले ही पार्टी वाल्मीकि नगर को अपने लिए कमजोर मान रही थी। वहीं लेफ्ट भी पूर्वी-पश्चिमी चंपारण में संगठन मजबूत कर रही है। यही कारण है कि पार्टी किसी प्रकार का कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है।

3. चंपारण के तीनों उम्मीदवार बदलने की तैयारी

चंपारण की सियासत को करीब से जानने वाले कहते हैं कि बीजेपी चंपारण के तीनों लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार बदलने की तैयारी कर रही है। राधा मोहन सिंह को बढ़ती उम्र का हवाला देकर एक्टिव पॉलिटिक्स से साइड किया जा सकता है तो संजय जायसवाल के खिलाफ जनता की नाराजगी बड़ा मुद्दा बन रहा है। वहीं, वाल्मीकि नगर सीट पर भी जदयू से बात चल रही है। हालांकि, बीजेपी के नेता इसे सिरे से खारिज तो कर रहे हैं, लेकिन इस पर कुछ भी बोलने से भी इनकार कर रहे हैं।

बिहार में मोदी ने लालू को ही मुख्य प्रतिद्वंदी माना

अपनी तीन सभाओं में पीएम मोदी ने स्पष्ट कर दिया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में बिहार में उनका मुख्य मुकाबला राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से ही होगा। यही कारण है कि उन्होंने अपनी तीनों सभाओं में खुलकर जंगलराज और परिवारवाद पर ही निशाना साधा। उन्होंने एक बार भी कांग्रेस या लेफ्ट का नाम नहीं लिया।। इससे स्पष्ट हो गया कि बिहार की अन्य विपक्षी पार्टियां चाहे कांग्रेस या फिर लेफ्ट को मोदी अपना प्रतिद्वंदी नहीं मानते हैं।

भीड़ के लिहाज से पीएम की सभी रैलियां सफल बताई जा रही हैं। हर रैली में एक लाख से ज्यादा भीड़ जुटीं।
भीड़ के लिहाज से पीएम की सभी रैलियां सफल बताई जा रही हैं। हर रैली में एक लाख से ज्यादा भीड़ जुटीं।

लालू के तंज को बनाया चुनावी एजेंडा

3 मार्च को पटना में आयोजित जन विश्वास रैली में राजद सूप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी के परिवार पर सवाल उठाए थे। अब पीएम मोदी ने इसे देश व्यापी चुनावी एजेंडा बना दिया है। बेतिया की रैली में पीएम ने अपने ही स्टाइल में लालू प्रसाद यादव को जवाब दिया।

उन्होंने इसे लालू के गुरु जेपी, लोहिया और कर्पूरी से जोड़ दिया। उन्होंने कहा कि अगर ये आज जिंदा होते तो ये भ्रष्टाचारी और परिवारवाद के कट्‌टर समर्थक उन्हें भी कठघरे में खड़ा कर देते। इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी के उस कैंपेन को भी दोहराया, जिसे मोदी का परिवार बता रहे हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

Next Post
कांग्रेस की चुनाव समिति की बैठक आज,130 से 150 लोकसभा सीटों पर तय हो सकते हैं उम्मीदवार

कांग्रेस की चुनाव समिति की बैठक आज,130 से 150 लोकसभा सीटों पर तय हो सकते हैं उम्मीदवार

प्रधानमंत्री मोदी आज जम्मू-कश्मीर के दौरे पर , श्रीनगर में एक सार्वजनिक रैली को करेंगें संबोधित , ‘विकसित भारत विकसित जम्मू कश्मीर’ कार्यक्रम में होंगे शामिल

प्रधानमंत्री मोदी आज जम्मू-कश्मीर के दौरे पर , श्रीनगर में एक सार्वजनिक रैली को करेंगें संबोधित , 'विकसित भारत विकसित जम्मू कश्मीर' कार्यक्रम में होंगे शामिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend