ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मैं प्रधानमंत्री पद के रेस में नहीं हूं…..

UB India News by UB India News
December 7, 2023
in पटना, मुख्यमंत्री
0
मैं प्रधानमंत्री पद के रेस में नहीं हूं…..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने बुधवार को कहा कि वो I.N.D.I.A गठबंधन की अगले बैठक में जरूर भाग लेंगे। उन्होंने फिर कहा कि उन्हें अपने लिए कुछ नहीं चाहिए। आज की बैठक में भाग लेने से इसलिए असमर्थता जाहिर की थी, क्योंकि मेरी तबीयत ठीक नहीं थी ।

उन्होंने यह भी कहा है कि नहीं जाने का सवाल ही नहीं है। जल्द से जल्द सारी बातें फाइनल हो जाए तब ठीक रहेगा, अब समय नहीं है। मैं प्रधानमंत्री पद के रेस में नहीं हूं। 10 दिसंबर को पटना में होने वाली पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में भी शामिल होंगे।

RELATED POSTS

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बाबा साहब को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे नीतीश कुमार।
बाबा साहब को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे नीतीश कुमार।

हार-जीत लगी रहती है

विधानसभा चुनाव के रिजल्ट पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा है कि चुनाव परिणाम में हार-जीत लगी रहती है। कांग्रेस को भी अच्छे वोट मिले हैं। वहीं, उन्होंने खुद के बारे में कहा कि प्रदेश के हित में अपना काम करता रहता हूं। हम लोग पूरी तरह से एकजुट हैं।

100 डिग्री से कम बुखार था

उन्होंने यह भी कहा कि मैं बीमार चल रहा था। बुखार ज्यादा नहीं था। 100 डिग्री से कम ही था। खांसी और जुकाम था। जानबूझकर पांच दिन घर में पड़े रहें। वहीं, उन्होंने जातीय गणना का जिक्र किया। नीतीश कुमार ने कहा कि देश में जातीय गणना कराते तो कितना फायदा होता।

सीएम नीतीश कुमार के साथ डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे थे।
सीएम नीतीश कुमार के साथ डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे थे।

विशेष राज्य के दर्ज पर की बात

विशेष राज्य का दर्जा मिल जाए तो कितना बिहार का विकास होगा। बिहार एक पौराणिक धरती है, विशेष राज्य का दर्जा मिलेगा तो काफी अच्छा होगा। सीएम ने डॉ. भीमराव अंबेडकर को याद किया। उन्होंने बाबा साहब की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि दी।

भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि मोदी के सामने खड़े होने की किसी में हिम्मत नहीं है।
भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि मोदी के सामने खड़े होने की किसी में हिम्मत नहीं है।

नतीजों के बाद मोदी के सामने कोई खड़ा नहीं होना चाहता: बीजेपी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान पर भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि पांच राज्यों के चुनावी नतीजों के बाद कौन नेता पीएम मोदी के सामने खड़ा होना चाहता है। कोई भी तैयार नहीं है। इसका परिणाम यह है कि इंडिया गठबंधन की जो बैठक होनी थी,उसमे जाने से लोग डर रहे हैं।

ऋतुराज सिन्हा ने कहा है कि इंडिया गठबंधन किसी दिन भी टूट कर बर्बाद होगा। इनके पास कोई नीति और एजेंडा नहीं है। देश के मन में मोदी है। 2024 में एक बार फिर मोदी सरकार होगी।

भारतीय जनता पार्टी के नेता ऋतुराज सिन्हा आगे सवाल पूछते हैं कि आखिर सीएम नीतीश कुमार को पीएम उम्मीदवार कौन बना रहा था। ऋतुराज सिन्हा कहते है कि इंडिया गठबंधन में संयोजक बनाने की बात पिछले छह महीने से चल रहा था। आज तक गठबंधन का संयोजक तक नहीं बनाया है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बिहार बंद बुलाया गया था. इस...

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 26, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठन आइसा (AISA) की ओर से बुलाए...

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार कई जिलों में फैलता जा रहा है।...

Next Post
कांग्रेस की हार सबसे बड़ी वजह बिहार के सीएम, हाजीपुर से ही लडूंगा चुनाव

कांग्रेस की हार सबसे बड़ी वजह बिहार के सीएम, हाजीपुर से ही लडूंगा चुनाव

Avon जैसी नामचीन कम्पनी ने की कस्टमर के साथ धोखा

Avon जैसी नामचीन कम्पनी ने की कस्टमर के साथ धोखा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend