ADVERTISEMENT
Wednesday, August 12, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राममय हो गई अयोध्या, आज देश में मनेगी दिवाली ,राम मंदिर के उद्घाटन और रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के साथ राम भक्तों का करीब 500 सालों का इंतजार खत्म

UB India News by UB India News
January 24, 2024
in अध्यात्म
0
राममय हो गई अयोध्या, आज देश में मनेगी दिवाली ,राम मंदिर के उद्घाटन और रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के साथ राम भक्तों का करीब 500 सालों का इंतजार खत्म
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

500 वर्षों से अयोध्या में राम मंदिर का इंतजार कर रहे राम भक्तों का इंतजार आज खत्म हो रहा है. सालों तक टेंट में रहे रामलला आज अपने भव्य मंदिर में विराजेंगे. अब से कुछ घंटों बाद पीएम मोदी भव्य राम मंदिर का उद्घाटन करेंगे. साथ ही आज यानी 22 जनवरी को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा भी होगी. प्राण-प्रतिष्ठा से पहले 16 जनवरी से विशेष अनुष्ठान शुरू हुआ था. मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा दोपहर 12:20 बजे शुरू होने वाली है और दोपहर 1 बजे तक समाप्त होने की उम्मीद है. समारोह की अध्यक्षता प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे, जो अपने 11 दिवसीय अनुष्ठान में आज पूरी तरह से उपवास कर रहे हैं. समारोह में पीएम मोदी के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी मौजूद रहेंगे.

देश और दुनिया भर से मेहमानों के आगमन को देखते हुए पिछले तीन-चार दिनों से उच्च स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है. एनडीआरएफ की टीमें और HAZMAT वाहन लगातार क्षेत्र की निगरानी कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि अभिषेक समारोह सुचारू रूप से चले. रविवार को शयन आरती के बाद राम लला विराजमान और उनके भाइयों की मूल मूर्ति को वापस भव्य मंदिर में स्थानांतरित कर दिया गया.

RELATED POSTS

साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………

सावन सोमवारी ;शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी……..

आज, 22 जनवरी को राम भक्तों के 500 वर्षों का इंतजार खत्म होने जा रहा है. अब से कुछ घंटों बाद भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा होगी. प्रभु श्रीराम ठाठ से अयोध्या के भव्य मंदिर में विराजेंगे. रामलला की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा की विधि आज दोपहर 12 बजक 20 मिनट से शुरू होगी. प्राण-प्रतिष्ठा अभिजीत मुहूर्त और मृगशिरा नक्षत्र के शुभ संयोग में होगी. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कुल पांच लोग गर्भगृह में मौजूद रहेंगे.

आज अयोध्या में श्री रामलला की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा होगी. इस खास पल को उत्सव के रूप में मनाने के लिए धर्मनगरी भी पूरी तरह तैयार है. साथ ही इस विशेष मौके पर आज शाम को 10 लाख से अधिक दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया जाएगा. आज होने वाली श्री रामलला की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए पिछले 3 हफ्तों से तैयारी चल रही थी, जो पूरी हो चुकी है. वहीं इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले वीवीआईपी भी अयोध्या नगरी पहुंचने लगे हैं. साथ ही पूरे अयोध्या शहर में सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है. करीब 14000 यूपी पुलिस के जवान तैनात हैं.

वहीं 10,000 के करीब पीएससी की तैनाती की गई है. इसके अलावा एसपीजी, एनएसजी और एनडीआरएफ की भी तैनाती की गई है. पूरे अयोध्या को फूलों से सजा दिया गया है. राम मंदिर परिसर को 3000 किलो फूलों से सजाया गया है, जिसमें खास किस्म के फूल इस्तेमाल किए गए हैं. अयोध्या में तैयार हो चुके भव्य राम मंदिर का आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन करेंगे. साथ ही रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा भी की जाएगी. इस खास आयोजन में सभी जगत की बड़ी हस्तियां शामिल होंगी. अयोध्या में तैयार हो रहे भव्य राम मंदिर को फूलों से सजा दिया गया है.

पूरे अयोध्या के साथ-साथ देश-विदेश में भी भगवान राम के नाम की धूम मची हुई है. लोग पूरे हर्षोल्लास के साथ भगवान राम का स्वागत करने को तैयार हैं. आज दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर प्राण-प्रतिष्ठा होगी. अयोध्या में सुरक्षा की भी कड़ी व्यवस्था की गई है. अयोध्या के सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है. यूपी पुलिस के साथ-साथ एनडीआरएफ और एसडीआरएफ भी तैनात है. सीएम योगी कई बार अयोध्या का दौरा करके लगातार तैयारियों का जायजा लेते रहे हैं.

योध्‍या के राममंदिर में आज रामलला की प्राण प्रतिष्‍ठा (Ram Lalla Pran Pratishtha) होने जा रही है. मंदिर में आज भगवान राम विराजेंगे और लगभग 500 सालों का इंतजार खत्‍म होगा. ये बेहद खास पल है, जिसके साक्षी हजारों लोग बनेंगे. रामलला की प्राण प्रतिष्‍ठा के लिए बेहद विशेष मुर्हूत को चुना गया है. ये सिर्फ 84 सेकंड का शुभ मुहूर्त, जिसमें प्राण प्रतिष्‍ठा अनुष्‍ठान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरा करेंगे.

मामले से जुड़ी अहम जानकारियां :

  1. मंदिर के गर्भगृह में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पूरी विधि आज दोपहर 12 बजकर 20 मिनट से शुरू होगी.
  2. रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की मुख्य पूजा अभिजीत मुहूर्त में की जा रही है. बताया जा रहा है कि प्राण प्रतिष्ठा का मुहूर्त काशी के विद्वान गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ द्वारा सुझाया गया है.
  3. प्राण प्रतिष्‍ठा विधि पौष माह के द्वादशी तिथि (22 जनवरी 2024) को अभिजीत मुहूर्त, इंद्र योग, मृगशिरा नक्षत्र, मेष लग्न एवं वृश्चिक नवांश में हो रहा है.
  4. शुभ मुहूर्त दिन के 12 बजकर 29 मिनट और 08 सेकंड से 12 बजकर 30 मिनट और 32 सेकंड तक का रहेगा… प्राण प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त केवल 84 सेकंड का है.
  5. प्राण प्रतिष्‍ठा पूजा-विधि के जजमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी. पीएम मोदी आज 4 घंटे अयोध्‍या में होंगे. वह सुबह 10 बजकर  25 मिनट पर अयोध्‍या एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे.
  6. प्राण प्रतिष्‍ठा अनुष्ठान काशी के प्रख्यात वैदिक आचार्य गणेश्वर द्रविड़ और आचार्य लक्ष्मीकांत दीक्षित के निर्देशन में 121 वैदिक आचार्य संपन्न कराएंगे. इस दौरान 150 से अधिक परंपराओं के संत-धर्माचार्य उपस्थिति रहेंगे.
  7. ऐतिहासिक अवसर पर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सीएम योगी एक दिन पहले ही अयोध्या पहुंच चुके हैं.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………

साल 2026 का अंतिम सूर्यग्रहण कल , भारत में दिखाई नहीं देगा……………

by UB India News
August 11, 2026
0

साल 2026 का अंतिम और पूर्ण सूर्यग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। सूर्यग्रहण वैज्ञानिक और ज्योतिषीय दृष्टि दोनों...

सावन सोमवारी ;शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी……..

सावन सोमवारी ;शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी……..

by UB India News
August 11, 2026
0

पटना के बोरिंग कैनाल रोड स्थित पंचमुखी मंदिर समेत विभिन्न शिवालयों में सावन की दूसरी सोमवारी पर सुबह से ही...

सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में लगी कतार; हर-हर महादेव से गूंजा पटना

सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में लगी कतार; हर-हर महादेव से गूंजा पटना

by UB India News
August 4, 2026
0

सावन की पहली सोमवारी पर इंद्रदेव भी मानो महादेव का जलाभिषेक करने धरती पर उतर पड़े। सुबह से रुक-रुककर वर्षा...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

आज से भगवान शिव का प्रिय सावन महीना शुरू

आज से भगवान शिव का प्रिय सावन महीना शुरू

by UB India News
July 31, 2026
0

आज से सावन महीने की शुरुआत हो रही है। ये भगवान शिव का प्रिय महीना है। आज गुरुवार को श्रवण...

Next Post
114 कलशों के औषधीय जल से श्रीरामलला को स्नान कराया गया, सभी शास्त्रीय मर्यादाएं पूरी ‚ आज विराजेंगे श्रीराम

114 कलशों के औषधीय जल से श्रीरामलला को स्नान कराया गया, सभी शास्त्रीय मर्यादाएं पूरी ‚ आज विराजेंगे श्रीराम

रामपथ से धर्मपथ तक त्रेतायुग का नजारा, नव्य‚ भव्य और दिव्य क्षण……..

रामपथ से धर्मपथ तक त्रेतायुग का नजारा, नव्य‚ भव्य और दिव्य क्षण........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend