ADVERTISEMENT
Wednesday, July 22, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

एमपी में जहां-जहां से गुजरी राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’, वहां बिखर गए कांग्रेस के सपने

UB India News by UB India News
December 4, 2023
in खास खबर, प्रदेश
0
राहुल के सॉफ्ट हिंदुत्व पर मणिशंकर का रायता……
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में पार्टी की सफलता का बड़ा श्रेय कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को दिया था. ‘भारत जोड़ो यात्रा’ जिन 20 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरी थी, उनमें से 15 में कांग्रेस को जीत हासिल हुई. मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना विधानसभा चुनाव के परिणाम रविवार को आए. ‘भारत जोड़ो यात्रा’ कई दिनों तक मध्य प्रदेश में रही थी, लेकिन इसका चुनावी असर ज्यादा नहीं हुआ. परिणाम के लिहाज से देखें तो राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में जिन क्षेत्रों से गुजरी, वहां पार्टी को नुकसान ही हुआ. यात्रा मार्ग की बहुत सी सीटों पर पिछले चुनाव में कांग्रेस ने जीत हासिल की थी. कुछ सीटें तो कांग्रेस का मजबूत गढ़ मानी जाती थीं, लेकिन सब पर हार मिली.

राहुल गांधी की अगुआई में कांग्रेस ने पिछले साल सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से ‘भारत जोड़ो यात्रा’ निकाली थी. करीब 4 हजार किलोमीटर की पदयात्रा का इस साल 30 जनवरी को श्रीनगर में समापन हुआ था. यह यात्रा मध्य प्रदेश में बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, इंदौर, उज्जैन और आगर-मालवा जिले से होकर गुजरी थी.

RELATED POSTS

पेपर लीक पर चर्चा के लिए सरकार और विपक्ष दोनों तैयार, फिर संसद ठप क्यों?

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

राहुल गांधी की यात्रा बुरहानपुर से शुरू हुई थी. यहां भाजपा की अर्चना चिटनिस ने कांग्रेस के सुरेंद्र सिंह शेरा को 31 हजार से ज्यादा मतों से हराया. सुरेंद्र सिंह शेरा ने पिछली बार जीत दर्ज की थी. वहीं, नेपानगर सीट पर 2018 में कांग्रेस की सुमित्रा कासडेकर चुनाव जीती थीं. बाद में वह भाजपा में शामिल हो गईं. सुमित्रा कासडेकर ने उपचुनाव में भी जीत दर्ज की. इस बार भाजपा ने मंजू राजेंद्र दादू को टिकट दिया, जिन्होंने कांग्रेस की गेंदू बाई को 44 हजार से ज्यादा वोटों से शिकस्त दी. खंडवा के पंधाना में पिछली बार भी भाजपा जीती थी और इस बार पार्टी प्रत्याशी छाया मोरे ने कांग्रेस की रूपाली जैन को 28816 वोटों से हराया.

खंडवा की ही मांधाता विधानसभा सीट से 2018 में कांग्रेस के नारायण पटेल जीते थे. बाद में वह भाजपा में शामिल हो गए और उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवार के रूप में जीते. इस बार भाजपा ने उन्हें फिर मैदान में उतारा. उन्होंने कांग्रेस के उत्तम राजनारायण सिंह पुरनी को पछाड़ दिया.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पेपर लीक पर चर्चा के लिए सरकार और विपक्ष दोनों तैयार, फिर संसद ठप क्यों?

पेपर लीक पर चर्चा के लिए सरकार और विपक्ष दोनों तैयार, फिर संसद ठप क्यों?

by UB India News
July 22, 2026
0

लोकसभा और राज्यसभा में पेपर लीक के मुद्दे पर प्रदर्शन और लाठीचार्ज को लेकर तीसरे दिन भी बहस नहीं हो...

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

by UB India News
July 22, 2026
0

चीन ने भारत की सेना को शुक्रिया अदा किया है. वह भी चीनी आर्मी की स्थापना दिवस पर. चीनी सेना...

आखिर क्यों भाजपा धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा नहीं ले रही  ………………….

आखिर क्यों भाजपा धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा नहीं ले रही ………………….

by UB India News
July 22, 2026
0

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल, कॉकरोच पार्टी का संसद मार्च, छात्रों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले, लाठियां,...

वांगचुक और CJP की ‘जमीन’ का हुआ ‘कांग्रेसीकरण’?

वांगचुक और CJP की ‘जमीन’ का हुआ ‘कांग्रेसीकरण’?

by UB India News
July 22, 2026
0

21 जुलाई 2026 को जब राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठे, तो...

अनंतनाग के लाल चौक पर आतंकी हमले की आशंका………………..

अनंतनाग के लाल चौक पर आतंकी हमले की आशंका………………..

by UB India News
July 22, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में बुधवार को सदिग्ध आतंकवादियों ने पुलिस दल पर हमला कर दिया। घटना को लेकर अधिकारियों ने...

Next Post
चुनाव परिणाम का बिहार पर असर!

चुनाव परिणाम का बिहार पर असर!

कांग्रेस ने राजस्थान को अपराध में नंबर वन बनाया

PM की रैलियों से बीजेपी को 76 नई सीटें,लोकसभा चुनाव होते तो 61 में 45 सांसद जीत जाते

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend