ADVERTISEMENT
Wednesday, July 22, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पीएम मोदी चेहरा पर जीत की गोटियां जिसने चुपचाप बिछाईं, अमित शाह यूं ही नहीं हैं बीजेपी के ‘चाणक्य’

UB India News by UB India News
December 5, 2023
in केंद्रीय राजनीती, खास खबर
0
आम चुनाव 2024 में विपक्षी एकजुटता से लोहा लेने के लिए एनडीए को इंद्रधनुष के रंग से रंगना चाहती है भाजपा……………..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

रविवार को आए विधानसभा चुनाव के नतीजों से कई लोग भले चौंक रहे हैं लेकिन भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के ‘चाणक्य’ कहे जाने वाले अमित शाह (Amit Shah) के लिए ये कोई अजूबा नहीं था। दरअसल, शाह ने दिवाली के एक दिन बाद ही कहा था कि बीजेपी इन सभी तीन राज्यों में जीत दर्ज करेगी। शाह ने इस जीत की गोटियां बहुत पहले से बिछानी शुरू कर दी थी। उन्होंने इंदौर से लेकर रायपुर और जयपुर तक नाप डाला था। 50 से ज्यादा मीटिंग करके उन्होंने कार्यकर्ताओं के फीडबैक के आधार कैंडिडेट का चयन किया। नतीजा आज सबके सामने हैं।

इस भरोसे के पीछे शाह के सैकड़ों घंटे
शाह के इस भरोसे के पीछे इन राज्यों में उनके बिताए वो सैकड़ों घंटे थे जो उन्हें जीत का विश्वास दे रहे थे। जब रविवार को नतीजे आए तो अमित शाह की बात बिल्कुल सच हुई। हमारे सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में साफ-साफ कहा था कि बीजेपी इन तीनों राज्यों में जीतेगी।

RELATED POSTS

पेपर लीक पर चर्चा के लिए सरकार और विपक्ष दोनों तैयार, फिर संसद ठप क्यों?

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

जुलाई से जुट गए थे मिशन विजय में
इस साल जुलाई के महीने में मध्य प्रदेश में कांग्रेस को बढ़त मिलने की बाद सामने आ रही था। इसके बाद शाह इंदौर पहुंचे थे और पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत की थी। बंद दरवाजे के पीछे हुई इस बातचीत के बारे में सूत्रों ने टीओआई को बताया कि शाह ने 2018 में कांग्रेस से पिछड़ने का मुद्दा उठाया था। उन्होंने कहा था कि अगर पार्टी सही गेमप्लान के साथ आगे बढ़े तो राज्य में सबसे बड़ी जीत हासिल कर सकती है। उन्होंने कहा कि पार्टी 2018 में 7 सीटों से बहुमत से चूक गई थी। हालांकि इस चुनाव में पार्टी का वोट प्रतिशत तो बढ़ा लेकिन हार के कारण देशभर के पार्टी कार्यकर्ता निराश हुए थे।

जीत के लिए बनाई ‘युद्ध’ वाली रणनीति
सूत्रों ने शाह के उस बैठक में दिए गए बयान की जानकारी दी। शाह ने कहा था कि आखिर हम क्यों हारे? असम और मणिपुर में हमारी बढ़त एमपी में हार के कारण कम हो गई। उन्होंने इस बैठक में मध्य प्रदेश की महत्ता बताई और यहां जीत हासिल करना बेहद जरूरी बताया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बताया कि बीजेपी का संसद पहुंचने का रास्ता गुजरात, राजस्थान, यूपी, एमपी, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र से होकर गुजरती है।

क्रिकेट कप्तान की तरह की शुरुआत
शाह ने कहा कि क्रिकेट टीम के कप्तान के तौर पर शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से पुरानी बात भुलाने का आग्रह किया और राज्य में जीत के लिए जोर लगाने को कहा। शाह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि हमें केवल एक मिशन के लिए काम करे। ताकि हर जिले की सीट जीतने का प्लान बनाया जाए। उन्होंने जीत के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को युद्ध के तरीके से लड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा था कि हमें अपनी योजनाओं के बारे में जनता को बताना है ताकि सत्ता विरोधी लहर को कम किया जा सके और ये मतगणना के खत्म होने तक जारी रहना चाहिए।

कार्यकर्ताओं को दिया लक्ष्य
दरअसल, शाह का स्टाइल एक जनरल की तरह होता है। जो अपने कार्यकर्ताओं को अपनी बात दोहराने से नहीं हिचकते हैं। उन्होंने जमीनी कार्यकर्ताओं से लेकर बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई और इसके परिणाम को करीबी से परखा गया।

जीत के लिए बैठकों का दौर
चुनाव रणनीति से लेकर कैंडिडेट के चयन तक वो लगातार ऐक्शन में थे। सितंबर से लेकर नवंबर के मध्य तक शाह ने राज्य में 33 बैठकें कीं। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के लिए आक्रामक मंच सेट कर दिया और 20 साल का सबसे बेहतरीन रिजल्ट दिया।

एमपी के पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ में सभी कांग्रेस की जीत की भविष्यवाणी कर रहे थे। लेकिन यहां भी शाह बीजेपी की जीत के प्रति आश्वस्त थे। राज्य में दर्जनों सभाओं के दौरान उन्होंने भरोसे के साथ कहा था कि यहां बीजेपी की वापसी होगी। यही नहीं, शाह ने राजस्थान और तेलंगाना में भी जमकर प्रचार किया। शाह ने राजस्थान में दर्जनों सभाओं में हिस्सा लिया तेलंगाना में उन्होंने करीब 23 सभाएं कीं। इन राज्यों में भी बीजेपी के नंबर बढ़े।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पेपर लीक पर चर्चा के लिए सरकार और विपक्ष दोनों तैयार, फिर संसद ठप क्यों?

पेपर लीक पर चर्चा के लिए सरकार और विपक्ष दोनों तैयार, फिर संसद ठप क्यों?

by UB India News
July 22, 2026
0

लोकसभा और राज्यसभा में पेपर लीक के मुद्दे पर प्रदर्शन और लाठीचार्ज को लेकर तीसरे दिन भी बहस नहीं हो...

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

by UB India News
July 22, 2026
0

चीन ने भारत की सेना को शुक्रिया अदा किया है. वह भी चीनी आर्मी की स्थापना दिवस पर. चीनी सेना...

आखिर क्यों भाजपा धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा नहीं ले रही  ………………….

आखिर क्यों भाजपा धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा नहीं ले रही ………………….

by UB India News
July 22, 2026
0

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल, कॉकरोच पार्टी का संसद मार्च, छात्रों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले, लाठियां,...

वांगचुक और CJP की ‘जमीन’ का हुआ ‘कांग्रेसीकरण’?

वांगचुक और CJP की ‘जमीन’ का हुआ ‘कांग्रेसीकरण’?

by UB India News
July 22, 2026
0

21 जुलाई 2026 को जब राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठे, तो...

अनंतनाग के लाल चौक पर आतंकी हमले की आशंका………………..

अनंतनाग के लाल चौक पर आतंकी हमले की आशंका………………..

by UB India News
July 22, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में बुधवार को सदिग्ध आतंकवादियों ने पुलिस दल पर हमला कर दिया। घटना को लेकर अधिकारियों ने...

Next Post
मिजोरम में जेडपीएम को मिला बहुमत, CM-मंत्रियों को मिली हार, बीजेपी के खाते में भी दो सीटें

मिजोरम में जेडपीएम को मिला बहुमत, CM-मंत्रियों को मिली हार, बीजेपी के खाते में भी दो सीटें

एयरफोर्स का ट्रेनर एयरक्राफ्ट हुआ क्रैश, 2 पायलट घायल, हैदराबाद से भरी थी उड़ान

एयरफोर्स का ट्रेनर एयरक्राफ्ट हुआ क्रैश, 2 पायलट घायल, हैदराबाद से भरी थी उड़ान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend