ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

JDU अध्यक्ष के हटाए जाने की अटकलों के बीच ‘सीक्रेट’ बैठक! नीतीश, ललन और विजय चौधरी में क्या हुई बात?

UB India News by UB India News
December 24, 2023
in जदयू, पटना
0
JDU अध्यक्ष के हटाए जाने की अटकलों के बीच ‘सीक्रेट’ बैठक! नीतीश, ललन और विजय चौधरी में क्या हुई बात?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ में शामिल जेडीयू के अंदर उथल-पुथल की चर्चा है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी ने पिछले दिनों यह सार्वजनिक बयान कर सभी को चौंका दिया कि ललन सिंह को जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटाया जा सकता है। इसके बाद राजनीतिक हलकों में इस बात की चर्चा भी जोरों पर है कि जेडीयू के अंदर बड़ा सांगठनिक बदलाव हो सकता है। इस बीच सीएम नीतीश कुमार ने ललन सिंह के घर जाकर मुलाकात की।

जदयू अध्यक्ष ललन सिंह को पद से हटाए जाने की अटकलों के बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार की शाम ललन सिंह के आवास पहुंचे। नीतीश वहां करीब 10 मिनट तक रहे, उसके बाद वे लौट गए। बताया जाता है कि ललन सिंह के साथ ही नीतीश उनके आवास पहुंचे थे। नीतीश जदयू के अध्यक्ष के घर करीब 10 से 15 मिनट रहे और फिर लौट गए।

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

ललन सिंह को लेकर हो रही चर्चा को विराम देने की कोशिश
जदयू की 29 दिसंबर को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होने वाली है, जिसमें सिंह को अध्यक्ष पद से हटाए जाने की खूब चर्चा है। माना जा रहा है कि नीतीश इसी चर्चा को इस मुलाकात से विराम देने की कोशिश की है। इस चर्चा को भाजपा ने भी खूब हवा दी है। भाजपा के नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा था कि ललन सिंह की राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद से बढ़ती नजदीकियों के कारण उनसे नीतीश कुमार नाराज हैं, जिस कारण उन्हें पद से हटाया जा सकता है।

ललन सिंह ने सुशील मोदी पर साधा निशाना
इस मामले में हालांकि जब शनिवार को सिंह से पूछा गया, तब उन्होंने भड़कते हुए कहा कि सुशील मोदी की नीतीश कुमार से पर्सनल बात हुई होगी, तभी वो ऐसा कयास लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार से सुशील मोदी का बहुत नजदीकी रिश्ता रहा होगा। नीतीश कुमार से उनकी बात हुई होगी, तभी वो ऐसा कह रहे हैं।
सुशील मोदी ने ललन सिंह पद से हटाए जाने का किया दावा

इससे पहले बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने बयान जारी करते हुए जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को लेकर कहा कि लालू से निकटता के चलते नीतीश कुमार उन्हें हटा सकते हैं। सुशील मोदी ने कहा था कि इंडी गठबंधन की चौथी बैठक के बाद नीतीश कुमार के लिए राष्ट्रीय राजनीति के सारे द्वार बंद हो गए हैं। दूसरे राज्यों की बात को दूर, बिहार के ‘किंग मेकर’ लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव ने भी किसी पद के लिए नीतीश कुमार का नाम प्रस्तावित नहीं किया।

इन दिनों चर्चा में हैं सीएम नीतीश कुमार

बिहार के साथ-साथ देश की राजनीति में इन दिनों सीएम नीतीश कुमार की काफी चर्चा हो रही है. नीतीश कुमार को लेकर कई कयास भी लगाए जा रहे हैं. कहा जा रहा है कि जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कुछ बड़ा फैसला हो सकता है. वहीं, राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटाए जाने के सवाल पर शनिवार को ललन सिंह मीडिया पर भड़क गए. इस बीच सीएम आवास पर ललन सिंह और विजय चौधरी की नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद बिहार की राजनीति में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है.

तेजस्वी यादव ने की थी मुलाकात

बता दें कि उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की थी. कहा जा रहा है कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने भी नीतीश कुमार से फोन पर बात की है. उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री आवास पहुंचे और नीतीश कुमार से मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच करीब 30 से 40 मिनट तक की बातचीत हुई. दोनों नेताओं के बीच क्या बात हुई, इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. सूत्रों का मानना है कि दोनों नेताओं के बीच अगले लोकसभा चुनाव को लेकर सीट बंटवारे तथा बीजेपी को परास्त करने की रणनीति पर चर्चा हुई. खबर है कि बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार में बीजेपी की परंपरागत सीट रही बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव का ऐलान हो चुका है। इस सीट...

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

by UB India News
July 3, 2026
0

पर्यटन सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को मुख्य सचिवालय स्थित पर्यटन विभाग कार्यालय में 30 जुलाई-28 अगस्त के...

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार एक्शन मोड में आ गए. वह लगातार हॉस्पिटल्स की व्यवस्थाओं को जायजा लेते दिखाई...

चिराग ने घुटनों पर बैठकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी…………..

चिराग ने घुटनों पर बैठकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी…………..

by UB India News
July 3, 2026
0

भोजपुर में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी के परिवार से मुलाकात करने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय...

Next Post
नीतीश सत्ता से सियासत तक नायाब तो पीएम पद के दावेदार क्यों बन गए खरगे!

नीतीश सत्ता से सियासत तक नायाब तो पीएम पद के दावेदार क्यों बन गए खरगे!

मोहन प्रकाश बनाये गये प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी

मोहन प्रकाश बनाये गये प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend