ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मोहन प्रकाश बनाये गये प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी

UB India News by UB India News
December 24, 2023
in कांग्रेस, पटना
0
मोहन प्रकाश बनाये गये प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने शनिवार को अपनी टीम में बड़़ा बदलाव करते हुए १२ महासचिवों और १२ प्रदेश प्रभारियों की नियुक्ति की। मोहन प्रकाश को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया प्रभारी बनाया गया है। तारिक अनवर को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पद से हटा दिया गया है‚ जबकि भक्त चरण दास को बिहार प्रभारी के पद से मुक्त कर दिया गया है। केसी वेणुगोपाल को संगठन का जिम्मा सौंपा है‚ जबकि गुरदीप सिंह सप्पल को प्रशासन का नया प्रभारी बनाया गया है।

कांग्रेस महासचिव वेणुगोपाल ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रियंका गांधी वाड्रा को महासचिव के तौर पर बरकरार रखा गया है‚ लेकिन फिलहाल उन्हें किसी प्रदेश का प्रभार या कोई अन्य जिम्मेदारी नहीं दी गई है। प्रियंका गांधी के स्थान पर पार्टी महासचिव अविनाश पांड़े को उत्तर प्रदेश का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। महासचिव जयराम रमेश भी पार्टी की संचार विभाग के प्रभारी तथा अजय माकन कोषाध्यक्ष की भूमिका निभाते रहेंगे। उनके साथ दो नेताओं मिलिंद देवरा और विजय इंदर सिंघला को संयुक्त कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रणदीप सिंह सुरजेवाला अब सिर्फ कर्नाटक के प्रभारी बने रहेंगे। उनके स्थान पर जितेंद्र सिंह को मध्य प्रदेश के प्रभारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंप गई है। सचिन पायलट को महसचिव नियुक्त करने के साथ ही छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया गया है। कुमारी सैलजा को छत्तीसगढ़ से हटाकर उत्तराखंड़ के प्रभारी की जिम्मेदारी सौंप गई है। सुखजिंदर सिंह रंधावा राजस्थान के प्रभारी बने रहेंगे। दीपा दासमुंशी को केरल‚ लक्षद्वीप और तेलंगाना का अतिरिक्त प्रभार‚ रमेश चेनिथला को महाराष्ट्र‚ मोहन प्रकाश को बिहार‚ डॉ. चेल्ला कुमार को अरुणाचल‚ मेघालय तथा मिजोरम डॉ. अजय कुमार को ओडिशा के साथ तमिलनाडु तथा पुद्’ुचेरी का अतिरिक्त प्रभार‚ भारत सिंह सोलंकी को जम्मू कश्मीर‚ राजीव शुक्ला को हिमाचल तथा चंडीगढ़‚ सुखजिंदर सिंह रंधावा को राजस्थान‚ देवेंद्र यादव को पंजाब‚ माणिक राव ठाकरे को गोवा‚ दमन दीयू व दादरा नागर हवेली‚ गिरीश चोडनकर को त्रिपुरा‚ सिक्किम‚ नगालैंड तथा मणिपुर‚ मणिक्कम टैगोर को आंध्र प्रदेश‚ अंड़मान निकोबार तथा गुरदीप सिंह सप्पल को प्रशासन का प्रभारी बनाया गया है। पार्टी ने सांसद डॉ नासिर हुसैन को कांग्रेस अध्यक्ष कार्यालय का प्रभारी महासचिव बनाया है‚ जबकि प्रणव झा को कांग्रेस अध्यक्ष कार्यालय में संचार विभाग का प्रभारी सचिव बनाया गया है।

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार में बीजेपी की परंपरागत सीट रही बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव का ऐलान हो चुका है। इस सीट...

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

by UB India News
July 3, 2026
0

पर्यटन सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को मुख्य सचिवालय स्थित पर्यटन विभाग कार्यालय में 30 जुलाई-28 अगस्त के...

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार एक्शन मोड में आ गए. वह लगातार हॉस्पिटल्स की व्यवस्थाओं को जायजा लेते दिखाई...

चिराग ने घुटनों पर बैठकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी…………..

चिराग ने घुटनों पर बैठकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी…………..

by UB India News
July 3, 2026
0

भोजपुर में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी के परिवार से मुलाकात करने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय...

Next Post
क्रेंद्र सरकार ने कुश्ती संघ को किया निलंबित, नए अध्यक्ष संजय सिंह की मान्यता रद्द

क्रेंद्र सरकार ने कुश्ती संघ को किया निलंबित, नए अध्यक्ष संजय सिंह की मान्यता रद्द

आपके सामने सुनहरे भविष्य की सुबह है- पीएम मोदी

आपके सामने सुनहरे भविष्य की सुबह है- पीएम मोदी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend