ADVERTISEMENT
Wednesday, July 22, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

PM की रैलियों से बीजेपी को 76 नई सीटें,लोकसभा चुनाव होते तो 61 में 45 सांसद जीत जाते

UB India News by UB India News
December 4, 2023
in केंद्रीय राजनीती, खास खबर, ब्लॉग
0
कांग्रेस ने राजस्थान को अपराध में नंबर वन बनाया
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में BJP ने दो बड़े दांव चले। मुख्यमंत्री का नाम प्रोजेक्ट करने के बजाय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ना और सांसदों को अपने असर वाली सीटों पर जीत-हार के लिए जिम्मेदार बनाना। तीनों राज्यों में 4 केंद्रीय मंत्रियों समेत कुल 18 सांसदों को सीधे विधानसभा चुनाव में उतारना इसी रणनीति का हिस्सा था।

तीनों राज्यों में PM मोदी ने 42 जिलों में अपनी रैलियों से करीब 250 विधानसभा सीटें कवर कीं। यहां उनकी जीत का स्ट्राइक रेट 67% है। खास बात ये है कि इन इलाकों में BJP ने 76 नई सीटें जीती हैं। इसी तरह अगर ये लोकसभा चुनाव होते तो BJP के 61 सांसदों में से 45 जीत जाते।

RELATED POSTS

पेपर लीक पर चर्चा के लिए सरकार और विपक्ष दोनों तैयार, फिर संसद ठप क्यों?

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

BJP की इन दोनों प्रमुख स्ट्रैटजी का सीट वाइज एनालिसिस…

1. राजस्थान, MP और छत्तीसगढ़ में PM की रैलियां कितनी सफल रहीं

नरेंद्र मोदी ने अगस्त से चुनाव तक कुल 42 जिलों में चुनावी रैली या कार्यक्रम किए। इन रैलियों से प्रधानमंत्री ने करीब 250 विधानसभा सीटों को कवर किया।

राजस्थान में PM की रैलियों का प्रभाव 119 सीटों पर रहा। इनमें से 41 सीटें ही BJP के पास पहले से थीं। इस बार यहां BJP को 74 सीटें मिली हैं। यानी पिछली बार से 33 सीटें ज्यादा।

मध्य प्रदेश में जिन 93 विधानसभा सीटों पर PM मोदी की रैलियों का प्रभाव रहा, उनमें से 46 सीटें ही BJP के पास थीं। इस बार BJP को यहां 70 सीटों पर जीत मिली हैं। यानी मोदी की रैलियों की वजह से BJP को मध्य प्रदेश में 24 नई सीटों पर जीत मिली है।

छत्तीसगढ़ में PM की रैलियों की प्रभाव वाली 38 सीटों में से केवल 6 सीटें ही BJP के पास थीं। इस बार BJP की सीटें बढ़कर 25 हो गईं। यानी पुरानी सीटों को रीटेन करने के साथ ही 19 और सीटें BJP को मिलीं।

अब BJPकी दूसरी प्रमुख स्ट्रैटजी का एनालिसिस…

2. अगर ये लोकसभा चुनाव होते तो 61 में से कितने सांसद जीत जाते

राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में BJP के कुल 61 सांसद हैं। इनमें से 18 सांसदों को BJP ने सीधे तौर पर विधानसभा चुनाव लड़ाया। इसके अलावा सभी सांसदों को अपने लोकसभा क्षेत्र में आने वाली विधानसभाओं को जिताने की जिम्मेदारी सौंपी। अगर ये लोकसभा चुनाव होते तो 61 में से 45 BJP सांसद अपनी सीटें जीतने में कामयाब होते, लेकिन 16 सांसद हार जाते।

विधानसभा नतीजों के आधार पर सांसदों की जीत या हार परखने के लिए हमने एक फॉर्मूला बनाया है…

  • किसी लोकसभा क्षेत्र में मौजूद आधी से ज्यादा विधानसभा सीटें जीतने वाली पार्टी को उस लोकसभा क्षेत्र में जीता हुआ मान लिया है।
  • अगर दोनों पार्टियां बराबर सीटें जीत रही हैं, तो जिस पार्टी को ज्यादा वोट मिले, उसे जीता माना गया है।
  • अगर विधानसभा सीटों में कोई तीसरी पार्टी या निर्दलीय भी जीत रहा है, तो जिस पार्टी को ज्यादा वोट मिले, उसे जीता माना गया है।
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पेपर लीक पर चर्चा के लिए सरकार और विपक्ष दोनों तैयार, फिर संसद ठप क्यों?

पेपर लीक पर चर्चा के लिए सरकार और विपक्ष दोनों तैयार, फिर संसद ठप क्यों?

by UB India News
July 22, 2026
0

लोकसभा और राज्यसभा में पेपर लीक के मुद्दे पर प्रदर्शन और लाठीचार्ज को लेकर तीसरे दिन भी बहस नहीं हो...

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

by UB India News
July 22, 2026
0

चीन ने भारत की सेना को शुक्रिया अदा किया है. वह भी चीनी आर्मी की स्थापना दिवस पर. चीनी सेना...

आखिर क्यों भाजपा धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा नहीं ले रही  ………………….

आखिर क्यों भाजपा धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा नहीं ले रही ………………….

by UB India News
July 22, 2026
0

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल, कॉकरोच पार्टी का संसद मार्च, छात्रों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले, लाठियां,...

वांगचुक और CJP की ‘जमीन’ का हुआ ‘कांग्रेसीकरण’?

वांगचुक और CJP की ‘जमीन’ का हुआ ‘कांग्रेसीकरण’?

by UB India News
July 22, 2026
0

21 जुलाई 2026 को जब राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठे, तो...

अनंतनाग के लाल चौक पर आतंकी हमले की आशंका………………..

अनंतनाग के लाल चौक पर आतंकी हमले की आशंका………………..

by UB India News
July 22, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में बुधवार को सदिग्ध आतंकवादियों ने पुलिस दल पर हमला कर दिया। घटना को लेकर अधिकारियों ने...

Next Post
लोकसभा चुनाव से पहले 52% आबादी पर बीजेपी की सत्ता:कांग्रेस महज 3 राज्यों में सिमटी

लोकसभा चुनाव से पहले 52% आबादी पर बीजेपी की सत्ता:कांग्रेस महज 3 राज्यों में सिमटी

आम चुनाव 2024 में विपक्षी एकजुटता से लोहा लेने के लिए एनडीए को इंद्रधनुष के रंग से रंगना चाहती है भाजपा……………..

पीएम मोदी चेहरा पर जीत की गोटियां जिसने चुपचाप बिछाईं, अमित शाह यूं ही नहीं हैं बीजेपी के 'चाणक्य'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend